Get App

Stocks on Brokers Radar: डी-मार्ट, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एचडीएफसी बैंक पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव

AVENUE SUPERMART पर जेफरीज ने होल्ड रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य 3,700 रुपये प्रति शेयर तय किया है। पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA अनुमानों से थोड़ा अधिक रहा। इसके जनरल मर्चेंडाइज और अपैरल मिक्स में नरमी बनी रही। इसकी वजह से पहली तिमाही में गिरावट आई

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 17, 2023 पर 12:46 PM
Stocks on Brokers Radar: डी-मार्ट, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एचडीएफसी बैंक पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव
HDFC BANK पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य उन्होंने 2100 रुपये प्रति शेयर तय किया है

एवन्यू सुपरमार्ट ने Q1 में कंपनी ने 3 नए स्टोर खोले हैं। कंपनी के कुल स्टोर की संख्या 327 हो गई। पहली तिमाही में अपैरल, जनरल मर्चेंडाइज की बिक्री घटने से मार्जिन गिर गई। जबकि जनरल मर्चेंडाइज में रिकवरी के संकेत मिले हैं और ये प्री-कोविड स्तर के करीब पहुंच गई है। वहीं JSW ENERGY का पहली तिमाही में सालाना आधार पर Net Profit 48.3% घट गया है। मुनाफा 560 करोड़ रुपये से घटकर 289.9 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का Revenue 3,026.3 करोड़ रुपये से 3.3% घटकर 2,927 करोड़ रुपये रहा। ब्रोकरेज ने आज इन दोनों स्टॉक्स के अलावा एचडीएफसी के शेयर में भी दांव लगाया।

JEFFERIES ON AVENUE SUPERMART

जेफरीज ने डीमार्ट पर होल्ड रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 3,700 रुपये/शेयर तय किया है। कंपनी का EBITDA अनुमानों से थोड़ा ज्यादा रहा, लेकिन आम अनुमानों से चूक गया। इसके जनरल मर्चेंडाइज और अपैरल मिक्स में नरमी बनी रही, जिससे मार्जिन में गिरावट आई। इसमें तिमाही आधार पर सुधार देखा गया। सालाना आधार पर मार्जिन दबाव के कारण EBITDA 3% बढ़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें