Stocks In News : बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल सेंसेक्स करीब 190 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 73,715 के आसपास और निफ्टी 63.90 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 23,186 के करीब कारोबार कर रहा है। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच ऑटो,रियल्टी और फाइनेंशियल सेक्टर की अगुवाई बाजार में तेजी आई है। सेक्टरों की बात करें तो IT इंडेक्स 1% नीचे है,जबकि ऑटो,बैंक और रियल्टी इंडेक्स में 1-1% की बढ़त है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1-1% ऊपर हैं। आज बाजार का फोकस दो शेयर डिवीज लैब्स और PI इंडस्ट्रीज पर बढ़ा है। दोनों शेयरों में जोरदार तेजी है। PI INDUSTRIES तो वायदा का टॉप गेनर भी बना है। आइए जानते हैं इन शेयरों में तेजी के ट्रिगर्स क्या हैं।
