Get App

Stocks in News: ये हैं आज के खबरों वाले शेयर, इनसे न चूके नजर

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2021 पर 12:14 PM
Stocks in News: ये हैं आज के खबरों वाले शेयर, इनसे न चूके नजर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

RELIANCE INDUSTRIES पर फोकस

RELIANCE INDUSTRIES के नतीजे अनुमान पर खरे उतरे। पहली तिमाही में कंपनी का CONSOLIDATED मुनाफा 66% से ज्यादा बढ़ा है।  EBITDA में भी करीब 28% की बढ़ोतरी देखने को मिली है ।रिटेल कारोबार का PROFIT   दोगुना बढ़ा  है। वहीं  DIGITAL SERVICES का EBITDA रिकॉर्ड 9268 करोड़ पर पहुंचा है


ITC Q1 YoY पर फोकस

सिगरेट, FMCG से लेकर होटल बिजनेस से जुड़ी कंपनी ITC का प्रॉफिट जून तिमाही में बढ़कर 3,013.5 करोड़ रुपए हो गई है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 2,342.76  करोड़ रुपए था।

फिस्कल ईयर 2022 की पहली तिमाही में कंपनी की कामकाज से होने वाली आमदनी 36.4 फीसदी बढ़कर 12,959.15 करोड़ रुपए रही। एक्साइज ड्यूटी हटाकर देखें तो कंपनी की आमदनी साल-दर-साल आधार पर 37.1 फीसदी बढ़कर 12,217.13 करोड़ रुपए रही। कंपनी को सबसे ज्यादा आमदनी सिगरेट, FMCG और पेपर सेगमेंट से आया है।

ITC ने कहा कि सिगरेट बिजनेस की ग्रोथ साल-दर-साल आधार पर 32.9 फीसदी बढ़कर 5,122.19 करोड़ रुपए रही। इसके साथ ही कंपनी का EBIT 36.7 फीसदी बढ़कर 3,220.94 करोड़ रुपए रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें