Stocks to Buy: स्विस इंवेस्टमेंट बैंक यूबीएस ने प्राइवेट हॉस्टिपल चेन मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट के शेयरों को सुपर कंपाउंडर कहा और टारगेट प्राइस बढ़ा दिया। यूबीएसई के इस बुलिश रुझान पर मैक्स हेल्थकेयर के शेयर आज 2% से अधिक उछल गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े। हालांकि अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 2.31% के उछाल के साथ ₹1202.35 (Max Healthcare Institute Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.16% उछलकर ₹1212.40 के भाव पर पहुंच गया था।
