Stocks in Focus: पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 1027.54 अंक या 1.21 फीसदी की तेजी देखी गई। शुक्रवार को सेंसेक्स ने 85,978.25 अंक के अपने ऑल टाइम हाई को छुआ था। दूसरी ओर, 26,178.95 के लेवल पर बंद हुआ है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की बात करें तो इसने सितंबर में अबतक भारतीय शेयर बाजारों में 57359 करोड़ रुपये डाले हैं, जो पिछले 9 महीनों में सबसे अधिक है। इसके साथ अब निवेशक नए हफ्ते में ट्रेडिंग के लिए तैयार हैं। टाटा मोटर्स (Tata Motors), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और Lupin उन प्रमुख स्टॉक में से हैं जो 30 सितंबर को ट्रेडिंग खुलने पर फोकस में रहेंगे।
