Stocks to Buy: इन 10 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह, 48% तक मिल सकता है रिटर्न

Stocks to Buy: ब्रोकरेज हाउसेज ने 10 स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह दी है। इनमें 48% तक रिटर्न की संभावना जताई गई है। जहां मजबूत ग्रोथ और सेक्टर ट्रिगर सपोर्ट दे सकते हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Apr 26, 2026 पर 7:04 PM
Story continues below Advertisement
Motilal Oswal ने Delhivery पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹570 का टारगेट रखा है।

Stocks to Buy: गिरते बाजार के बीच ब्रोकरेज हाउसेज ने चुनिंदा स्टॉक्स पर खरीदारी की सलाह दी है, जहां आगे मजबूत तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों में 15% से लेकर 48% तक रिटर्न की संभावना बताई गई है। मजबूत फंडामेंटल, ग्रोथ ट्रिगर और सेक्टर सपोर्ट इन स्टॉक्स को आकर्षक बना रहे हैं। ऐसे में इन 10 स्टॉक्स पर निवेशकों को करीबी नजर रखनी चाहिए।

Groww (Billionbrains Garage Venture)

Jefferies ने Groww पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹225 का टारगेट रखा है। मौजूदा स्तर से इसमें करीब 15% तक की तेजी की गुंजाइश है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का प्रोडक्ट डेवलपमेंट अमेरिकी ऐप Robinhood जैसा तेज है और कमजोर बाजार के बावजूद इसका प्रदर्शन मजबूत रहा है।


PNB Housing Finance

JM Financial ने PNB Housing Finance पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखते हुए टारगेट ₹1,150 कर दिया है। इसमें करीब 17-18% तक रिटर्न मिलने की संभावना जताई गई है। ब्रोकरेज को लगता है कि कंस्ट्रक्शन फाइनेंस और अफोर्डेबल सेगमेंट में कंपनी की पकड़ आगे ग्रोथ को सपोर्ट करेगी।

Nestle India

Nuvama ने Nestle India पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,640 का टारगेट दिया है। कंपनी के शेयर में करीब 19% तक उछाल आ सकता है। हालिया तिमाही में कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया है, जहां रेवेन्यू और मुनाफा दोनों में अच्छी बढ़त देखने को मिली है।

Sagility India

Elara Capital ने Sagility India पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹54 का टारगेट तय किया है। इसमें करीब 26% तक बढ़त देखने को मिल सकती है। कंपनी के पास बड़े हेल्थकेयर क्लाइंट्स का मजबूत बेस है और आगे बिजनेस विस्तार की अच्छी संभावना है।

Delhivery

Motilal Oswal ने Delhivery पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹570 का टारगेट रखा है। ब्रोकरेज के अनुसार इस शेयर में करीब 27% तक चढ़ाव आ सकता है। ई-कॉमर्स वॉल्यूम बढ़ने और इंडस्ट्री में कंसोलिडेशन से कंपनी को फायदा मिलने की उम्मीद है।

Cyient DLM

Motilal Oswal ने Cyient DLM पर ₹470 का टारगेट देते हुए ‘Buy’ की सलाह दी है। इसमें करीब 30% से ज्यादा की तेजी आ सकती है। कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत है और आने वाले समय में नए ऑर्डर से ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है।

Tata Communications

ICICI Securities ने टाटा ग्रुप की टाटा कम्युनिकेशंस के लिए 2,100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह मौजूदा 1,518.95 रुपये के मुकाबले करीब 38 प्रतिशत की संभावित तेजी का संकेत है। कंपनी के डेटा बिजनेस में EBITDA में सुधार देखा गया है। वहीं, डिजिटल रेवेन्यू में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की मजबूत बढ़त दर्ज की गई है। AI बेस्ड सर्विसेज की बढ़ती मांग कंपनी के लिए नए मौके पैदा कर रही है।

Hyundai Motor India

Nomura ने Hyundai Motor India पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹2,698 का टारगेट रखा है। इसमें करीब 40% से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है। कंपनी की नई गाड़ियों और EV सेगमेंट में बढ़ती हिस्सेदारी इसे आगे बढ़त दिला सकती है।

Mahindra & Mahindra

Nomura ने Mahindra & Mahindra पर ₹4,662 का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक इस शेयर में करीब 44% तक उछाल आने की संभावना है। SUV सेगमेंट में मजबूत मांग और EV पोर्टफोलियो कंपनी के लिए बड़े ट्रिगर हैं।

Sunteck Realty

Motilal Oswal ने Sunteck Realty पर ‘Buy’ रेटिंग देते हुए ₹530 का टारगेट रखा है। इसमें करीब 48% तक तेजी की उम्मीद है। नए प्रोजेक्ट लॉन्च और मजबूत पाइपलाइन के चलते कंपनी तेजी के नए दौर में प्रवेश कर सकती है।

Stocks to Watch: 27 अप्रैल को फोकस में रहेंगे ये 13 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।