Get App

Stocks to BUY: इन 5 लिकर स्टॉक्स में 31% तक आ सकती है तेजी, ब्रोकरेज ने कहा- महंगे शराब का बढ़ रहा क्रेज

Stocks to BUY: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म एवेंडस (Avendus) ने शराब बनाने वाली 5 ऐसी कंपनियों के शेयरों की पहचान की है, जिनमें आने वाले समय में 31% तक की तूफानी तेजी देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि प्रीमियमाइजेशन और बढ़ती मांग के बीच ये स्टॉक्स बाजार में 'आउटपरफॉर्म' करने को तैयार हैं। इसके चलते इन शराब कंपनियों के शेयर सोमवार 20 अप्रैल को फोकस में बने हुए हैं

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 10:05 AM
Stocks to BUY: इन 5 लिकर स्टॉक्स में 31% तक आ सकती है तेजी, ब्रोकरेज ने कहा- महंगे शराब का बढ़ रहा क्रेज
Stocks to BUY: एवेंडस ने कहा कि शराब भारत की सबसे मजबूत कंजम्प्शन कैटेगरी में से एक बनी हुई है

Stocks to BUY: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म एवेंडस (Avendus) ने शराब बनाने वाली 5 ऐसी कंपनियों के शेयरों की पहचान की है, जिनमें आने वाले समय में 31% तक की तूफानी तेजी देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि प्रीमियमाइजेशन और बढ़ती मांग के बीच ये स्टॉक्स बाजार में 'आउटपरफॉर्म' करने को तैयार हैं। इसके चलते इन शराब कंपनियों के शेयर सोमवार 20 अप्रैल को फोकस में बने हुए हैं।

ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "एक स्टैंडर्ड बोतल में सिर्फ 750 ml लिक्विड आ सकता है। लेकिन शराब की बोतल में सिर्फ 750 ml शराब नहीं होती, बल्कि इसमें आकांक्षा, टैक्सेशन, रेगुलेशन और निवेशकों की दिलचस्पी भी शामिल होती है।"

मजबूत डिमांड और हाई एंट्री बैरियर का फायदा

एवेंडस ने कहा कि शराब भारत की सबसे मजबूत कंजम्प्शन कैटेगरी में से एक बनी हुई है। इसकी डिमांड केवल जरूरत से नहीं, बल्कि आदत, सामाजिक मौकों और बढ़ती लाइफस्टाइल आकांक्षाओं से चलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें