Stocks to Watch: मंगलवार, 29 जुलाई को फोकस में रहेंगे ये 20 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल
Stocks to Watch: मंगलवार, 29 जुलाई को 20 बड़े स्टॉक्स पर बाजार की नजर रहेगी। तिमाही नतीजों, नए ऑर्डर और सौदों से कंपनियों में हलचल दिख सकती है। मझगांव डॉक, रेलटेल, NTPC ग्रीन जैसे स्टॉक्स पर निवेशकों फोकस रहेगा। चेक करें पूरी लिस्ट।
Stocks to Watch: सरकारी गैस कंपनी गेल का नेट प्रॉफिट 8% घटकर 1,886 करोड़ रुपये रहा।
Stocks to Watch: मंगलवार, 29 जुलाई को शेयर बाजार की नजर 20 बड़े स्टॉक्स पर रहेगी। जून तिमाही के नतीजों, नए ऑर्डर और सौदों के ऐलान के बाद इन कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जानिए उन 20 कंपनियों के बारे में, जिनके स्टॉक्स मंगलवार के कारोबारी सत्र में निवेशकों और ट्रेडर्स के रडार पर रहेंगे।
Mazagon Dock
सरकारी डिफेंस कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का जून तिमाही में नेट मुनाफा 35% घटकर 452 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 696 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय 11.4% बढ़कर 2,625.5 करोड़ रुपये हो गई। EBITDA 53% गिरकर 301 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्जिन 27.4% से घटकर 11.4% पर आ गया।
Railtel
सरकारी रेलवे कंपनी रेलटेल ने Q1 FY26 में 34.6% की वृद्धि के साथ 66 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। रेवेन्यू 33.2% बढ़कर 743.8 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 116 करोड़ रुपये रहा, जो 11.5% की बढ़त है। हालांकि, मार्जिन 18.6% से घटकर 15.6% पर आ गया।
Torrent Pharma
टॉरेंट फार्मा का नेट प्रॉफिट 19.9% बढ़कर 548 करोड़ रुपये हो गया। इनकम 11.2% बढ़कर 3,178 करोड़ रुपये रही। EBITDA 14.2% की वृद्धि के साथ 1,032 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 31.6% से सुधरकर 32.4% हुआ।
Waaree Energies
सोलर कंपनी Waaree Energies ने Q1 FY26 में 20.3% की वृद्धि के साथ 745 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया। आय 10.5% बढ़कर 4,425 करोड़ रुपये रही। EBITDA 73.4% उछलकर 997 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 14.3% से बढ़कर 22.5% हो गया।
NTPC Green Energy
सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी NTPC ग्रीन एनर्जी का नेट प्रॉफिट 59% बढ़कर 220 करोड़ रुपये रहा। राजस्व 17.6% बढ़कर 680 करोड़ रुपये रहा और EBITDA 17.8% बढ़कर 603 करोड़ रुपये रहा। मार्जिन 88.6% पर स्थिर रहा।
GAIL
सरकारी गैस कंपनी गेल का नेट प्रॉफिट 8% घटकर 1,886 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 0.9% घटकर 34,768 करोड़ रुपये रही। EBITDA 3.7% की बढ़त के साथ 3,334 करोड़ रुपये रहा। मार्जिन 9% से बढ़कर 9.6% पर पहुंचा।
IndusInd Bank
प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक का Q1 FY26 में नेट प्रॉफिट 604 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 2,152 करोड़ रुपये था। नेट इंटरेस्ट इनकम 14.2% घटकर 4,640 करोड़ रुपये रही। ग्रॉस NPA 3.64% और नेट NPA 1.12% पर पहुंच गया।
Motherson Sumi Wiring
मदरसन सूमी वायरिंग का नेट प्रॉफिट 4% घटकर 143 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 14.2% बढ़कर 2,494 करोड़ रुपये रही। EBITDA 2.3% बढ़कर 244.2 करोड़ रुपये रहा, लेकिन मार्जिन 10.9% से घटकर 9.8% रह गया।
JM Financial
JM फाइनेंशियल का नेट प्रॉफिट 37% घटकर 17 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 6.4% बढ़कर 298 करोड़ रुपये हो गई।
Paradeep Phosphates
प्रदीप फॉस्फेट्स का नेट प्रॉफिट 255.8 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 5.3 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय 57.9% बढ़कर 3,754 करोड़ रुपये हो गई। EBITDA 466 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 6.18% से बढ़कर 12.41% हो गया।
KEC International
केईसी इंटरनेशनल ने Q1 FY26 में 42.3% की बढ़त के साथ 125 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया। आय 11.3% बढ़कर 5,023 करोड़ रुपये और EBITDA 29.5% बढ़कर 350 करोड़ रुपये रहा। मार्जिन 6% से बढ़कर 7% हो गया।
Five Star Business
फाइव-स्टार बिजनेस का नेट मुनाफा 5.5% बढ़कर 266 करोड़ रुपये रहा। नेट इंटरेस्ट इनकम 20% की बढ़त के साथ 577 करोड़ रुपये रही।
Adani Total Gas
अदाणी टोटल गैस का नेट प्रॉफिट 4% घटकर 165 करोड़ रुपये रहा। आय 20.3% बढ़कर 1,378.3 करोड़ रुपये रही। EBITDA 1.1% घटकर 293.6 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 25.9% से घटकर 21.3% हो गया।
Bajaj Healthcare
बजाज हेल्थकेयर का नेट प्रॉफिट 65.9% बढ़कर 11.8 करोड़ रुपये रहा। आय 12.5% बढ़कर 149 करोड़ रुपये रही जबकि EBITDA 24.5 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा। मार्जिन 18.5% से घटकर 16.5% हो गया।
Sona BLW
सोना BLWने कहा कि 2019 के बाद से रानी कपूर की कंपनी में कोई भूमिका नहीं रही है। वह न तो शेयरधारक हैं और न ही निदेशक। कंपनी ने स्पष्ट किया कि उनके किसी भी दावे का कोई कानूनी आधार नहीं है।
Archean Chemical
आर्कियन केमिकल का नेट प्रॉफिट 10.4% घटकर 40.2 करोड़ रुपये रहा। आय 37.1% बढ़कर 292 करोड़ रुपये हो गई। EBITDA 9.7% बढ़कर 78.1 करोड़ रुपये रहा जबकि मार्जिन 33.5% से घटकर 26.7% पर आ गया।
Go Digit
स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के निवेश वाली गो डिजिट का ग्रॉस रिटन प्रीमियम 12.1% बढ़कर 2,982 करोड़ रुपये रहा। हालांकि नेट रिटन प्रीमियम 3.75% घटकर 1,951 करोड़ रुपये रह गया।
PNC Infra
पीएनसी इंफ्रा को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से 2,957 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। सोमवार को कंपनी के शेयर 1.86% गिरावट के साथ 298.35 रुपये पर बंद हुए थे।
ONGC
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी ONGC ने सौराष्ट्र बेसिन में ऑफशोर एक्सप्लोरेशन के लिए बीपी एक्सप्लोरेशन और रिलायंस के साथ संयुक्त परिचालन समझौता किया।
RPSG Ventures
RPSG वेंचर्स ने ECB के साथ 8.1 अरब पाउंड में मैनचेस्टर ओरिजिनल की 70% हिस्सेदारी हासिल करने का समझौता किया।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।