Stocks in Focus: फार्मा कंपनी के MD-CEO हिरासत में, 1 साल में 30% टूट चुका है स्टॉक

Stocks in Focus: मशहूर फार्मा कंपनी के MD-CEO को जांच एजेंसियों ने रिमांड पर लिया है। यह मामला एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में लगी आग से जुड़ा है, जिसकी जांच जारी है। कमजोर सेंटीमेंट के बीच शेयर 1 साल में करीब 30 फीसदी टूट चुका है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Dec 28, 2025 पर 6:40 PM
Story continues below Advertisement
Sigachi Industries का स्टॉक शुक्रवार को 34.05 रुपये पर फ्लैट बंद हुआ था।

Stocks in Focus: फार्मा कंपनी Sigachi Industries Limited ने रविवार को स्टॉक एक्सचेंज को अहम जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि उसके मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO अमित राज सिन्हा को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई हैदराबाद स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में लगी आग की जांच से जुड़ी है।

जून 2025 की आग से जुड़ा मामला

28 दिसंबर 2025 की नियामकीय फाइलिंग के मुताबिक, यह घटनाक्रम 30 जून 2025 को हैदराबाद के पास पाशमायलारम स्थित कंपनी की यूनिट में लगी आग से जुड़ा है। जांच एजेंसियों ने अमित राज सिन्हा को 27 दिसंबर 2025 को रिमांड पर लिया है।


आग की वजह पर कोई जानकारी नहीं

इस साल की शुरुआत में पाशमायलारम यूनिट में आग लगने के बाद घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक जांच शुरू की गई थी।

हालांकि, कंपनी ने अब तक न तो आग लगने की वजह बताई है और न ही जांच में सामने आए किसी निष्कर्ष का खुलासा किया है। फिलहाल यह मामला संबंधित एजेंसियों के पास जांचाधीन है।

ऑपरेशंस जारी, अंतरिम व्यवस्था लागू

Sigachi Industries ने कहा है कि कंपनी ने अपने रोजमर्रा के कामकाज और ऑपरेशंस को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं। कंपनी के अनुसार, डिप्टी ग्रुप CEO लिजो स्टीफन चाको को अंतरिम तौर पर ऑपरेशंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कारोबार और भविष्य पर असर

Sigachi Industries ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि आग की घटना या चल रही जांच का कंपनी के प्रोडक्शन, फाइनेंशियल परफॉर्मेंस या भविष्य के ऑपरेशंस पर कोई असर पड़ा है या नहीं। इसके अलावा, जांच पूरी होने की कोई समयसीमा भी साझा नहीं की गई है।

क्या करती है Sigachi Industries

फार्मा सेक्टर की Sigachi Industries देशभर में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स चलाती करती है। कंपनी माइक्रोक्रिस्टलाइन सेल्यूलोज और अन्य एक्ससिपिएंट्स का उत्पादन करती है। इनकी सप्लाई भारत समेत दुनिया भर की फार्मास्यूटिकल और फूड कंपनियों को की जाती है।

Sigachi Industries के शेयर

Sigachi Industries का स्टॉक शुक्रवार को 34.05 रुपये पर फ्लैट बंद हुआ था। पिछले 1 महीने में यह शेयर 10.84% नीचे आया है। वहीं, 1 साल के दौरान स्टॉक 31.89% तक टूटा है। इसने लिस्टिंग 2021 में लिस्टिंग के बाद से करीब 40% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। सिगाची का मार्केट कैप 1.30 हजार करोड़ रुपये है।

Stocks to Watch: सोमवार 29 दिसंबर को फोकस में रहेंगे ये 14 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।