Stocks to Buy: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी से निवेशकों को थोड़ी राहत मिली है। इससे पहले बाजार में लगातार गिरावट दिखी थी। इससे इनवेस्टर्स काफी मायूस थे। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में बड़ी गिरावट ऐसे निवेशकों के लिए खरीदारी का बड़ा मौका है, जो लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं। ऐसा मौका कई सालों में एक बार आता है। इतिहास ने बार-बार यह साबित किया है कि बड़ी गिरावट के समय ब्लूचिप शेयरों में निवेश करने वाले लोगों ने कई गुना रिटर्न कमाए हैं।
बड़ी गिरावट के समय इनवेस्टर्स धीरे-धीरे क्वालिटी शेयरों में निवेश कर लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं। बाजार का फोकस HDFC Bank जैसे शेयरों पर है। एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी के विलय के बाद से बैंक की लोन ग्रोथ और नेट इंटरेस्ट मार्जिन दोनों पर दबाव रहा है। अब दोनों में रिकवरी के संकेत दिखे हैं। FY27 में दोनों में रिकवरी जारी रह सकती है। दिसंबर 2025 में साल दर साल आधार पर लोन ग्रोथ 11.9 फीसदी बढ़ा। तीसरी तिमाही में मार्जिन में भी हल्का इम्प्रूवमेंट दिखा।
अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई शुरू होने के बाद से HDFC Bank के शेयरों में गिरावट आई है। अभी इस स्टॉक में FY27 की अनुमानित कोर बुक के 1.7 गुना पर कारोबार हो रहा है। 1.9 फीसदी रिटर्न ऑन एसेट (RoA) और 14 फीसदी रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) को देखते हुए यह वैल्यूएशन ठीक लगती है। 18 मार्च को यह शेयर 0.54 फीसदी गिरकर 840 रुपये पर चल रहा था।
IndiGo (Interglobe Aviation)
IndiGo एविएशन इंडस्ट्री की मार्केट लीडर है। इसकी बाजार हिस्सेदारी 64 फीसदी है। हालांकि, ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल और एयरस्पेस पर प्रतिबंध का असर कंपनी के मार्जिन पर पड़ा है। लेकिन, कंपनी ने 425 रुपये फ्यूल सरचार्ज लगाकर यह संकेत दिया है कि वह बढ़ती कॉस्ट का बोझ ग्राहकों पर डालने में सक्षम है। एयरलाइंस अपने जहाजों की संख्या बढ़ा रही है। लो-कॉस्ट स्ट्रक्चर की वजह से यह दूसरी एयरलाइंस कंपनियों के मुकाबले मजबूत स्थिति में है। यह कंपनी बाहरी झटकों को बर्दाश्त करने में सक्षम है। साथ ही इसे देश में तेजी से बढ़ती एविएशन इंडस्ट्री का फायदा मिलेगा। 18 मार्च को यह शेयर 1.52 फीसदी की तेजी के साथ 4353 रुपये पर चल रहा था।
ITC स्ट्रेटेजिक एनिशिएविट और प्राइसिंग पावर की बदौलत अपने कोर/सिगरेट बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करती आ रही है। कंपनी का एफएमसीजी बिजनेस मुनाफे में है, जिससे कंपनी की ग्रोथ में इसका बड़ा हाथ होगा। कंपनी कई कैटेगरीज में प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। टुबैको टैक्स और रेगुलेशन में बदलाव के बावजूद कंपनी की डिविडेंड यील्ड करीब 5 फीसदी रही है। इससे इनवेस्टर्स को रेगुलर इनकम होती है। एफएमसीजी बिजनेस में आईटीसी ब्रांड काफी स्टॉन्ग बन चुका है। 18 मार्च को यह शेयर 0.38 फीसदी चढ़कर 306 रुपये पर चल रहा था।
Maruti Suzuki के शेयर गिरावट के बाद काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहे हैं। मध्यपूर्व में लड़ाई का असर कंपनी के शेयरों पर पड़ा है। हालांकि, रॉ मैटेरियल की बढ़ती कॉस्ट, गैस की संभावित कमी और एक्सपोर्ट में बाधा का असर कंपनी के प्रदर्शन पर पड़ सकता है। लेकिन, कंपनी के फंडामेंटल्स काफी मजबूत हैं। पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर 40 फीसदी है। कंपनी ने इसे 50 फीसदी पहुंचाने का टारगेट रखा है। कंपनी का 5-6 सालों में 7 SUV लॉन्च करने का प्लान है। यह शेयर 18 मार्च को 1.29 फीसदी चढ़कर 13,139 रुपये पर चल रहा था।