Stocks in Focus: इंफ्रा कंपनी को मिला ₹1,454 करोड़ का हाईवे प्रोजेक्ट, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर

Stocks in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड (G R Infraprojects Ltd) को गुजरात में एक बड़े सड़क परियोजना में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कंपनी ने ₹1,453.57 करोड़ के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोलीदाता (L-1) के रूप में अपनी जगह बनाई है। यह प्रोजेक्ट नेशनल हाईवे-56 के 60.21 किलोमीटर लंबे हिस्से को दो लेन से चार लेन में अपग्रेड करने से जुड़ा है

अपडेटेड Mar 27, 2026 पर 11:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stocks in Focus: जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स को इसी हफ्ते बिहार में ₹2,440.87 करोड़ का एक और हाईवे प्रोजेक्ट भी मिला था

Stocks in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड (G R Infraprojects Ltd) को गुजरात में एक बड़े सड़क परियोजना में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कंपनी ने ₹1,453.57 करोड़ के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोलीदाता (L-1) के रूप में अपनी जगह बनाई है। यह प्रोजेक्ट नेशनल हाईवे-56 के 60.21 किलोमीटर लंबे हिस्से को दो लेन से चार लेन में अपग्रेड करने से जुड़ा है।

NHAI ने घोषित किया L-1 बिडर

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी जानकारी में बताया कि 27 मार्च 2026 को फाइनेंशियल बोली खोली गई, जिसमें उसे नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से सबसे कम बोलीदाता घोषित किया गया। यह परियोजना गुजरात के नसरपुर गांव (उमरपाड़ा तालुका) से लेकर मलोथा गांव (व्यारा तालुका) तक फैली हुई है, जो राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

910 दिनों में पूरा होगा प्रोजेक्ट


इस हाईवे परियोजना को पूरा करने के लिए 910 दिनों का समय तय किया गया है, जो नियुक्ति तिथि से लागू होगा। परियोजना को हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) के तहत विकसित किया जाएगा, जो पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) का एक प्रमुख मॉडल है। इस मॉडल में सरकार और निजी कंपनियां मिलकर परियोजना को वित्तपोषित और विकसित करती हैं।

कंपनी की ऑर्डर बुक को मिलेगा मजबूती

इस प्रोजेक्ट के मिलने से G R Infraprojects की ऑर्डर बुक और मजबूत होगी। कंपनी पहले से ही सड़क और हाईवे निर्माण में एक प्रमुख खिलाड़ी है और लगातार बड़े प्रोजेक्ट हासिल कर रही है। इससे पहले इसी हफ्ते कंपनी को बिहार में ₹2,440.87 करोड़ का एक और हाईवे प्रोजेक्ट भी मिला था। यह प्रोजेक्ट NH-33 के तहत मोकामा से मुंगेर के बीच चार लेन ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण से जुड़ा है, जो HAM मॉडल पर ही आधारित है।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि SEBI के इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत, इस घोषणा के बाद कंपनी के कुछ खास कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए ट्रेडिंग विंडो 48 घंटे तक बंद रहेगी।

शेयरों में हल्की गिरावट

इस बीच शुक्रवार 27 मार्च को कंपनी के शेयर एनएसई पर 2.28% गिरकर 804.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। अब निवेशकों की नजरें सोमवार 30 मार्च के कारोबार पर होगी।

यह भी पढ़ें- US Market Crash: क्रूड में उछाल से अमेरिकी शेयर बाजार धड़ाम, करेक्शन जोन में पहुंचा नैस्डैक-100 इंडेक्स

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।