Stocks to Watch: गुरुवार 12 मार्च को फोकस में रहेंगे ये 11 स्टॉक्स, दिख सकता है बड़ा एक्शन

Stocks to Watch: गुरुवार 12 मार्च के कई कंपनियों के स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। कुछ कंपनियों को नए ऑर्डर मिले हैं, तो कहीं मैनेजमेंट में बदलाव और जांच की खबर है। ऐसे में 11 स्टॉक्स कारोबार के दौरान निवेशकों के रडार पर रहेंगे।

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 8:50 PM
Story continues below Advertisement
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Vascon Engineers Limited को अहमदाबाद नगर निगम से ₹115.90 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है।

Stocks to Watch: शेयर बाजार में 12 मार्च को कई कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के चलते कुछ स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं। आईटी, ऑटो, बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनियों से जुड़े बड़े अपडेट सामने आए हैं। कुछ कंपनियों को नए ऑर्डर मिले हैं, तो कुछ में मैनेजमेंट लेवल पर बदलाव हुआ है। ऐसे में इन 11 स्टॉक्स में कारोबार के दौरान हलचल देखने को मिल सकती है।

Wipro Limited

आईटी सेक्टर की कंपनी Wipro Limited ने अमेरिका की TruStage के रिटायरमेंट सर्विसेज कारोबार के लिए बिजनेस और टेक्नोलॉजी मॉडर्नाइजेशन से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट किया है। इस समझौते के तहत कंपनी डिजिटल टेक्नोलॉजी और आधुनिक प्लेटफॉर्म के जरिए TruStage के रिटायरमेंट सर्विसेज बिजनेस को अपग्रेड करने में मदद करेगी।


Ashok Leyland

ऑटो सेक्टर की कंपनी Ashok Leyland ने चेन्नई के पास एक ग्रीनफील्ड बैटरी पैक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बनाने की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट में करीब ₹400 से ₹500 करोड़ का निवेश किया जाएगा। यह निवेश हिंदुजा समूह द्वारा सितंबर 2025 में किए गए एमओयू का हिस्सा है।

IDFC First Bank

बैंकिंग सेक्टर की IDFC First Bank से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक ED की चंडीगढ़ इकाई ने इस मामले में 19 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दायरे में पूर्व बैंक अधिकारी, लाभार्थी और कुछ रियल एस्टेट एजेंट शामिल बताए जा रहे हैं।

KEC International

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी KEC International Ltd. को ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े कुल ₹1,476 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर भारत, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और अमेरिका से प्राप्त हुए हैं। इससे कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हुई है।

Hatsun Agro Product

डेयरी सेक्टर की कंपनी Hatsun Agro Product को बड़ी रेगुलेटरी मंजूरी मिली है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने Milk Mantra Dairy के कंपनी में मर्जर को मंजूरी दे दी है। यह मर्जर 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी माना जाएगा।

Vascon Engineers

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Vascon Engineers Limited को अहमदाबाद नगर निगम से ₹115.90 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट शहर के साउथ-वेस्ट जोन में करीब 54,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में Lotus Park के विकास से जुड़ा है।

Omnitech Engineering

इंजीनियरिंग कंपनी Omnitech Engineering को Weatherford Products GmbH से मास्टर परचेज एग्रीमेंट के तहत बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस समझौते की अवधि 5 साल है और इसका अनुमानित मूल्य प्रति वर्ष 2.01 करोड़ डॉलर (करीब ₹184 करोड़) है। कुल मिलाकर यह सौदा करीब ₹920 करोड़ का हो सकता है।

Relaxo Footwears

फुटवियर कंपनी Relaxo Footwears में प्रबंधन स्तर पर बदलाव हुआ है। कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी प्रिंस जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 11 मार्च 2025 से प्रभावी माना जाएगा।

Canara HSBC Life Insurance

इंश्योरेंस कंपनी Canara HSBC Life Insurance ने बिहार ग्रामीण बैंक के साथ कॉरपोरेट एजेंसी समझौता किया है। इस समझौते के तहत कंपनी के बीमा उत्पाद बैंक के नेटवर्क के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाए जाएंगे।

Redington Limited

आईटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी Redington Limited को टैक्स मामले में राहत मिली है। कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स (अपील) ने कंपनी पर लगाए गए करीब ₹230 करोड़ के टैक्स डिमांड को खारिज कर दिया है। इससे पहले आयकर विभाग ने AY20-21 के लिए कंपनी को ₹233.66 करोड़ का नोटिस भेजा था।

HDFC ERGO General Insurance

इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनी HDFC ERGO General Insurance के बोर्ड ने Parthanil Ghosh को कंपनी का नया मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति 16 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। इसके लिए नियामकीय मंजूरी भी जरूरी होगी।

Nifty, Sensex में लगातार गिरावट से मधुसूदन केला, आशीष कचोलिया सहित कई दिग्गज निवेशकों को भी बड़ा नुकसान

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।