बाजार में उतारचढ़ाव के बीच प्रॉफिट कमाने के मौकों को कमी नहीं है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि अभी कुछ ऐसे स्टॉक्स हैं, जिनमें निवेश करने पर 45 फीसदी तक कमाई हो सकती है। इनमें अलग-अलग सेक्टर्स के स्टॉक्स शामिल हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह कंपनी जॉकी ब्रांड नाम से इनरवियर प्रोडक्ट्स बेचती है। मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक के लिए 57,500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह स्टॉक 25 मार्च को 42,785 रुपये पर बंद हुआ। इसका मतलब है कि यह स्टॉक 30 फीसदी चढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि FY25 से FY27 के बीच कंपनी की EPS की सीएजीआर 17 फीसदी रह सकती है।
यह स्टॉक 25 मार्च को 0.40 फीसदी गिरकर 1,072 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक के लिए 1,525 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह स्टॉक यहां से 39 फीसदी चढ़ सकता है। इस कंपनी के पास कई बड़े ब्रांड्स का मार्केटिंग राइट्स है। इस स्टॉक को कवर करने वाले 27 एनालिस्ट्स में से 19 ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है।
यह शेयर 25 मार्च को 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 148.32 रुपये पर बंद हुआ। इस स्टॉक का टारगेट प्राइस 215 रुपये है। इसका मतलब है कि यह स्टॉक यहां से 45 फीसदी चढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी KFC के स्टोर की संख्या बढ़ा रही है। इस स्टॉक को कवर करने वाले 26 एनालिस्ट्स में से 18 ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है।
यह स्टॉक 25 मार्च को 4.89 फीसदी गिरकर 370.70 रुपये पर क्लोज हुआ। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक के लिए 460 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह स्टॉक यहां से 20 फीसदी चढ़ सकता है। कंपनी का 69 फीसदी रेवेन्यू से आता है। मिडिल ईस्ट जैसे मार्केट्स में इंडियन राइस की बढ़ती मांग का फायदा इस कंपनी को मिलेगा।
यह स्टॉक 25 मार्च को 3.95 फीसदी गिरकर 550 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक के लिए 800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह स्टॉक यहां से 40 फीसदी चढ़ सकता है। कंपनी ने प्रीमियम और वैल्यू-ऐडेड प्रोडक्ट्स पर फोकस बढ़ाया है। इस स्टॉक को कवर करने वाले 9 एनालिस्ट्स में से 8 ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है।
यह स्टॉक 25 मार्च को 1.84 फीसदी गिरकर 136 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक के लिए 190 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह स्टॉक यहां से 38 फीसदी चढ़ सकता है। इस स्टॉक को कवर करने वाले 22 एनालिस्ट्स में से 20 ने इस स्टॉक में निवेश करने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: Stock Market: अगले वित्त वर्ष 12-13% चढ़ेगा बाजार, कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ भी इस रेंज में रहेगी
वी-मार्ट रिटेल का स्टॉक 25 मार्च को 3.19 फीसदी गिरकर 2,816.55 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक के लिए 3,850 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह स्टॉक 33 फीसदी चढ़ सकता है। इस स्टॉक को कवर करने वाले 17 एनालिस्ट्स में से 11 ने इसे खरीदने की सलाह दी है।