Stocks to Watch: मंगलवार 17 फरवरी को फोकस में रहेंगे ये 12 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: मंगलवार 17 फरवरी को बाजार में Cochin Shipyard से लेकर Aqylon Nexus तक 12 स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। बड़े ऑर्डर, जॉइंट वेंचर, शेयर स्प्लिट और रेगुलेटरी अपडेट्स के चलते इन स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 8:47 PM
Story continues below Advertisement
Texmaco Rail & Engineering Ltd को मुंबई रेलवेज विकास कॉर्पोरेशन लिमिटेड से 219.18 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

Stocks to Watch: मंगलवार 17 फरवरी को शेयर बाजार में कई बड़े स्टॉक्स पर नजर रहने वाली है। रक्षा, रेलवे, फार्मा, एफएमसीजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और हाई टेक सेक्टर से जुड़ी कंपनियों ने अहम ऐलान किए हैं। बड़े ऑर्डर, जॉइंट वेंचर, शेयर स्प्लिट और रेगुलेटरी अपडेट्स के चलते इन शेयरों में तेज मूवमेंट दिख सकता है।

Cochin Shipyard 

Cochin Shipyard Ltd को भारत के रक्षा मंत्रालय की ओर से भारतीय नौसेना के लिए पांच नेक्स्ट जेनरेशन सर्वे वेसल बनाने के टेंडर में एल1 यानी सबसे कम बोलीदाता घोषित किया गया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस ऑर्डर की अनुमानित कुल वैल्यू करीब 5,000 करोड़ रुपये है। यह कॉन्ट्रैक्ट कंपनी के शिपबिल्डिंग और मेंटेनेंस पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा।


Texmaco Rail 

Texmaco Rail & Engineering Ltd को मुंबई रेलवेज विकास कॉर्पोरेशन लिमिटेड से 219.18 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह MUTP-IIIA के तहत मुंबई उपनगरीय इलाके की प्रस्तावित लाइन के लिए सिग्नलिंग उपकरण के डिजाइन, आपूर्ति, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग से जुड़ा है।

Lupin Ltd

Lupin Ltd ने कनाडा में नए एंटीडिप्रेसेंट DeslaFlex के कमर्शियलाइजेशन के लिए Spektus Pharma के साथ लाइसेंस और सप्लाई एग्रीमेंट साइन किया है। DeslaFlex, Spektus की मालिकाना Flexitab ओरल ड्रग डिलीवरी तकनीक पर आधारित एक नई दवा है। इस साझेदारी से Lupin अपने CNS पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा और मेजर डिप्रेसिव डिसऑर्डर के इलाज के लिए नए विकल्प पेश करेगा।

Rural Electrification

Rural Electrification Corporation Ltd की सहायक कंपनी RECPDCL ने ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट के लिए Vizag Power Transmission Ltd को पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी के रूप में शामिल किया है। यह नई कंपनी 16 फरवरी 2026 को रजिस्टर्ड हुई है। इसका अधिकृत व चुकता पूंजी ₹5 लाख है।

TVS Supply Chain Solutions

TVS Supply Chain Solutions ने इटली की ALA Group के साथ एमओयू साइन किया है, ताकि भारत के तेजी से बढ़ते एयरोस्पेस और डिफेंस सप्लाई चेन बाजार में संयुक्त रूप से अवसर तलाशे जा सकें। कंपनी के मुताबिक करीब 28 बिलियन डॉलर का यह बाजार जटिल और रेगुलेटेड लॉजिस्टिक्स सेवाओं की मजबूत मांग से तेजी से बढ़ रहा है।

BLS E-Services Limited

BLS E-Services Limited ने Atyati Technologies Private Limited में 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बाध्यकारी टर्म शीट साइन की है। यह पूरी तरह कैश डील है, जिसकी इक्विटी वैल्यूएशन 154 करोड़ रुपये तय की गई है और कुछ शर्तों के अधीन है। सौदा 31 मार्च 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। बशर्ते कर्जदाताओं, बैंकों, रेगुलेटरी अथॉरिटी और जरूरत पड़ने पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिल जाए।

Embassy Developments Ltd

Embassy Developments Ltd को अलिबाग में अपने पहले रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट Embassy Serenity के फेज 1 के लिए Maharashtra Real Estate Regulatory Authority से मंजूरी मिल गई है, जिससे कंपनी ने लाइफस्टाइल और सेकेंड होम सेगमेंट में एंट्री की है। थाल गांव, अलीबाग में स्थित यह प्रोजेक्ट रिसॉर्ट स्टाइल रिट्रीट के रूप में विकसित होगा। यह मुंबई से बेहतर सड़क व फेरी कनेक्टिविटी से जुड़ा रहेगा।

Reliance Industries Ltd

रिलायंस इंडस्ट्रीज की FMCG कारोबार चलाने वाली Reliance Consumer Products Ltd ने नाइजीरिया की Tropical General Investments Group के साथ बहुलांश हिस्सेदारी वाली जॉइंट वेंचर बनाने के लिए अंतिम समझौता किया है। यह कदम कंपनी की ग्लोबल विस्तार रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Highway Infrastructure Ltd

Highway Infrastructure Ltd को 16 फरवरी को NHAI से गुजरात के मोटी नारोली फी प्लाजा के संचालन के लिए ₹154.6 करोड़ का LOA मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के आठ लेन वाले हिस्से पर मोटी नारोली, एना और गंडेवी फी प्लाजा पर यूजर फी एजेंसी के रूप में काम करने से जुड़ा है, जो एक्सप्रेसवे के कई सेक्शन को कवर करता है।

Seamec Limited

Seamec Limited की वेसल Seamec Princess को Supreme Offshore Construction & Technical Services Limited ने भारत के पश्चिमी तट पर ONGC ऑयलफील्ड में SAT और एयर डाइविंग ऑपरेशन के लिए चार्टर पर लिया है। इस कॉन्ट्रैक्ट की अनुमानित वैल्यू करीब 4.60 लाख डॉलर यानी लगभग 4.17 करोड़ रुपये (GST अतिरिक्त) है।

Aqylon Nexus Ltd

AI, स्पेस टेक और सेमीकंडक्टर जैसे हाई टेक सेक्टर में काम करने वाली Aqylon Nexus Ltd ने बाजार बंद होने के बाद अपने शेयर को 10 हिस्सों में बांटने यानी शेयर स्प्लिट का एलान किया है। कंपनी 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बदलेगी और इसके लिए 5 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। पिछले एक साल में शेयर 232 प्रतिशत चढ़ चुका है

Alkem Laboratories Ltd

Alkem Laboratories Ltd ने बताया कि उसकी सहायक कंपनी Enzene Biosciences Limited के चाकण, पुणे स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पर USFDA ने 13 फरवरी 2026 को प्री अप्रूवल इंस्पेक्शन पूरा किया। निरीक्षण के अंत में USFDA ने छह प्रक्रियागत ऑब्जर्वेशन के साथ Form 483 जारी किया।

Fortis Healthcare Share Price: फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयरों में आ सकता है 22% उछाल, 13 एनालिस्ट्स ने दी खरीदने की सलाह

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।