Stocks to Buy: ये 10 शेयर दे सकते हैं 60% तक रिटर्न, गिरते बाजार में भी इन पर एक्सपर्ट बुलिश

Stocks to Buy: शेयर बाजार में गिरावट का रुख है, लेकिन दिग्गज ब्रोकरेज हाउस कुछ चुनिंदा शेयरों पर दांव लगा रहे हैं। 10 स्टॉक्स में एक्सपर्ट्स को दमदार तेजी की उम्मीद है। इनमें 60% तक रिटर्न की संभावना जताई गई है। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड May 30, 2026 पर 2:56 PM
Story continues below Advertisement
जेफरीज ने GMR एयरपोर्ट्स पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 125 रुपये का टारगेट दिया है।

Stocks to Buy: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 50 और सेंसेक्स क्रमशः 1.15% और 1.8% से ज्यादा टूटे। इसके बावजूद कई बड़ी ब्रोकरेज फर्मों ने कुछ चुनिंदा शेयरों पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है। हमने उन 10 शेयरों को चुना है, जिन पर ब्रोकरेज हाउस अब भी भरोसा जता रहे हैं।

Sun Pharma

मोतीलाल ओसवाल ने सन फार्मा पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और 2,120 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, ऊंचे मार्केटिंग खर्च और कम माइलस्टोन आय की वजह से तिमाही प्रदर्शन पर दबाव रहा, लेकिन कंपनी की लंबी अवधि की कमाई को लेकर नजरिया नहीं बदला है। ऐसे में निवेशकों को यहां करीब 15% तक का रिटर्न मिल सकता है।


Yatharth Hospital

नुवामा ने यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 950 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि बेड क्षमता विस्तार, हाई-एंड स्पेशियलिटी सेवाओं पर फोकस और परिचालन दक्षता में सुधार कंपनी की ग्रोथ को मजबूती देंगे। इसी वजह से शेयर में 16.4% तक तेजी की उम्मीद जताई गई है।

Samvardhana Motherson

नोमुरा ने समवर्धना मदरसन इंटरनेशनल पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 155 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने मजबूत चौथी तिमाही, रणनीतिक अधिग्रहण और मजबूत ऑर्डर बुक को इसके पीछे की प्रमुख वजह बताया है। यह स्टॉक करीब 17% उछाल का संकेत दे रहा है।

Belrise Industries

जेफरीज ने बेलराइज इंडस्ट्रीज पर 'बाय' रेटिंग दोहराते हुए टारगेट 215 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये कर दिया है। कंपनी ईंधन, लॉजिस्टिक्स और कमोडिटी लागत के दबाव के बावजूद अपना कारोबार बढ़ा रही है। निवेशकों के लिए यहां करीब 19% तक कमाई का मौका बन सकता है।

GAIL

नोमुरा ने गेल इंडिया पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 185 रुपये से बढ़ाकर 195 रुपये कर दिया है। घरेलू गैस आवंटन बढ़ने, पेट्रोकेमिकल कारोबार में सुधार और FY27 में बड़े प्रोजेक्ट्स के चालू होने से ब्रोकरेज उत्साहित है। इसके चलते शेयर में करीब 21% तक बढ़त देखने को मिल सकती है।

Mphasis

जेएम फाइनेंशियल ने एमफैसिस पर 'बाय' रेटिंग बनाए रखी है और 2,740 रुपये का टारगेट दिया है। कंपनी ने हाल ही में आयोजित एनालिस्ट मीट में AI, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और प्लेटफॉर्म आधारित सेवाओं पर अपनी रणनीति साझा की थी। ब्रोकरेज के मुताबिक यह शेयर करीब 23% तक का रिटर्न दे सकता है।

Larsen & Toubro

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने लार्सन एंड टुब्रो पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 4,955 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इंजीनियरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज में फैला विविध कारोबार कंपनी को मजबूत विजिबिलिटी देता है। ऐसे में शेयर में करीब 23% तक की तेजी की गुंजाइश नजर आ रही है।

GMR Airports

जेफरीज ने GMR एयरपोर्ट्स पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए 125 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार, निकट अवधि की चुनौतियों के बावजूद कंपनी की दीर्घकालिक ग्रोथ स्टोरी मजबूत होती जा रही है। इससे शेयर में करीब 28% तक उछाल देखने को मिल सकता है।

Century Plyboards

नुवामा ने सेंचुरी प्लाइबोर्ड्स पर 'बाय' रेटिंग बनाए रखते हुए टारगेट प्राइस 1,096 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने कंपनी की व्यापक ग्रोथ, नए कैपेक्स और बेहतर मार्जिन को सकारात्मक माना है। यह स्टॉक निवेशकों को करीब 41% तक का दमदार रिटर्न दे सकता है।

Aegis Vopak Terminals

जेएम फाइनेंशियल ने एजिस वोपाक टर्मिनल्स पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और 330 रुपये का टारगेट दिया है। हालांकि चौथी तिमाही में लिक्विड्स बिजनेस की मार्जिन कमजोर रही, लेकिन ब्रोकरेज को कंपनी की लंबी अवधि की संभावनाओं पर भरोसा है। अगर अनुमान सही साबित हुए तो निवेशकों को यहां करीब 60% तक की कमाई मिल सकती है।'

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।