Get App

Stocks in news: खबरों के दम पर इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, इनसे न चूके नजर

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2021 पर 12:09 PM
Stocks in news: खबरों के दम पर इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, इनसे न चूके नजर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

MOREPEN, POLY MEDICURE पर फोकस

सूत्रों के मुताबिक कोविड वैक्सीन पर 5 फीसदी  GST बरकरार रखा है। कोविड से जुड़े प्रोडक्ट पर जीरो टैक्स को खारिज किया गया है। अगले कुछ दिन में फिर GST काउंसिल की बैठक होगी। ऑक्सीजन, Concentrators पर टैक्स कटौती का प्रस्ताव है। सूत्रों के मुताबिक
Pulse Oximeters , Testing Kits पर टैक्स कटौती का प्रस्ताव है।


फोकस में एविएशन शेयर

सिविल एविएशन सेक्टर को सस्ता लोन मिल सकेगा।  सिविल एविएशन सेक्टर को ECLGS 3.0 के दायरे में लाया गया है।

फोकस में CADILA

Prolixin के जेनरिक वर्जन को USFDA से अंतिम मंजूरी मिली है।  मानसिक रोगों के इलाज में दवा का इ्स्तेमाल किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें