नए साल में अगर मुनाफा बनाना है तो इन 17 शेयरों को चुनिए, मनीकंट्रोल प्रो ने बनाई है ये खास लिस्ट

साल 2024 शेयरों के निवेशकों के लिए काफी अहम होगा। अगले साल लोकसभा चुनाव हैं। अमेरिकी केंद्रीय बैंक सहित दुनिया के कई केंद्रीय बैंक इंटरेस्ट रेट में कमी का ऐलान कर सकते हैं। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी चीन में स्लोडाउन है। जियोपॉलिटिकल टेशंन जारी है। इस बीच मनीकंट्रोल ने 17 स्टॉक्स का पोर्टफोलियो तैयार किया है, जो साल 2024 में निवेशकों को मालामाल कर सकता है

अपडेटेड Dec 18, 2023 पर 3:56 PM
Story continues below Advertisement
मनीकंट्रोल के 2023 के पोर्टफोलियो ने निवेशकों को एक साल में शानदार रिटर्न दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    स्टॉक मार्केट 2023 को अलविदा करने जा रहा है। लंबे समय तक इनवेस्टर्स को साल 2023 याद रहेगा। उतार-चढ़ाव के बीच स्टॉक मार्केट शानदार रिटर्न के साथ यह साल खत्म करने जा रहा है। साल 2024 शेयरों के निवेशकों के लिए काफी अहम होगा। अगले साल लोकसभा चुनाव हैं। अमेरिकी केंद्रीय बैंक सहित दुनिया के कई केंद्रीय बैंक इंटरेस्ट रेट में कमी का ऐलान कर सकते हैं। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी चीन में स्लोडाउन है। जियोपॉलिटिकल टेशंन जारी है। इस बीच मनीकंट्रोल ने 17 स्टॉक्स का पोर्टफोलियो तैयार किया है, जो साल 2024 में निवेशकों को मालामाल कर सकता है। मनीकंट्रोल के 2023 के पोर्टफोलियो ने निवेशकों को एक साल में शानदार रिटर्न दिया है। मनीकंट्रोल ने 2024 पोर्टफोलियो खास तौर पर अपने रीडर्स के लिए तैयार किया है।

    2024 पोर्टफोलियो में कई सेक्टर के स्टॉक्स

    मनीकंट्रोल के 2024 के पोर्टफोलियो को मनीकंट्रोल प्रो की रिसर्च टीम ने कई दिन और घंटों की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया है। इस पोर्टफोलियो में इकोनॉमी के कई सेक्टर की कंपनियों के स्टॉक्स शामिल हैं। इनमें Ami Organics, Bharat Dynamics, Cera Sanitaryware, Crompton Consumer, Eicher Motors, eMudhra, Faze Three, Gail, Lemon Tree Hotels, MAS Financial, SBI आदि शामिल हैं। इन शेयरों के एक साल में अच्छा रिटर्न देने की उम्मीद है।


    सेक्टर की मार्केट लीडर्स हैं ये कंपनियां

    Ami Organics तेज ग्रोथ वाली फार्मा इंटरमीडिएट्स कंपनी है। इसे चीन और यूरोप प्लस ट्रेंड का फायदा मिलेगा। अंकलेश्वर में CDMO प्रोजेक्ट शुरू होने से कंपनी को फायदा होगा। कंपनी इलेक्ट्रोलाइट एडिटिव बिजनेस में एंट्री कर रही है। इसका इस्तेमाल लिथियम आयोन बैटरी में होता है। Bharat Dynamics डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी है। कंपनी की ऑर्डरबुक 20,000 करोड़ रुपये पहुंच गई है। यह इसके रेवेन्यू का 8 गुना है। Cera Sanitaryware सैनिटरीवेयर और फॉसेट्स सेक्टर की लीडर है। इसे रियल एस्टेट मार्केट में रौनक लौटने का सीधा फायदा होगा। अगले तीन साल के लिए इसने 2,900-3,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू टारगेट तय किया है।

    ami organics

    2024 में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

    Crompton Consumer कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडस्ट्री की दमदार कंपनी है। अभी इसमें FY25 की अनुमानित अर्निंग्स के 27 गुना पर ट्रेड हो रहा है। यह कंपनी बदलाव के दौर से गुजर रही है। 2024 में कंपनी की अर्निंग्स में उछाल दिख सकता है। Eicher Motors को महंगी मोटरसाइकिल में लोगों की बढ़ती दिलचस्पी का फायदा मिलेगा। 125सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाली बाइक्स में कंपनी की दमदार स्थिति है। हाल में इसने कई नए मॉडल्स लॉन्च किए हैं। eMundhra टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली कंपनी है। इसे डिजिटाइजेशन और साइबरसिक्योरिटी की तेज ग्रोथ का फायदा मिलेगा।

    eicher motors

    चाइना-प्लस-वन पॉलिसी का मिलेगा फायदा

    Faze Three को चाइना-प्लस-वन थीम का फायदा मिलेगा। कंपनी टेक्निकल और होम टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स बनाती है। यह अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपीय देशों के बड़े रिटेलर्स को सीधे एक्सपोर्ट करती है। इसने हाल में एक बड़ा पूंजीगत खर्च किया है। अगले साल जून में यह दूसरा पूंजीगत खर्च करेगी। Gabriel को टू-व्हीलर की बढ़ती डिमांड का फायदा मिलेगा। कंपनी सनरूफ के जरिए प्रीमियम कार कंपोनेंट सेगमेंट में उतर रही है। इसका ऑर्डर बुक बहुत स्ट्रॉन्ग है। Gail को सरकार की अनुकूल पॉलिसी और सपोर्ट का फायदा मिलेगा। इंडियन गैस ग्रिड में इसकी बादशाहत है। अगले दो साल में इसकी अर्निंग्स ग्रोथ 35 फीसदी रह सकती है।

    gail

    IRCON International की अर्निंग्स को लेकर तस्वीर साफ हुई है। कंपनी का मार्जिन और वैल्यूएशन बढ़ने की उम्मीद है। मैनेजमेंट ने आगे 10-15 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद दिखाई है। होटल इंडस्ट्री में रौनक लौटने का फायदा Lemon Tree Hotels को मिलेगा। कंपनी ने एसेट-लाइट मैनेमेंट कॉन्ट्रैक्ट रूट के जरिए विस्तार का प्लान बनाया है। MAS Financial का ग्रोथ का शानदार रिकॉर्ड रहा है। अट्रैक्टिव RoA के साथ कंपनी की ग्रोथ 20 फीसदी से ज्यादा रह सकती है। SBI ऐसे वक्त अपनी बाजार हिस्सेदारी बनाए रखने में सफल रहा है दूसरे सरकारी बैंकों की बाजार हिस्सेदारी को बड़ा चैलेंज दिख रहा है।  Syrma SGS को इंडियन EMS स्टोरी का फायदा मिलेगा। कंपनी का बिजनेस मॉडल डायवर्सिफायड है। कंपनी की आर्डरबुक स्ट्रॉन्ग है। इसे PLI स्कीम का भी फायदा मिलेगा।

    sbi

    Thangmayil Jewellery इंडिया के सबसे बड़े ज्वेलरी मार्केट तमिलनाडु में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने जा रही है। हॉलमार्किंग अनिवार्य होने का फायदा ब्रांडेड ज्वेलरी को मिलेगा। Vijay Diagnostics की दक्षिण भारत में रेडियोलॉजी सेक्टर में दमदार स्थिति है। VIP Industries के मार्केट शेयर में गिरावट देखने को मिली थी। कंपनी ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाई है। इससे कंपनी को मार्जिन बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसका करेंट मार्केट कैप इसके प्रतिद्वंद्वी कंपनी से कम है।

    stocks picks

    MoneyControl News

    MoneyControl News

    First Published: Dec 18, 2023 1:21 PM

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।