इन 10 स्टॉक्स पर दांव लगाने से अगले 3-4 हफ्तों में हो सकती है शानदार कमाई, क्या आप इनवेस्ट करेंगे?

RBI ने 6 दिसंबर को अपनी मॉनेटरी पॉलिसी पेश कर दी। उसने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया। लेकिन, CRR में 50 बेसिस प्वाइंट्स की कमी की है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि केंद्रीय बैंक के इस फैसले से कुछ शेयरों में अच्छी तेजी आ सकती है। इन स्टॉक्स में अभी निवेश करने पर 3-4 हफ्ते में अच्छी कमाई हो सकती है

अपडेटेड Dec 06, 2024 पर 2:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सीआरआर में कमी से बैंकिंग सिस्टम में करीब 1.16 लाख करोड़ रुपये बढ़ जाएंगे। बैंक इस पैसे का इस्तेमाल लोन देने के लिए करेंगे, जिससे आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

आरबीआई ने 6 दिसंबर को मॉनेटरी पॉलिसी पेश कर दी। केंद्रीय बैंक ने इंटरेस्ट रेट नहीं घटाया है। हालांकि, उसने कैश रिजर्व रेशियो (सीआरआर) में 50 बेसिस प्वाइंट्स की कमी की है। यह एक बड़ा फैसला है। इससे बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे बैंकिंग सिस्टम में करीब 1.16 लाख करोड़ रुपये बढ़ जाएंगे। बैंक इस पैसे का इस्तेमाल लोन देने के लिए करेंगे, जिससे आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। मनीकंट्रोल ने एक्सपर्ट्स से यह जानने की कोशिश की कि इस फैसले से किन शेयरों में तेजी आ सकती है।

Bajan Finance

वेव स्ट्रेटेजी एडवाइजर्स के सीईओ आशीष कयाल का कहना है कि Bajaj Finance के शेयरों में तेजी दिख सकती है। उन्होंने इस स्टॉक को 7,295 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। स्टॉपलॉस 6,590 रुपये पर लगाना होगा। 5 दिसंबर को यह स्टॉक 6,850 रुपये पर बंद हुआ था।

Bank of Maharashtra


आशीष कयाल ने Bank of Maharashtra के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इस स्टॉक के लिए 67.80 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। स्टॉपलॉस 55.50 रुपये पर लगाना होगा। 5 दिसंबर को यह स्टॉक 58.33 रुपये पर बंद हुआ था।

ICICI Bank

एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह ने आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। 5 दिसंबर को यह शेयर 1.336.5 रुपये पर बंद हुआ था। उन्होंने इस स्टॉक के लिए 1,410-1,440 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस स्टॉक में स्टॉपलॉस 1,280 रुपये पर लगाना होगा। ICICI Bank प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंकों में से एक है।

Macrotech Developers

सुदीप शाह ने अगले 3-4 हफ्तो में माइक्रोटेक डेवलपर्स के शेयरों में अच्छी तेजी की उम्मीद जगाई है। उन्होंने इस स्टॉक के लिए 1,450-1,480 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। स्टॉपलॉस 1,310 रुपये पर लगाना होगा। 5 दिसंबर को यह स्टॉक 1,369.7 रुपये पर बंद हुआ था।

HDFC Bank

लक्ष्मीश्री इनवेस्टमेंट्स के अंशुल जैन ने एचडीएफसी बैंक के शेयरों में निवेश करने की सलाह दी है। यह स्टॉक 5 दिसंबर को 1,865.75 रुपये पर बंद हुआ था। जैन ने इस स्टॉक के लिए 1,950-2,200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। 1,800 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। एचडीएफसी बैंक प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक है।

State Bank of India

जीईपीएल कैपिटल के विदनयन सावंत ने SBI के शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। यह देश का सबसे बड़ा बैंक है। यह स्टॉक 5 दिसंबर को 865.45 रुपये पर बंद हुआ था। सावंत ने इस स्टॉक के लिए 950 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। स्टॉपलॉस 812 रुपये पर लगाना होगा। इस स्टॉक पर मार्केट में आई हालिया गिरावट का काफी कम असर पड़ा है।

Federal Bank

विदनयन सावंत ने फेडरल बैंक के शेयरों में तेजी की सलाह दी है। यह स्टॉक 5 दिसंबर को 214.97 रुपये पर बंद हुआ था। उन्होंने इस स्टॉक के लिए 240 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसमें 200 रुयये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। फेडरल बैंक प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंकों में से एक है।

Axis Bank

कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले ने एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि एक्सिस बैंक का स्टॉक 1,250 रुपये तक जा सकता है। इसमें 1,130 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। यह स्टॉक 5 दिसंबर को 1,166 रुपये पर बंद हुआ था। एक्सिस बैंक प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंकों में से एक है।

Oberoi Realty

अमोल अठावले ने ओबेरॉय रियल्टी के शेयरों में निवेश करने की सलाह दी है। यह स्टॉक 5 दिसंबर को 2,130.2 रुपये पर बंद हुआ था। इसका टारगेट प्राइस 2,290 रुपये है। इसमें 2,060 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। यह देश की सबसे बड़ी रियल्टी कंपनियों में से एक है।

यह भी पढ़ें: BSE के शेयरों ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड, बस 3 दिन में 19% बढ़ा भाव, इस साल 146% दिया रिटर्न

Escorts Kubota

अमोल अठावले को एस्कॉर्ट्स कुबोटा के शेयरों में अच्छी कमाई का मौका दिख रहा है। यह स्टॉक 5 दिसंबर को 3,438 रुपये पर बंद हुआ था। इसका टारगेट प्राइस 3,700 रुपये है। इस स्टॉक में 2,330 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।