10 दमदार स्टॉक्स जो आपको खरीदने चाहिए, गोल्डमैन सैक्स की टॉप पिक्स
Stocks to Buy: शेयर बाजार में आई हालिया उछाल के बीच अगर आप यह सोच रहे हैं कि कौन से शेयर खरीदें? तो गोल्डमैन सैक्स की ताजा रिपोर्ट आपके काम आ सकती है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में भारत के 10 शेयरों पर दांव लगाया है। इनमें HDFC बैंक, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, टाइटन, GCPL, अडानी पोर्ट्स, इंडिगो, मेकमाईट्रिप, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अपोलो हॉस्पिटल्स और पावर ग्रिड शामिल हैं
Stocks to BUY: गोल्डमैन सैक्स ने Titan के शेयर को 3,900 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है
Stocks to Buy: शेयर बाजार में आई हालिया उछाल के बीच अगर आप यह सोच रहे हैं कि कौन से शेयर खरीदें? तो गोल्डमैन सैक्स की ताजा रिपोर्ट आपके काम आ सकती है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में भारत के 10 शेयरों पर दांव लगाया है। इनमें HDFC बैंक, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, टाइटन, GCPL, अडानी पोर्ट्स, इंडिगो, मेकमाईट्रिप, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अपोलो हॉस्पिटल्स और पावर ग्रिड शामिल हैं। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज ने इन शेयरों के लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं-
1. HDFC बैंक
गोल्डमैन सैक्स ने इस शेयर को 2,090 रुपये का टारगेट दिया है। यह इसके शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 15 फीसदी तेजी का अनुमान है। ब्रोकरेज का कहना है कि RBI की लिक्विडिटी नीतियों का सबसे ज्यादा फायदा इस बैंक को मिल सकता है। इसके अलावा बैंक का लोन-टू-डिपॉजिट रेशियो (LDR) स्थिर हो चुका है, जिससे लोन ग्रोथ में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि HDFC बैंक की अर्निंग्स ग्रोथ वित्त वर्ष 2025 से 2027 के बीच 15 फीसदी तक की रह सकती है।
2. AU स्मॉल फाइनेंस बैंक
गोल्डमैन सैक्स ने इस शेयर को 796 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने कहा कि इस कंपनी की अर्निंग्स ग्रोथ शानदार है, जिसके चलते इस पर दांव लगाया जा सकता है। वित्त वर्ष 2025 से 2027 के बीच इसकी ग्रोथ 31% रहने का अनुमान जताया गया है। ब्रोकरेज ने कहा कि बैंक म्यूचुअल फंड और क्रेडिट कार्ड बिजनेस FY26 की दूसरी छमाही में स्थिर तक स्थिर होने की उम्मीद है। साथ ही ब्याज दरों में कटौती से इसकी फंडिंग लागत भी कम हो सकती है।
3. टाइटन (Titan)
गोल्डमैन सैक्स ने इस शेयर को 3,900 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि टाइटन का ज्वेलरी बिजनेस FY26 में जबरदस्त उछाल ले सकता है। उसने वित्त वर्ष 2026 के दौरान ज्वैलरी सेगमेंट का EBIT ग्रोथ 20% रहने का अनुमान जताया रहै, जो वित्त वर्ष 2025 से 2025 के दौरान 6.2 फीसदी रही थी। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के ज्वैलरी सेगमेंट का रेवेन्यू ग्रोथ 15% से ज्यादा बने रहने की उम्मीद है, जिसके चलते इसके ऑपरेटिंग प्रॉफिट में सुधार देखने को मिल सकता है।
4. गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (GCPL)
गोल्डमैन सैक्स ने इस शेयर को 1,370 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि नए और बेहतर फार्मूलेशन के चलते कंपनी वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में शानदार वापसी कर सकती है। एयर केयर और फैब्रिक केयर सेगमेंट में इसकी जबरदस्त ग्रोथ जारी रहेगी। वहीं साबुन सेगमेंट में प्राइस हाइक का पूरा असर दिखेगा, जिससे EBITDA मार्जिन बेहतर हो सकता है।
5. अदाणी पोर्ट (Adani Ports & SEZ)
गोल्डमैन सैक्स ने इस शेयर को 1,400 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि विझिनजाम, गोपालपुर और तंजानिया के पोर्ट की क्षमता बढ़ने से वित्त वर्ष 2026 और 2027 के दौरान कंपनी के पोर्ट वॉल्यूम में तेजी की उम्मीद है। इसके अलावा कोलंबो का पोर्ट भी चालू होने वाला है। ब्रोकरेज ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष के मुकाबले, वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का आउटलुक बेहतर दिख रहा है और इसका वैल्यूएशन भी वाजिब है।
6. इंडिगो (Indigo)
गोल्डमैन सैक्स ने इस शेयर को 5,050 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी टिकाऊ है, क्योंकि उनके पास नए हवाई जहाज की अच्छी डिलीवरी है। भारतीय एविएशन सेक्टर धीरे-धीरे अब दो बड़े खिलाड़ियों में सिमट रहा है, जिसमें इंडिगो का दबदबा रहेगा। इसके अलावा कंपनी के पास इंटरनेशनल मार्केट में ग्रोथ की अपार संभावनाएं है।
7. मेकमायट्रिप (MakeMyTrip)
यह शेयर अमेरिका के नैक्डेक इंडेक्स में लिस्टेड है। गोल्डमैन सैक्स ने इस शेयर को 124 डॉलर का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि ट्रैवल सेक्टर में इस कंपनी का प्रदर्शन शानदार है। ट्रैवल का चलन बढ़ने और इनकम टैक्स दरों में कटौती से कंपनी को फायदा मिल सकता है। मुनाफे में बढ़ोतरी के साथ कंपनी के डिविडेंड और शेयर बायबैक प्रोग्राम में विस्तार हो सकता है।
8. महिंद्रा & महिंद्रा (M&M)
गोल्डमैन सैक्स ने इस शेयर को 3,800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) रेंज की सप्लाई में जून तिमाही से सुधार होगा, जिससे ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फार्म इक्विपमेंट बिजनेस भी इस साल अच्छे मानसून के कारण मजबूत परफॉर्मेंस कर सकता है। कंपनी अपने EV पोर्टफोलियो पर PLI स्कीम प्रोत्साहन के लिए भी योग्यता हासिल करने के कगार पर है। साथ ही कंपनी की कई अनलिस्टेड सहयोगी EV और रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में काम कर रही है, जहां पर वैल्यू अनलॉक होते हुए दिखाई दे सकता है।
9. अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals)
गोल्डमैन सैक्स ने इस शेयर को 8,025 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि हॉस्पिटल सेक्टर में काफी संभावनाएं हैं। वित्त वर्ष 2026 के दौरान हॉस्पिटल ऑक्यूपेंसी 2.10 फीसदी तक बढ़ने की संभावना। Apollo 24x7 का ऑनलाइन बिजनेस ब्रेकईवन पर पहुंचने की ओर है। साथ ही डायग्नोस्टिक सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद।
10. पावर ग्रिड (Power Grid)
गोल्डमैन सैक्स ने इस शेयर को 375 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि भारत में बढ़ते इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर से कंपनी को फायदा मिल सकता है। वित्त वर्ष 2050 तक भारत के ग्रिड ट्रांसमिशन के लिए ₹50 लाख करोड़ ($500bn) से ज्यादा के कैपेक्स की जरूरत होगी। हाइब्रिड रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स की ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार जरूरी है।
डिस्क्लेमरःMoneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।