Stocks in Focus: दो कंपनियों को मिले ₹370 करोड़ के बड़े ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stocks in Focus: दो कंपनियों को 370 करोड़ रुपये से ज्यादा के नए ऑर्डर मिले हैं। एक को सरकारी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट मिला है। दूसरी को फेसेलिटी मैनेजमेंट सेवाओं का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इससे दोनों के शेयरों में हलचल दिख सकती है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jun 10, 2026 पर 6:44 PM
क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज को महाराष्ट्र सदन, नई दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय से 24.38 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है।

Stocks in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर और फेसेलिटी मैनेजमेंट सेक्टर से जुड़ी दो कंपनियों को नए ऑर्डर मिले हैं। इनकी कुल वैल्यू 370 करोड़ रुपये से ज्यादा है। एक कंपनी को सरकारी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट मिला है। दूसरी को नई दिल्ली में फेसेलिटी मैनेजमेंट सेवाओं का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इन ऑर्डर्स से दोनों कंपनियों की ऑर्डर बुक और भविष्य की आय को सहारा मिलने की उम्मीद है।

Vascon Engineers

वास्कॉन इंजीनियर्स को सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD), गुवाहाटी से 347.43 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) मिला है। यह ऑर्डर असम के गुवाहाटी स्थित RBI क्वार्टर्स को गिराने और दोबारा बनाने के लिए दिया गया है।


कंपनी यह प्रोजेक्ट EPC आधार पर पूरा करेगी। ऑर्डर की कुल वैल्यू में GST भी शामिल है। कंपनी के मुताबिक, इस काम को ऑर्डर मिलने की तारीख से 36 महीनों के भीतर पूरा करना होगा।

इससे पहले मई में भी कंपनी को रिलायंस इंडस्ट्रीज से 131.58 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। यह जामनगर विस्तार परियोजना के तहत चार G+12 इमारतों के निर्माण से जुड़ा है। यह काम BOQ आधार पर मिला है और इसे 19 महीनों में पूरा किया जाना है। Vascon Engineers का शेयर बुधवार को 4.98% के अपर सर्किट के साथ 33.08 रुपये पर बंद हुए।

Krystal Integrated Services

क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज को महाराष्ट्र सदन, नई दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय से 24.38 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। यह नई और पुरानी महाराष्ट्र सदन इमारतों में फेसेलिटी मैनेजमेंट सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए है।

इस प्रोजेक्ट के तहत मैकेनाइज्ड हाउसकीपिंग, फ्रंट ऑफिस, रिसेप्शन और इंजीनियरिंग सेवाओं के रखरखाव का काम शामिल है। कंपनी के मुताबिक यह कॉन्ट्रैक्ट चार साल की अवधि के लिए दिया गया है।

मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 11.3% बढ़कर 188.49 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, ऑपरेशनल इनकम 11.66% घटकर 3,649.38 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी का कहना है कि वह ज्यादा मार्जिन वाले प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही है। बुधवार को BSE पर कंपनी का शेयर 0.48% गिरकर 575.25 रुपये पर बंद हुआ।

PhysicsWallah Share Price: DAM कैपिटल ने शेयर को दी Buy रेटिंग, क्या करेंट लेवल से 32% उछल सकता है शेयर

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।