Get App

डिफेंस PSU स्टॉक करा सकता है धनवर्षा! मोतीलाल ओसवाल बुलिश, जताया 42% अपसाइड का अनुमान

Motilal Oswal ने Q2 नतीजों के बाद भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का टारगेट 540 रुपये कर दिया है। जानिए ब्रोकरेज ने ऑर्डर इनफ्लो, QRSAM ऑर्डर, FY27 गाइडेंस, कैश फ्लो और जोखिमों पर क्या कहा और कितने एनालिस्ट शेयर पर बुलिश हैं

Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 10:50 AM
डिफेंस PSU स्टॉक करा सकता है धनवर्षा! मोतीलाल ओसवाल बुलिश, जताया 42% अपसाइड का अनुमान
Motilal Oswal ने BEL पर बाय रेटिंग दोहराते हुए टारगेट 530 से बढ़ाकर 540 रुपये कर दिया है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर में बुधवार, 4 नवंबर को 3% से ज्यादा की तेजी आई। ये तेजी ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal की रिपोर्ट के बाद आई, जिसने कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजों और गाइडेंस को देखते हुए अपने अनुमान बरकरार रखे और टारगेट प्राइस बढ़ा दिया। ब्रोकरेज ने BEL पर बाय रेटिंग दोहराते हुए टारगेट 530 रुपये से बढ़ाकर 540 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ये पिछले बंद भाव से 42% का अपसाइड दिखाता है।

3% से ज्यादा चढ़ा शेयर

बुधवार को BEL के शेयर में 3% से ज्यादा की तेजी देखी गई और ये 2.7% की बढ़त के साथ 390.3 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। एक दिन की इस तेजी से पहले की तस्वीर कुछ अलग है। इस साल अब तक शेयर की चाल सपाट रही है और ये 2% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। ऐसे माहौल में Motilal Oswal के बढ़े हुए टारगेट ने शेयर को सहारा दिया।

Motilal Oswal का टारगेट 540 रुपये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें