Stock to Invest: कल्याण ज्वेलर्स का शेयर 40% चढ़ सकता है, जेफरीज ने दी निवेश की सलाह

Stock to Invest: जेफरीज ने कल्याण ज्वेलर्स के शेयर के लिए 830 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर मौजूदा लेवल (6 अगस्त के क्लोजिंग प्राइस) से करीब 40 फीसदी चढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि कंपनी ने एक अलग बिजनेस मॉडल बनाया है। इसमें भरोसा और पड़ोस की ज्वेलरी दुकान में खरीदारी जैसा सुकून शामिल है

अपडेटेड Aug 07, 2026 पर 11:30 AM
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, कल्याण ज्वेलर्स को कवर करने वाले 9 एनालिस्ट्स में से 8 ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

Stock to Invest: कल्याण ज्वेलर्स के शेयर 7 अगस्त को शेयर बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए। शेयरों में 4 फीसदी तक उछाल की वजह विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की रिपोर्ट है। जेफरीज ने कल्याण ज्वेलर्स के स्टॉक को कवर करना शुरू किया है। उसने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। बीते एक महीने में यह शेयर 72 फीसदी चढ़ा है।

जेफरीज ने दिया 830 रुपये का टारगेट प्राइस

Jefferies ने कल्याण ज्वेलर्स के शेयर के लिए 830 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर मौजूदा लेवल (6 अगस्त के क्लोजिंग प्राइस) से करीब 40 फीसदी चढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि कंपनी ने एक अलग बिजनेस मॉडल बनाया है। इसमें भरोसा और पड़ोस की ज्वेलरी दुकान में खरीदारी जैसा सुकून शामिल है। इससे कंपनी को आने वाले सालों में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी।


कंपनी की वित्तीय स्थिति हो रही है बेहतर 

कंपनी ने कारोबार के विस्तार के लिए फ्रेंचाइजी आधारित मॉडल अपनाया है। इससे दक्षिण भारत के बाहर कंपनी को पंख फैलाने में काफी मदद मिली है। कंपनी का कारोबार विदेश में भी है, लेकिन जेफरीज का कहना है कि कंपनी की ग्रोथ में उसके भारतीय कारोबार की बड़ी भूमिका होगी। जेफरीज ने कहा है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति भी बेहतर हो रही है।

टाइटन के मुकाबले शेयर की वैल्यूएशन 30 फीसदी कम 

ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, कल्याण ज्वेलर्स का रिटर्न रेशियो अच्छा है, फ्री कैश फ्लो जेनरेशन बढ़ रहा है और नेट कैश बैलेंसशीट है। जेफरीज का मानना है कि कंपनी कर्ज घटाने की कोशिश कर रही है। इस वित्त वर्ष के अंत तक कंपनी कर्ज से बाहर निकल सकती है। जेफरीज ने FY26 और FY29 के बीच अर्निंग्स का CAGR 21-23 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। कल्याण के शेयर की वैल्यूएशन सितंबर 2028 की अनुमानित अर्निंग्स का 38 गुना है। यह Titan के मुकाबले करीब 30 फीसदी का डिस्काउंट है।

यह भी पढ़ें: LIC Q1 Results: प्रॉफिट 23% बढ़कर 13492 करोड़ रुपये, कुल इनकम 237848 करोड़

8 एनालिस्ट्स ने दी है शेयर को खरीदने की सलाह

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, कल्याण ज्वेलर्स को कवर करने वाले 9 एनालिस्ट्स में से 8 ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। एक एनालिस्ट ने शेयर में निवेश बनाए रखने (Hold) की सलाह दी है। यह शेयर 6 अगस्त को 5 फीसदी चढ़कर 598 रुपये पर बंद हुआ था। 7 अगस्त को 11 बजे शेयर का प्राइस 3.66 फीसदी चढ़कर 619.75 रुपये पर चल रहा था।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।