Stock to Buy: यह शेयर आपको कर सकता है मालामाल, तीन ब्रोकरेज फर्मों ने दी खरीदने की सलाह

Stock to Buy: एसबीआई फंड मैनेजमेंट ने इस साल जुलाई में आईपीओ पेश किया था। शेयर का प्राइस बैंड 545-574 रुपये था। कंपनी के शेयर 574 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 6.85 फीसदी चढ़कर 613 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लेकिन, उसके बाद शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Aug 31, 2026 पर 1:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SBI Funds Management के शेयर का प्राइस 31 अगस्त को 1 बजे 1.89 फीसदी चढ़कर 574.45 रुपये पर चल रहा था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stock to Buy: अगर आप ऐसे किसी शेयर की तलाश में हैं, जो आपको मालामाल कर दे तो आप एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट पर दांव लगा सकते हैं। इस शेयर को तीन बड़े ब्रोकरेज फर्मों ने खरीदने की सलाह दी है। इनमें बीओएफए सिक्योरिटीज, एचएसबीसी और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं। इन तीनों ने इस शेयर को कवर करना शुरू किया है। उन्होंने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है।

     BofA Securities ने दिया 685 रुपये का टारगेट प्राइस

    SBI Funds Management के शेयर का प्राइस 31 अगस्त को 1 बजे 1.89 फीसदी चढ़कर 574.45 रुपये पर चल रहा था। BofA Securities ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के शेयरों के लिए 685 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि 28 अगस्त को 563.80 रुपये के अपने बंद भाव से यह शेयर 21.5 फीसदी चढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी की मुनाफा बनाने की क्षमता बढ़ रही है। साथ ही इसका डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क काफी स्ट्रॉन्ग है।


    एचएसबीसी ने भी दी है शेयर को खरीदने की सलाह

    HSBC ने भी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के शेयरों को 'buy' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। उसने इस शेयर के लिए 660 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि 28 अगस्त के क्लोजिंग प्राइस से यह शेयर करीब 17 फीसदी चढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी के पास स्ट्रॉन्ग डिस्ट्रिब्यूशन कपैबिलिटी है। इससे कंपनी को एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में अपनी बाजार हिस्सेदारी में आई कमी को पाटने में मदद मिलेगी।

    मोतीलाल ओसवाल ने दिया है 720 रुपये का टारगेट प्राइस

    मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी इस शेयर को कवर करना शुरू किया है। उसने इस शेयर के लिए 720 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह 28 अगस्त को शेयर के क्लोजिंग प्राइस से करीब 28 फीसदी ज्यादा है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट को अपनी मार्केट लीडरशिप पोजीशन का फायदा मिलेगा। इसका डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क भी काफी स्ट्रॉन्ग है।

    AUM की CAGR 13 फीसदी रहने की उम्मीद

    मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का AUM FY26-28 के दौरान 13 फीसदी CAGR से बढ़ेगा। उसने इस दौरान कंपनी का टैक्स बाद प्रॉफिट 16 फीसदी सीएजीआर से बढ़ने का अनुमान जताया है। रिटर्न ऑन इक्विटी 51-52 फीसदी रहने का अनुमान है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि अगर स्थितियां अनुकूल रहती है तो यह शेयर 51 फीसदी तक चढ़ सकता है।

    यह भी पढ़ें: Zee Entertainment share Price: जी एंटरटेनमेंट का शेयर क्रैश, लगातार चौथे दिन गिरावट

    इस साल जुलाई में आया था कंपनी का आईपीओ

    SBI Funds Management ने इस साल जुलाई में आईपीओ पेश किया था। शेयर का प्राइस बैंड 545-574 रुपये था। कंपनी के शेयर 574 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 6.85 फीसदी चढ़कर 613 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लेकिन, उसके बाद शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिली। 24 अगस्त को शेयर का प्राइस गिरकर 541 रुपये पर आ गया था।

    डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।