Get App

Stocks in News: ये हैं आज के खबरों वाले शेयर, इनसे न चूके नजर

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2021 पर 1:07 PM
Stocks in News: ये हैं आज के खबरों वाले शेयर, इनसे न चूके नजर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

ONGC / OIL / HOEC / PAINTS COs

कोविड के चलते डिमांड घटने की आशंका से क्रूड कीमतों में लगातार छठे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट का भाव 67 डॉलर के नीचे फिसला है। ऐसे में तेल, एविएशन और एयरलाइंस कंपनियों पर  नजर रखें। ONGC, HOEC और पेंट कंपनियों के शेयरों पर आज नजर  रखें


SCHNEIDER ELE/ GENUS POWER / HBL POWER / ADANI TRANS/ TATA POWER 

बिजली चोरी और डिस्कॉम का घाटा रोकने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। साल 2025 तक हर घर में प्रीपेड SMART METER लगेगा। एग्री को छोड़ सभी कंज्यूमर को प्रीपेड मीटर से बिजली मिलेगी।  नोटिफिकेशन जारी होने से SCHNEIDER ELECTRIC, GENUS POWER, HBL POWER, ADANI TRANS, TATA POWER  जैसे कंपनियों में आज  एक्शन बढ़ेगा।

भारतीय IPOs बाजार 2021 में रिकॉर्ड बनाने की तरफ, अब तक 38 कंपनियों ने जुटाए 71,800 करोड़ रुपये


INDIGO पर फोकस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें