Stocks to Buy: 63% तक रिटर्न! ब्रोकरेज ने दी इन 8 शेयरों को खरीदने की सलाह, क्या आप लगाएंगे दांव?

Stocks to Buy: दिसंबर तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस 8 शेयरों पर बुलिश हैं। मजबूत ग्रोथ, मार्जिन सुधार और ऑर्डर विजिबिलिटी के दम पर इन स्टॉक्स में 15% से 63% तक रिटर्न की संभावना जताई जा रही है। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Feb 08, 2026 पर 3:44 PM
Story continues below Advertisement
JM Financial ने Suzlon Energy ₹64 का टारगेट दिया है, जो करीब 33.9% अपसाइड दिखाता है।

Stocks to Buy: दिसंबर नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज हाउस चुनिंदा शेयरों पर बुलिश हो गए हैं। मजबूत तिमाही प्रदर्शन, मार्जिन में सुधार और बेहतर ग्रोथ विजिबिलिटी के दम पर इन स्टॉक्स में 15% से लेकर 63% तक के रिटर्न की संभावना जताई जा रही है। ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइनेंशियल्स, कंज्यूमर, रिन्यूएबल एनर्जी और एंटरटेनमेंट जैसे सेक्टर्स में मौके बन रहे हैं। जानिए वे 8 शेयर, ब्रोकरेज ने जिन्हें खरीदने की सलाह दी है।

Bajaj Finserv

बजाज ग्रुप की दिग्गज कंपनी Bajaj Finserv पर ब्रोकरेज हाउसों का रुख सकारात्मक है। Nuvama Research ने इस स्टॉक पर ‘Buy’ रेटिंग के साथ ₹2,300 का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 15.1% का अपसाइड दिखाता है।


JM Financial ने भी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹2,480 का टारगेट दिया है, जो करीब 22.8% की संभावित तेजी का संकेत है। ब्रोकरेज का कहना है कि कॉस्ट कंट्रोल से ऑपरेटिंग खर्च अनुपात बेहतर हुआ है। मैनेजमेंट FY27 की शुरुआत तक GST 2.0 के करीब 325 बेसिस पॉइंट असर को बेअसर करने को लेकर आश्वस्त है।

FSN E-Commerce Ventures

Nykaa की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures पर भी कई ब्रोकरेज बुलिश हैं। Nuvama Research ने ₹310 का टारगेट दिया है, जो करीब 20.1% अपसाइड दिखाता है। Q3FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 26.7% बढ़कर ₹2,870 करोड़ पहुंचा और EBITDA मार्जिन 180 बेसिस पॉइंट बढ़कर 8% हो गया।

अन्य ब्रोकरेज की बात करें, तो Nomura ने ₹305 का टारगेट दिया है। JM Financial ने ₹325 का टारगेट रखा है, जो करीब 25.8% का रिटर्न मिलने का संकेत है। ब्रोकरेज के मुताबिक, ब्यूटी और फैशन दोनों सेगमेंट में इंडस्ट्री से बेहतर ग्रोथ, मजबूत मार्जिन और नए ब्रांड्स में निवेश से आगे भी ग्रोथ की अच्छी विजिबिलिटी है।

Aavas Financiers

Aavas Financiers पर JM Financial ने ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखते हुए ₹1,810 का टारगेट दिया है। इस हिसाब से निवेशकों को करीब 31.2% का संभावित रिटर्न मिल सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी ने दिसंबर तिमाही में स्थिर प्रदर्शन किया, जहां PAT ग्रोथ सालाना आधार पर 16% रही। एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला।

Jefferies ने भी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,875 का टारगेट दिया है। यह करीब 32% की संभावित तेजी का संकेत है। ब्रोकरेज का कहना है कि AUM ग्रोथ, बेहतर स्प्रेड्स और कंट्रोल्ड क्रेडिट कॉस्ट्स कंपनी के लिए पॉजिटिव फैक्टर हैं।

Suzlon Energy

सोलर, विंड और रिन्यूएबल एनर्जी वाली कंपनी Suzlon Energy पर Nuvama Research ने ₹55 का टारगेट दिया है। यह यह करीब 15% अपसाइड है। दिसंबर तिमाही में एग्जीक्यूशन अनुमान से कम रहा, लेकिन कंपनी FDRE, RTC और हाइब्रिड टेंडर्स से फायदा उठा सकती है।

JM Financial ने ज्यादा बुलिश रुख अपनाते हुए ₹64 का टारगेट दिया है, जो करीब 33.9% अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, बेहतर ऑर्डर मिक्स से EBITDA मार्जिन सुधरा है और मैनेजमेंट ने 60% से ज्यादा ग्रोथ का भरोसा जताया है।

Kalpataru Projects

Kalpataru Projects International पर PL Capital ने खरीद की सलाह दी है और ₹1,489 का टारगेट प्राइस रखा है। शुक्रवार को शेयर ₹1,091.85 पर बंद हुआ था, जिससे करीब 36% का अपसाइड बनता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के पास अलग-अलग सेगमेंट्स में मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन है। वाटर, रेलवे और सिविल सेगमेंट में विस्तार, बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए बढ़ती प्री-क्वालिफिकेशन और JMC के साथ मर्जर से मिलने वाली ऑपरेशनल व कॉस्ट सिनर्जी लंबे समय में कंपनी के लिए पॉजिटिव फैक्टर हैं।

Castrol India

Castrol India पर Motilal Oswal Financial Services ने BUY रेटिंग देते हुए ₹250 का टारगेट प्राइस दिया है। शुक्रवार को शेयर ₹185.20 पर बंद हुआ था, जिससे मौजूदा स्तर से करीब 37% की तेजी की संभावना है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी ब्रांड बिल्डिंग, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार और नए प्रोडक्ट लॉन्च पर लगातार फोकस कर रही है। मैनेजमेंट ने बाजार से 1.5 से 2 गुना ज्यादा वॉल्यूम ग्रोथ और 21-24% EBITDA मार्जिन का गाइडेंस बरकरार रखा है।

Tube Investments

Tube Investments of India पर Motilal Oswal Financial Services ने खरीद की सलाह बरकरार रखी है। उसने स्टॉक के लिए ₹3,315 का टारगेट प्राइस दिया है। शुक्रवार को शेयर ₹2,313 पर बंद हुआ था, यानी मौजूदा स्तर से इसमें करीब 43% की संभावित तेजी दिख रही है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी का दिसंबर तिमाही मुनाफा अनुमान से 9% बेहतर रहा। इसका सबसे बड़ा कारण इंजीनियरिंग बिजनेस में मार्जिन का सुधरकर 13.6% तक पहुंचना है। आकर्षक वैल्यूएशन और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस को देखते हुए ब्रोकरेज ने स्टॉक पर BUY रेटिंग बनाए रखी है।

PVR INOX

PVR INOX पर सबसे ज्यादा संभावित तेजी की उम्मीद जताई गई है। Nuvama Research ने ₹1,605 का टारगेट दिया है, जो करीब 63% के संभावित रिटर्न का संकेत है। तीसरी तिमाही में एवरेज टिकट प्राइस रिकॉर्ड ₹293 पर पहुंच गया, फुटफॉल्स 9% YoY बढ़े और नेट डेट घटकर ₹370 करोड़ रह गया, जो मर्जर के बाद सबसे कम है।

JM Financial ने ₹1,300 का टारगेट दिया है, जो करीब 28.1% अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज का मानना है कि थिएट्रिकल-फर्स्ट रिलीज, बढ़ती ऑक्यूपेंसी और प्रति ग्राहक खर्च में इजाफा आने वाले सालों में ग्रोथ को सपोर्ट करेगा।

Nifty Outlook: ट्रेड डील फाइनल! अब 9 फरवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, जानिए एक्सपर्ट से

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।