Stock To Invest: आज के बिग स्टॉक्स बनकर उभरेंगे ये शेयर, Buy या Sell कौन सी रणनीति आएगी काम

Stock To Invest: अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर अच्छे मोमेंटम में है। 50 WMA सपोर्ट से अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। 20 WMA भी ज्यादा दूर नहीं है। क्रूड में नरमी, साल के अंत की छुट्टियां पॉजिटिव हुआ। कल करीब 4 गुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला

अपडेटेड Nov 29, 2024 पर 10:05 AM
Story continues below Advertisement
आज से शेयर वायदा कारोबार में एंट्री हुई। शेयर में अब शॉर्टिंग भी हो सकेगी। शेयर नए शिखर के जोन में है।

Stock To Invest: दिसंबर वायदा सीरीज की तेजी के साथ शुरुआत हुई। निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी दिखा रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रफ्तार दिख रही है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।

आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे

फोकस में ZEEL (DARK GREEN)


पुनीत गोयनका ZEEL के डायरेक्टर नहीं रहेंगे। AGM में दोबारा नियुक्ति का प्रस्ताव गिरा है। 50.4% शेयरहोल्डर्स ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया जबकि 49.5% शेयरहोल्डर्स ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। फिलहाल पुनीत गोयनका ZEEL के CEO बने रहेंगे । ZEEL के बोर्ड में पहली बार सुभाष चंद्रा के परिवार का कोई सदस्य नहीं है। कल शाम 4 बजे कंपनी की AGM हुई थी।

फोकस में BSE (GREEN)

SENSEX, BANKEX के एक्सपायरी के दिन बदलेंगे। SENSEX की वीकली की एक्सपायरी अब मंगलवार को होगी। शुक्रवार के बदले मंगलवार को एक्सपायरी होगी। BANKEX की मंथली एक्सपायरी भी महीने के आखिरी मंगलवार को होगी। BANKEX की एक्सपायरी पहले महीने के आखिरी सोमवार को होती थी। एक्सापयरी दिन के सभी बदलाव 1 जनवरी 2025 से लागू होंगे। NSE, BSE में तकनीकी दिक्कत पर SEBI का फैसला लिया गया है। तकनीकी दिक्कत आने पर ट्रेडिंग शिफ्ट होगी। NSE की ट्रेडिंग BSE पर शिफ्ट होगी। BSE में दिक्कत आई तो ट्रेडिंग NSE में शिफ्ट होगी। आज से शेयर F&O में ट्रेड के लिए उपलब्ध होगा।

INTERGLOBE AVIATION  (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर अच्छे मोमेंटम में है। 50 WMA सपोर्ट से अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। 20 WMA भी ज्यादा दूर नहीं है। क्रूड में नरमी, साल के अंत की छुट्टियां पॉजिटिव हुआ। कल करीब 4 गुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। दिसंबर में 91% रोलओवर रहा। एक महीने की ऊंचाई पर भाव है। एक तिमाही के निचले स्तर पर OI पर है। दूसरे दिन वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई।

ASIAN PAINT (Red)

अनुज सिंघल ने कहा कि चार्ट पर शेयर काफी कमजोर लग रहा है। डेली चार्ट पर डेथ क्रॉसओवर बना है। 50 DMA ने 200 DMA को ऊपर से काटा है। दिसंबर में 91% रोलओवर, तीन महीने का औसत 94% पर है। वायदा में लॉन्ग सौदे कटे है।

फोकस में जोमैटो (RED)

आज से शेयर वायदा कारोबार में एंट्री हुई। शेयर में अब शॉर्टिंग भी हो सकेगी। शेयर नए शिखर के जोन में है।

फोकस में डीमार्ट (RED)

आज से शेयर वायदा कारोबार में एंट्री हुई। शेयर में अब शॉर्टिंग भी हो सकेगी। लंबे समय से शेयर का F&O में इंतजार था। Q2 के कमजोर नतीजों के बाद से शेयर 19% फिसला है।

Market BIG Trouble Alert: एफआईआई की बिकवाली की क्या है मतलब, जानिए बाजार में ट्रेड करना होगा अब सही

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।