Stocks to Buy: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने कई सेक्टर्स के चुनिंदा स्टॉक्स पर भरोसा जताया है और उन्हें खरीदने की सलाह दी है। इन स्टॉक्स में मौजूदा स्तर से 20% से लेकर 62% तक उछाल की संभावना है।
Stocks to Buy: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने कई सेक्टर्स के चुनिंदा स्टॉक्स पर भरोसा जताया है और उन्हें खरीदने की सलाह दी है। इन स्टॉक्स में मौजूदा स्तर से 20% से लेकर 62% तक उछाल की संभावना है।
इनमें से कुछ कंपनियां शॉर्ट टर्म दबाव झेल रही हों, लेकिन ब्रोकरेज का मानना है कि उनकी ग्रोथ कहानी अभी मजबूत बनी हुई है। मजबूत ऑर्डर बुक, बढ़ती डिमांड और बेहतर मार्जिन इन स्टॉक्स को आगे सपोर्ट कर सकते हैं।
1. Marico
नोमुरा ने Marico स्टॉक में करीब 20% तक उछाल आने की संभावना जताई है। ब्रोकरेज ने ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 900 रुपये का टारगेट दिया है। चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ मजबूत रह सकती है। इसमें वॉल्यूम ग्रोथ और डिमांड रिकवरी का योगदान होगा। वैल्यू-एडेड हेयर ऑयल और फूड सेगमेंट में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन दिखा है।
साथ ही, कच्चे माल (कोप्रा) की कीमतों में गिरावट से मार्जिन को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। हालांकि कुछ प्रोडक्ट्स में प्राइस कट से शॉर्ट टर्म में ग्रोथ थोड़ी धीमी रह सकती है। कंपनी का फोकस डिस्ट्रीब्यूशन और प्रीमियम सेगमेंट पर बना हुआ है, जो आगे ग्रोथ को सपोर्ट करेगा।
2. FSN E-Commerce Ventures
नोमुरा के मुताबिक, Nykaa की पेरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures में करीब 24% तक तेजी आने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने 305 रुपये का टारगेट दिया है और ‘Buy’ रेटिंग दोहराई है। ब्यूटी, पर्सनल केयर और फैशन सेगमेंट में कंपनी की ग्रोथ मजबूत बनी हुई है।
चौथी तिमाही में रेवेन्यू ग्रोथ हाई-20% के आसपास रहने की उम्मीद है, जिसमें नए कस्टमर और बेहतर कन्वर्जन का योगदान होगा। फैशन सेगमेंट तेजी से उभर रहा है, जबकि ब्यूटी बिजनेस लगातार स्थिर ग्रोथ दे रहा है। आने वाले समय में मार्जिन में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
3. Adani Ports and Special Economic Zone
नोमुरा का मानना है कि Adani Ports स्टॉक में करीब 34.3% तक रिटर्न मिल सकता है। ब्रोकरेज ने 1,850 रुपये का टारगेट दिया है और ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है। FY26 में कार्गो वॉल्यूम 11% बढ़ा है, जिसमें कंटेनर ट्रैफिक का बड़ा योगदान रहा।
मिडिल ईस्ट तनाव का असर कुछ कार्गो पर पड़ा, लेकिन कंपनी के डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो ने इसे बैलेंस किया। आने वाले सालों में EBITDA में 17% CAGR की ग्रोथ संभव है, जिसे कैपेसिटी बढ़ाने, लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशनल एफिशिएंसी सपोर्ट करेगी।
4. Dabur India
नोमुरा के मुताबिक, Dabur India स्टॉक में करीब 44% तक उछाल आ सकता है। ब्रोकरेज ने 600 रुपये का टारगेट दिया है और ‘Buy’ कॉल बरकरार रखी है। चौथी तिमाही में कंपनी की ग्रोथ मध्यम रहने की उम्मीद है, जहां हेल्थकेयर और बेवरेज सेगमेंट दबाव में हैं।
हालांकि, होम और पर्सनल केयर सेगमेंट ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि घरेलू मांग में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, जो आगे ग्रोथ को सपोर्ट करेगा। कंपनी का मजबूत ब्रांड और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क इसकी लंबी अवधि की ताकत है।
5. Godrej Consumer Products
नोमुरा का अनुमान है कि Godrej Consumer Products स्टॉक में करीब 49% तक तेजी देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज ने 1,525 रुपये का टारगेट दिया है और ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है। चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ डबल डिजिट के करीब रह सकती है, जिसमें भारत में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ का योगदान होगा।
इनपुट कॉस्ट का दबाव बना हुआ है, लेकिन कंपनी प्राइसिंग और कॉस्ट कंट्रोल के जरिए मार्जिन संभालने की कोशिश कर रही है। ऑपरेशन्स में सुधार और नए प्रोडक्ट कैटेगरी की ग्रोथ लंबी अवधि में मदद कर सकती है।
6. Hindustan Aeronautics
नोमुरा के मुताबिक, सरकारी डिफेंस कंपनी Hindustan Aeronautics में करीब 62.2% तक उछाल आने की संभावना है। ब्रोकरेज ने 5,954 रुपये का टारगेट दिया है और ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। FY26 में रेवेन्यू अनुमान से कम रही है, जिसका कारण सप्लाई चेन की दिक्कतें हैं, खासकर General Electric से इंजन सप्लाई में देरी।
इसके बावजूद कंपनी का ऑर्डर बुक 2.54 लाख करोड़ रुपये का है, जो आने वाले कई सालों के लिए मजबूत ग्रोथ विजिबिलिटी देता है। LCA और हेलीकॉप्टर प्रोग्राम से रेवेन्यू में अच्छी बढ़त की उम्मीद है। नोमुरा का मानना है कि सप्लाई धीरे-धीरे सामान्य होने और डिलीवरी बढ़ने के साथ कंपनी की अर्निंग ग्रोथ मजबूत बनी रहेगी।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।