Get App

Stocks in Focus: वारी रिन्यूएबल ₹1,225 करोड़ में खरीदेगी इस कंपनी की 55% हिस्सेदारी, फोकस में रहेंगे शेयर

वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज (Waaree Renewable Technologies) ने पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने एसोसिएटेड पावर स्ट्रक्चर्स लिमिटेड (ASPL) में करीब 55 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी है। इस सौदे का अनुमानित मूल्य 1,225 करोड़ रुपये बताया गया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 7:40 PM
Stocks in Focus: वारी रिन्यूएबल ₹1,225 करोड़ में खरीदेगी इस कंपनी की 55% हिस्सेदारी, फोकस में रहेंगे शेयर
Waaree Renewable Shares: साल 2026 में अब तक यह शेयर लगभग 9.6 प्रतिशत तक गिर चुका

वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज (Waaree Renewable Technologies) ने पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने एसोसिएटेड पावर स्ट्रक्चर्स लिमिटेड (ASPL) में करीब 55 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी है। इस सौदे का अनुमानित मूल्य 1,225 करोड़ रुपये बताया गया है।

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस अधिग्रहण को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मंजूरी मिल चुकी है। यह लेनदेन प्राइमरी कैपिटल इंफ्यूजन और सेकेंडरी शेयर खरीद के मिश्रण के जरिए पूरा किया जाएगा। सौदा ड्यू डिलिजेंस और अन्य सामान्य शर्तों के पूरा होने के बाद अंतिम रूप लेगा। अधिग्रहण पूरा होने के बाद, वर्ष 1996 में स्थापित एसोसिएटेड पावर स्ट्रक्चर्स लिमिटेड, वारी रिन्यूएबल की सब्सिडियरी बन जाएगी।

ASPL पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कारोबार करती है और देशभर में पावर इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। इस अधिग्रहण के जरिए वारी रिन्यूएबल अपने सोलर EPC कारोबार के साथ-साथ पावर इंफ्रास्ट्रक्चर वैल्यू चेन में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

मजबूत तिमाही नतीजों के बाद बड़ा फैसला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें