Stocks to Watch: सोमवार, 10 मार्च को शेयर बाजार में कई स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं। इनमें Bajaj Finserv, Power Grid और Torrent Power जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के चलते इनके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
Stocks to Watch: सोमवार, 10 मार्च को शेयर बाजार में कई स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं। इनमें Bajaj Finserv, Power Grid और Torrent Power जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के चलते इनके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
नए F&O स्टॉक्स
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल से F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) सेगमेंट में छह नए शेयर शामिल किए जाएंगे। एक्सचेंज के मुताबिक- अदाणी पावर, कोचीन शिपयार्ड, हुंडई मोटर इंडिया, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज, निपॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट और विशाल मेगा मार्ट को डेरिवेटिव्स सेगमेंट में जोड़ा जाएगा।
Bajaj Finserv
बजाज ग्रुप की दिग्गज कंपनी Bajaj Finserv ने सोमवार को अपनी बीमा सहायक कंपनियों के प्रीमियम कलेक्शन के आंकड़े जारी किए। उसकी सब्सिडियरी Bajaj Allianz General Insurance ने फरवरी 2026 में 1,094.04 करोड़ रुपये का ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम अंडरराइटन (GDPI) दर्ज किया।
Hinduja Global Solutions
हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस लिमिटेड (HGS) ने बताया कि उसकी ब्रॉडबैंड सब्सिडियरी OneOTT Intertainment Ltd (OIL) ने State Transformation Commission के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता Project GANGA के तहत उत्तर प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए किया गया है। इस पहल का मकसद राज्य में इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाना है।
Power Grid Corporation
सरकारी बिजली कंपनी Power Grid के बोर्ड ने Union Bank से अनसिक्योर्ड लोन के जरिए 5,000 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने को मंजूरी दी है। बोर्ड ने सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर के लिए 234 करोड़ रुपये के निवेश और सहायक कंपनी CTUIL में हिस्सेदारी GRID India को बेचने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी है। साथ ही कंपनी ने Africa50 और Uganda Development Bank के साथ युगांडा में ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के लिए साझेदारी को भी मंजूरी दी दी है।
Dixon Technologies
Dixon Technologies को HKC Overseas Limited के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। इससे पहले 16 अगस्त 2025 को दोनों कंपनियों के बीच शेयर सब्सक्रिप्शन और शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट (SSHA) हुआ था। इस समझौते के तहत Dixon Display Technologies Private Limited में HKC Overseas की 26 प्रतिशत और Dixon Technologies की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
Torrent Power
बिजली कंपनी Torrent Power ने निजी प्लेसमेंट के जरिए 2,000 करोड़ रुपये के Series 14 Non Convertible Debentures (NCDs) जारी किए हैं। इन NCD पर 7.97 प्रतिशत का कूपन रेट तय किया गया है। कंपनी ने यह फंड निजी प्लेसमेंट के माध्यम से जुटाया है।
Arvind SmartSpaces
अरविंद स्मार्टस्पेसेज में सोमवार 9 मार्च को एक ब्लॉक डील हुई। इसमें HDFC Capital Affordable Real Estate Fund - 1 ने कंपनी में अपनी 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 41 करोड़ रुपये में बेच दी। ये शेयर Pirojsha Adi Godrej ने खरीदे। उन्होंने करीब 8.2 लाख शेयर औसतन 498 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे। दिसंबर 2025 तक HDFC Capital Fund के पास कंपनी में करीब 8.8 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।