Stocks to BUY: इन 9 शेयरों में 42% तक आ सकती है तेजी, जेफरीज ने लगाया दांव, देखें पूरी लिस्ट
Stocks to BUY: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत के नॉन-लेंडिंग फाइनेंशियल और लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर पर मजबूत भरोसा जताया है। ब्रोकरेज ने इस सेक्टर की 9 कंपनियों को ‘Buy’ रेटिंग दी है और इनके शेयरों में मौजूदा स्तर से 25% से लेकर 42% तक के उछाल आने की संभावना जताई है
Stocks to BUY: जेफरीज ने HDFC AMC के शेयर के लिए 2,960 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है
Stocks to BUY: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत के नॉन-लेंडिंग फाइनेंशियल और लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर पर मजबूत भरोसा जताया है। ब्रोकरेज ने इस सेक्टर की 9 कंपनियों को ‘Buy’ रेटिंग दी है और इनके शेयरों में मौजूदा स्तर से 25% से लेकर 42% तक के उछाल आने की संभावना जताई है।
जेफरीज का मानना है कि भले ही शॉर्ट टर्म में प्रीमियम और AUM पर दबाव बना रह सकता है, लेकिन मीडियम टर्म में यह सेक्टर मजबूत ग्रोथ दिखाएगा। खासतौर पर वे कंपनियां जो टेक्नोलॉजी, डिस्ट्रीब्यूशन और रिटेल निवेशकों के ट्रेंड का सही इस्तेमाल करेंगी, वे आगे निकल सकती हैं।
किन 9 कंपनियों पर जेफरीज ने लगाया दांव?
1. एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC AMC)
जेफरीज ने इस शेयर को 2,960 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। यह इसके शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 26 प्रतिशत तक की तेजी का अनुमान है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि 12% से 14% के अच्छे नेट फ्लो और 7% से 8% के मार्केट गेन की वजह से इसके AUM में 20% की बढ़ोतरी होगी। वहीं अर्निंग प्रति शेयर में 14% की दर से ग्रोथ देखने को मिल सकती है।
2. ICICI Lombard General Insurance
ब्रोकरेज ने इस शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग देते हुए 2,185 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 26% की बढ़त दिखाता है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के प्रीमियम और मुनाफे में क्रमशः 14% और 21% की सालाना ग्रोथ का अनुमान है।
इस कंपनी के लिए जेफरीज ने 655 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया गया है, जो 27% अपसाइड का संकेत देता है। जेफरीज का कहना है कि कमीशन स्ट्रक्चर और प्रोडक्ट बदलाव से जुड़े पुराने मुद्दे अब खत्म हो चुके हैं और आगे ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है।
जेफरीज ने इस स्टॉक पर सबसे ज्यादा भरोसा जताते हुए 2,125 रुपये का टारगेट दिया है, जो 42% तक के संभावित रिटर्न को दिखाता है। कंपनी ने पिछले तीन सालों में अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत कर बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई है।
5. निपॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट (Nippon Life India Asset Management)
इस शेयर पर ब्रोकरेज ने 1,040 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तर करीब 25% उछाल की संभावना जताता है। ब्रोकरेज का कहना है कि म्यूचुअल फंड्स की बढ़ती पहुंच के चलते कंपनी के AUM में 22% CAGR से ग्रोथ का अनुमान है।
जेफरीज ने 1,600 रुपये का टारगेट प्राइस देते हुए इस शेयर में 36% अपसाइड की संभावना जताई है। कंपनी देश की दूसरी सबसे बड़ी नॉन-बैंक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म है और इसका बिजनेस मॉडल काफी डायवर्सिफाइड है।
7. एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (SBI Life Insurance Company)
2,500 रुपये के टारगेट के साथ इस शेयर में 36% तक की तेजी का अनुमान है। जेफरीज ने बताया कि 16% मार्केट शेयर के साथ यह देश की सबसे बड़ी प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में शामिल है।
8. स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस (Star Health and Allied Insurance)
इस स्टॉक के लिए जेफरीज ने 585 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो 27% की बढ़त का संकेत देता है। ब्रोकरेज ने कहा कि रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस सेगमेंट में कंपनी की 33% हिस्सेदारी है और नए प्रोडक्ट लॉन्च से ग्रोथ को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
9. केफिन टेक्नोलॉजीज (KFIN Technologies)
जेफरीज ने इस शेयर के लिए 1,200 रुपये का टारगेट प्राइस देते हुए 32% अपसाइड का अनुमान जताया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी को म्यूचुअल फंड और वेल्थ मैनेजमेंट जैसे फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स में बढ़ते निवेश का सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।
डिस्क्लेमरःMoneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।