Stocks in News: बाजार में तेजी के बीच इन 5 शेयरों में बढ़ी हलचल, जानिए क्या है वजह

शेयर बाजार में 10 अप्रैल को अच्छी रिकवरी दिखी। मार्केट खुलने के करीब दो घंटे बाद निफ्टी ने 24,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर लिया। इस दौरान कुछ खास शेयरों में खबरों की वजह से हलचल दिख रही है

अपडेटेड Apr 10, 2026 पर 11:30 AM
Story continues below Advertisement
आयशर मोटर्स ने रॉयल एनफील्ड की पहली EV बाइक लॉन्च कर दी है।

शेयर बाजार में 10 अप्रैल को रिकवरी दिखी। निफ्टी 50 और सेंसेक्स दोनों मजबूत खुले। उसके बाद उनमें अच्छी तेजी दिखी। 11:05 बजे निफ्टी 0.95 फीसदी यानी 225 अंक की तेजी के साथ 23,999 प्वाइंट्स पर था। हालांकि, इससे पहले इसने 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया था। सेंसेक्स भी 0.94 फीसदी यानी 728 प्वाइंट्स की रिकवरी के साथ 77,362 पर था। आज 5 शेयरों में खास वजह से हलचल देखने को मिली है।

1. Wipro

कंपनी के शेयरों में हलचल की वजह शेयर बायबैक प्रोग्राम पर होने वाला है बड़ा फैसला है। कंपनी के बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव पर फैसला होना है। बोर्ड की बैठक 16 अप्रैल को होगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर बायबैक की खबर इनवेस्टर्स के लिहाज से पॉजिटिव मानी जाती है। इससे इस शेयर में तेजी आ सकती है। हालांकि, 10 अप्रैल को यह शेयर 0.85 फीसदी गिरकर 201 रुपये पर चल रहा था।

2. Eicher Motors


आयशर मोटर्स ने रॉयल एनफील्ड की पहली EV बाइक लॉन्च कर दी है। इसे ई-बाइक की दिशा में कंपनी का बड़ा कदम माना जा रहा है। इस बाइक की शुरुआती कीमत करीब 2.80 लाख रुपये रखी गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईवी सेगमेंट में प्रवेश कंपनी के भविष्य के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है। 10 अप्रैल को कंपनी का शेयर 2.34 फीसदी के उछाल के साथ 7,315 रुपये पर चल रहा था।

3. Godrej Properties

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के दमदार आंकड़े पेश किए हैं। कंपनी के कलेक्शन में 14% और ऑपरेटिंग कैश फ्लो में 14% की बढ़त दर्ज की गई है। इसके अलावा बुकिंग वैल्यू में 16% की जोरदार तेजी देखी गई है। इस खबर से कंपनी के शेयरों में 10 अप्रैल को तेजी दिखी। यह करीब 3 फीसदी चढ़कर 1,744 रुपये पर चल रहा था।

4.Poonawalla Fincorp

पूनावाला फिनकॉर्प QIP के जरिए फंड जुटा रही है। कंपनी ने ₹2500 करोड़ का QIP (Qualified Institutional Placement) लॉन्च किया है। इसके लिए फ्लोर प्राइस ₹390 प्रति शेयर तय किया गया है, जो मौजूदा भाव से करीब 5% के डिस्काउंट पर है। इस खबर का असर शेयरों पर दिखा। 10 अप्रैल को 0.91 फीसदी चढ़कर शेयर 405 रुपये पर चल रहा था।

यह भी पढ़ें: Share Market Rise: शेयर मार्केट में इन 3 कारणों से तेजी लौटी, सेंसेक्स 850 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के पार

5. JSW Steel

कंपनी के उत्पादन में मामूली गिरावट आई है। JSW स्टील ने भी अपने चौथी तिमाही के उत्पादन आंकड़े साझा किए हैं। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी के क्रूड स्टील उत्पादन में 3% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं भारत में कुल क्रूड स्टील प्रोडक्शन भी 2% कम रहा है। इसके बावजूद 10 अप्रैल को शेयरों में तेजी दिखी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल हिंदी कोई निवेश सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। यहाँ निवेश के लिए आपको सेबी (SEBI) रजिस्टर्ड एक्सपर्ट्स की सलाह लेनी चाहिए। किसी भी निवेश से पहले स्वयं शोध करना अनिवार्य है। कंपनी का शेयर 0.81 फीसदी चढ़कर 1,219 रुपये पर चल रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।