Stocks to buy: इन 10 स्टॉक्स पर फिदा ब्रोकरेज, 61% तक रिटर्न मिलने की गुंजाइश; जानिए डिटेल

Stocks to buy: बाजार की सुस्ती के बीच ब्रोकरेज हाउस ने 10 चुनिंदा स्टॉक्स पर भरोसा जताया है। क्विक कॉमर्स, डिफेंस, रियल एस्टेट और फाइनेंस सेक्टर में 61% तक रिटर्न की संभावना दिख रही है। जानिए पूरी डिटेल।

अपडेटेड Dec 20, 2025 पर 6:06 PM
Story continues below Advertisement
Anand Rathi Research ने HAL पर Buy रेटिंग दी है और ₹5,950 का टारगेट प्राइस रखा है।

Stocks to buy: पिछले हफ्ते बाजार भले ही सुस्त रहा हो, लेकिन ब्रोकरेज हाउस की नजर कुछ चुनिंदा शेयरों पर है। इनमें 61% तक रिटर्न की मिलने उम्मीद है। क्विक कॉमर्स से लेकर डिफेंस, रियल एस्टेट और फाइनेंशियल सर्विसेज तक, हर सेक्टर की कंपनियों में कमाई के मौके हैं। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज किन स्टॉक्स में कमाई के शानदार मौके देख रहे हैं।

Eternal (Zomato)

ब्रोकरेज फर्म Jefferies का मानना है कि क्विक कॉमर्स और फूड डिलीवरी स्पेस में Eternal यानी Zomato के शेयर में बड़ी तेजी की गुंजाइश है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर Buy रेटिंग दी है और ₹480 का टारगेट प्राइस रखा है, जो मौजूदा स्तरों से करीब 61% का अपसाइड दिखाता है।


रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की मजबूत बाजार पकड़ और यह उम्मीद कि मीडियम टर्म में प्रतिस्पर्धा काबू में रहेगी, इस पॉजिटिव व्यू की बड़ी वजह है।

Hindustan Aeronautics

Anand Rathi Research ने HAL पर Buy रेटिंग दी है और ₹5,950 का टारगेट प्राइस रखा है। GE Aerospace ने LCA Tejas Mk1A प्रोग्राम के लिए पांचवां F404-IN20 जेट इंजन HAL को सौंप दिया है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, सरकारी डिफेंस कंपनी से जुड़ी सभी तकनीकी दिक्कतें दूर हो चुकी हैं। फिलहाल सर्टिफिकेशन और जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। ब्रोकरेज का मानना है कि इससे डिलीवरी और आगे के ऑर्डर को लेकर तस्वीर साफ होती दिख रही है।

ICICI Prudential AMC

PL Capital ने ICICI Prudential AMC पर Buy रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है और ₹3,000 का टारगेट प्राइस दिया है, जो अपर प्राइस बैंड से करीब 39% का अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज का कहना है कि मजबूत पैरेंटेज और लगातार बेहतर परफॉर्मेंस की वजह से कंपनी का बिजनेस आउटलुक पॉजिटिव है।

8M FY26 में कंपनी की नेट इक्विटी फ्लो मार्केट शेयर 17.5% रही है, जो AMCs में सबसे ज्यादा है। साथ ही, कम डिस्ट्रीब्यूटर पेआउट की वजह से इक्विटी यील्ड भी बेहतर बनी हुई है।

Aditya Birla Real Estate

दिग्गज ब्रोकरेज Motilal Oswal ने Aditya Birla Real Estate पर Buy कॉल दी है और ₹2,275 का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा स्तरों से करीब 33% ऊपर है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, FY25 में कंपनी की प्री-सेल्स करीब ₹8,100 करोड़ रही, जो कई प्रतिस्पर्धियों से काफी बेहतर है। FY21 से FY25 के बीच प्री-सेल्स में 90% CAGR रहा है। आगे FY25 से FY28 के बीच बुकिंग्स में 26% CAGR की उम्मीद है। इसे मजबूत लॉन्च पाइपलाइन और प्रीमियम व लग्जरी हाउसिंग की मांग का सपोर्ट मिलेगा।

Meesho

UBS ने Meesho पर Buy रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की थी और ₹220 का टारगेट प्राइस दिया था, जो करीब 29% अपसाइड दिखा रहा था।

हालांकि मीशो का शेयर प्राइस पहले ही इस टारगेट से ऊपर जा चुका है, लेकिन UBS का मानना है कि भारत के टियर 2 और टियर 3 शहरों में लोअर और मिडिल इनकम कंज्यूमर्स पर फोकस कंपनी को लंबी ग्रोथ का रास्ता देता है। एसेट-लाइट और नेगेटिव वर्किंग कैपिटल मॉडल की वजह से कंपनी पॉजिटिव कैश फ्लो भी बना पा रही है।

Vishal Mega Mart

Motilal Oswal ने Vishal Mega Mart पर Buy रेटिंग दी है और ₹170 का टारगेट प्राइस रखा है, जो करीब 25% का अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, स्टोर लेवल पर स्थिर ग्रोथ, इन-हाउस ब्रांड्स की बढ़ती हिस्सेदारी और ऑपरेटिंग एफिशिएंसी कंपनी के मार्जिन्स को आगे सपोर्ट कर सकती है।

Vishal Mega Mart की लगभग 75% रेवेन्यू उसकी अपनी ब्रांड्स से आती है। मैनेजमेंट को भरोसा है कि इससे सालाना आधार पर सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ बनी रहेगी, भले ही तिमाही आंकड़ों में उतार-चढ़ाव हो।

HDB Financial Services

Jefferies ने HDB Financial Services पर Buy रेटिंग दी है और ₹900 का टारगेट प्राइस रखा है, जो मौजूदा स्तरों से करीब 19% ऊपर है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी के लिए आउटलुक बेहतर लोन ग्रोथ, लागत पर नियंत्रण और क्रेडिट स्ट्रेस में धीरे-धीरे कमी की उम्मीदों पर आधारित है। यह कॉल किसी तात्कालिक मुनाफे की छलांग पर नहीं, बल्कि बिजनेस की स्थिर मजबूती पर टिकी है।

TBO Tek

JM Financial ने TBO Tek पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹1,920 कर दिया है, जो करीब 15% का अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज का मानना है कि बदलती ग्लोबल ट्रैवल हैबिट्स के साथ कंपनी को स्थिर ग्रोथ मिल सकती है।

इन्वेस्टर मीटिंग में मैनेजमेंट ने बताया कि प्रीमियम एयरलाइंस, होटल्स और ट्रैवल एडवाइजर्स के साथ लंबे समय से बने रिश्ते कंपनी को हाई-सर्विस ऑफरिंग देने में मदद करते हैं, जो बड़े ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म से अलग पहचान बनाते हैं।

Reliance Industries

Morgan Stanley ने Reliance Industries का टारगेट प्राइस ₹1,701 से बढ़ाकर ₹1,847 किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि FY26 वह साल होगा, जब कंपनी के सालों के भारी निवेश का फायदा कैश जेनरेशन के रूप में दिखने लगेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस अपने चौथे मॉनेटाइजेशन साइकिल में जा रही है। इस दौरान रिफाइनिंग, केमिकल्स, टेलीकॉम और रिटेल सभी बिजनेस एक साथ फ्री कैश फ्लो पैदा कर सकते हैं, जो पिछले कई दशकों में नहीं देखा गया।

Hero MotoCorp

Jefferies ने Hero MotoCorp की रेटिंग Hold से घटाकर Underperform कर दी है और टारगेट प्राइस ₹5,550 से घटाकर ₹4,950 कर दिया है। नया टारगेट मौजूदा शेयर प्राइस से करीब 15% डाउनसाइड दिखाता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि GST कट से आया डिमांड बूस्ट नवंबर-दिसंबर में खत्म हो चुका है। इसी वजह से शेयर पर दबाव दिखा और NSE पर एक सेशन में यह 5% से ज्यादा गिरकर ₹5,513 तक पहुंच गया।

ICICI Pru AMC 2025 में दूसरा बेस्ट रिटर्न वाला मेगा आईपीओ, आगे शेयर गिरेगा या चढ़ेगा?

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Disclaimer: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।