Wipro Shares: विप्रो कर सकती है ₹16,000 करोड़ का शेयर बायबैक, क्या आपको लगाना चाहिए दांव?

Wipro Share Price: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो (Wipro) के शेयर शुक्रवार 10 अप्रैल को कारोबार के दौरान फोकस में रहेंगे। कंपनी ने जानकारी दी है कि 16 अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक में इक्विटी शेयरों के बायबैक (Buyback) प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। करीब तीन साल बाद कंपनी इस तरह का कदम उठाने जा रही है

अपडेटेड Apr 10, 2026 पर 8:54 AM
Story continues below Advertisement
Wipro Share Price: विप्रो ने आखिरी बार जून 2023 में 12,000 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक किया था

Wipro Share Price: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो (Wipro) के शेयर शुक्रवार 10 अप्रैल को कारोबार के दौरान फोकस में रहेंगे। कंपनी ने जानकारी दी है कि 16 अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक में इक्विटी शेयरों के बायबैक (Buyback) प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। करीब तीन साल बाद कंपनी इस तरह का कदम उठाने जा रही है।

इसी बैठक में कंपनी अपने चौथी तिमाही (Q4) के नतीजों का भी ऐलान करेगी, जिससे निवेशकों की नजरें इस इवेंट पर टिकी हुई हैं।

₹16,000 करोड़ तक का हो सकता है बायबैक

ब्रोकरेज फर्म इनवेस्टेक के मुताबिक, विप्रो करीब 16,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक का ऐलान कर सकती है।


यह अनुमान कंपनी की मजबूत कैश पोजिशन के आधार पर लगाया गया है। फिलहाल विप्रो के पास करीब 41,000 करोड़ रुपये का नेट कैश है, जबकि इसके पिछले बायबैक के समय कंपनी के पास लगभग 28,000 करोड़ रुपये का कैश पोजिशन था।

पहले भी कर चुकी है बड़े बायबैक

विप्रो ने आखिरी बार जून 2023 में 12,000 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक किया था। इस दौरान कंपनी ने ₹445 प्रति शेयर के भाव अपने 26.96 करोड़ शेयर पर वापस खरीदे थे।

इससे पहले अक्टूबर 2020 में कंपनी ने ₹9,500 करोड़ का शेयर बायबैक किया था। यह दिखाता है कि कंपनी समय-समय पर निवेशकों को रिटर्न देने के लिए इस रणनीति का इस्तेमाल करती रही है।

निवेशकों को कैश लौटाने की रणनीति

कंपनी के मैनेजमेंट ने तीसरी तिमाही के दौरान भी संकेत दिया था कि शेयर बायबैक आगे भी शेयरधारकों को कैश लौटाने का प्रमुख तरीका बना रहेगा।

साथ ही, कंपनी ने बताया कि पहले जो कानूनी अड़चनें थीं, वे अब सुलझ चुकी हैं, जिससे शेयर बायबैक का रास्ता साफ हो गया है। इसमें नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) की मंजूरी और कुछ सब्सिडियरी के मर्जर शामिल हैं।

अमेरिकी बाजार में भी दिखा असर

अमेरिका में लिस्टेड विप्रो के अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसिपिट्स (ADR) में भी इस खबर का असर दिखा। स्टॉक दिन के निचले स्तर से रिकवर होकर एक्सटेंडेड ट्रेडिंग में करीब 2% तक चढ़ गया।

यह भी पढ़ें- Q4 results : चौथी तिमाही में निफ्टी कंपनियों के नतीजे रह सकते हैं कमजोर, मिडकैप और स्मॉलकैप दिखाएंगे दम

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।