सीएनबीसी-आवाज़ रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और मुनाफा हो सके। इसके साथ ही ये बताते हैं कि इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। आज ब्रोकरेज हाउस ने एलएंडटी टेक्नोलॉजी, जुबिलेंट फूड्स, हीरो मोटो, आयशर मोटर्स और ईपीएल के शेयरों को अपने रडार पर रखा है। एलएंडटी टेक्नोलॉजी पर जेपी मॉर्गन ने अंडरवेट रेटिंग दी है। जबकि जुबिलेंट फूड्स पर सिटी ने बुलिश नजरिया अपनाया है। जानते हैं अन्य स्टॉक्स पर क्या है ब्रोकर्स का नजरिया-
