Stocks to Watch: 5 लिस्टिंग्स और कॉरपोरेट हलचल, इंट्रा-डे के लिए इन शेयरों को रखें वॉचलिस्ट में
Stocks to Watch: शुक्रवार को बुलिश ने अपनी पकड़ मजबूत की लेकिन उसके बाद बेयर्स हावी हो गए। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 फिलहाल रिकॉर्ड हाई से 7 फीसदी से अधिक डाउनसाइड हैं। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था
मंगलवार 17 दिसंबर को दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स 1,064.12 प्वाइंट्स यानी 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 80,684.45 और निफ्टी 1.35% यानी 332.25 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 24,336.00 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज मार्केट के गिरावट के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। स्टॉक मार्केट एक बार फिर बेयरेश की पकड़ में जाता दिख रहा है। लगातार दो दिनों में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक टूट चुके हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के नतीजे आने से पहले मंगलवार 17 दिसंबर को दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स 1,064.12 प्वाइंट्स यानी 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 80,684.45 और निफ्टी 1.35% यानी 332.25 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 24,336.00 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो पांच स्टॉक्स लिस्टिंग्स के साथ-साथ कुछ में कॉरपोरेट एक्शन के चलते शेयरों में हलचल दिख सकती है। यहां इन सभी के बारे में बताया जा रहा है।
Stocks To Watch: इन शेयरों पर रहेगी निगाहें
JSW Energy
दक्षिण कोरिया की एलजी एनर्जी सॉल्यूशन और एलजी एनर्जी सॉल्यूशन के बीच इलेक्ट्रिक गाड़ियों और रिन्यूएबल एनर्जी स्टोरेज की बैट्री बनाने के लिए ज्वाइंट वेंचर बनाने पर बातचीत हो रही है। इसमें 150 करोड़ डॉलर से अधिक का निवेश होगा। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। इसके तहत भारत में 10 गीगावाट घंटे की कुल क्षमता वाली एक प्लांट स्थापित करने की भी योजना शामिल है, जिसमें से करीब 70% का उपयोग जेएसडब्ल्यू एनर्जी स्टोरेज और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए करेगा, जबकि बाकी 30 फीसदी एलजी एनर्जी सॉल्यूशन के हिस्से में आएगा।
Jindal Saw
जिंदल सॉ ने रिन्यू ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस (RGES) के साथ एक शेयर खरीद समझौता किया है, जिसके तहत यह रिन्यू ग्रीन MHH One में 31.20% हिस्सेदारी खरीदेगी। इस खरीदारी से कंपनी को सस्ते में बिजली मिल सकेगी।
Route Mobile
17 दिसंबर से रूट मोबाइल के नए एमडी राजदीपकुमार गुप्ता और गौतम बादलिया सीईओ बने हैं।
Gujarat Industries Power
गुजरात इंडस्ट्रीज पावर के बोर्ड ने गुजरात के खावड़ा में 500 मेगावाट (एसी) सोलर पीवी प्रोजेक्ट के लिए बैलेंस ऑफ सिस्टम (BoS) पैकेज के लिए एक EPC कॉन्ट्रैक्ट की मंजूरी दी है। इसके अलावा बोर्ड ने खावड़ा, कच्छ में 500 मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट (फेज-II) के लिए एक टर्म लोन हासिल करने के लिए कर्ज सिंडिकेशन की भी मंजूरी दी है और वास्तान में भी 75 मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए कर्ज सिंडिकेशन के लिए मंजूरी दी है।
Aditya Birla Real Estate
आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट की सहायक कंपनी बिड़ला एस्टेट्स ने बोइसर में 70.92 एकड़ जमीन 104.3 करोड़ रुपये में खरीदी है।
Exide Industries
एक्साइड इंडस्ट्रीज ने अपनी सहायक कंपनी एक्साइड एनर्जी सॉल्यूशंस में 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस निवेश के साथ कंपनी का सहायक कंपनी में कुल निवेश बढ़कर 3,152.24 करोड़ रुपये हो गया है लेकिन शेयरहोल्डिंग पर्सेंटेज में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Sonata Software
सोनाटा सॉफ्टवेयर ने वैश्विक कंपनियों के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में तेजी के लिए Harmoni.AI-पॉवर्ड टेस्ट एक्सीलेरेशन प्लेटफॉर्म – IntellQA लॉन्च किया है।
Ambuja Cements
अम्बुजा सीमेंट्स में संघी इंडस्ट्रीज और पेन्ना सीमेंट को मिलाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। संघी इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डर्स को 100 इक्विटी शेयरों के बदले में अंबुजा सीमेंट्स के 12 इक्विटी शेयर मिलेंगे।
Sun TV Network
चेन्नई के नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने साउथ एशिया FM और इसके ज्वाइंट वेंचर्स/सहायक कंपनियों के बीच विलय को मंजूरी दे दी है।
LTIMindtree
कर्नाटक हाईकोर्ट ने बेंगलुरु के प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ सेंट्रल टैक्स की तरफ से अप्रैल 2018 से जनवरी 2023 तक की अवधि के लिए 87.9 करोड़ रुपये (और ब्याज) की टैक्स डिमांड के ऑर्डर पर अंतरिम रोक लगा दी है।
Glenmark Life Sciences
कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज का नाम बदलकर अलिवस लाइफ साइंसेज करने की मंजूरी दी है, जो 17 दिसंबर से प्रभावी होगा।
Hampton Sky Realty
हैम्पटन स्काई रियल्टी ने इंडियन होटल्स कंपनी और इसकी सहायक कंपनी रूट्स कॉर्पोरेशन के साथ पंजाब के लुधियाना में दो होटल एसेट्स के लिए साझेदारी का ऐलान किया है।
Va Tech Wabag
सऊदी अरब की 300 MLD मेगा सीवाटर डीसालिनेशन प्लांट का टेंडर अंदरूनी प्रशासनिक प्रक्रियाओं के चलते रद्द कर दिया गया। इससे पहले 6 सितंबर को कंपनी ने सऊदी वाटर अथॉरिटी से $31.7 करोड़ (2,700 करोड़ रुपये) का यह ऑर्डर हासिल किया था।
Aditya Birla Sun Life AMC
विकास गौतम ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के इंटरनेशनल बिजनेस के सीईओ पद से 31 दिसंबर से इस्तीफा दे दिया है।
Alembic Pharmaceuticals
एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स ने अपनी सहायक कंपनी अलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स SpA, चिली को वर्किंग कैपिटल फैसिलिटी प्रदान करने के लिए एचएसबीसी बैंक, चिली के पक्ष में $1 करोड़ की कॉर्पोरेट गारंटी जारी की है।
Pondy Oxides & Chemicals
पॉन्डी ऑक्साइड्स एंड केमिकल्स का क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) इश्यू 17 दिसंबर को खुल गया। इसका फ्लोर प्राइस ₹902.93 रुपये है।
Restaurant Brands Asia
रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया के बोर्ड की 20 दिसंबर को बैठक है जिसमें प्रिफरेंशियल इश्यू, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट या किसी अन्य तरीके से फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा।
Piramal Enterprises
पिरामल एंटरप्राइजेज के बोर्ड की 20 दिसंबर को बैठक है जिसमें नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स के पब्लिक इश्यू के प्रस्ताव पर विचार होगा।
Suyog Telematics
सुयोग टेलीमैटिक्स के बोर्ड की 21 दिसंबर को बैठक है जिसमें इक्विटी या इक्विटी से जुड़े किसी और सिक्योरिटीज के जरिए पैसे जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा।
Adani Energy Solutions
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने पूर्ण मालिकाना हक वाली एक सहायक कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्टेप-एलेवन सेटअप की है, जो पावर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, और सप्लाई के साथ अन्य इंफ्रा सर्विसेज मुहैया कराएगी।
Muthoot Capital Services
मुथूट कैपिटल सर्विसेज के बोर्ड की 20 दिसंबर को बैठक है जिसमें प्राइवेट प्लेसमेंट पर एनसीडी जारी करने पर विचार होगा।
बल्क डील्स
Mindspace Business Parks REIT
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और कैपिटल इनकम बिल्डर ने माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स आरईआईटी में 354.3 रुपये प्रति यूनिट के औसत भाव पर 878.05 करोड़ रुपये में 2.47 करोड़ यूनिट्स खरीदी। वहीं दूसरी तरफ इसी भाव पर प्लैटिनम इल्यूमिनेशन ए 2018 ट्रस्ट ने 1,926.6 करोड़ रुपये में 5.43 करोड़ यूनिट्स बेची हैं।
Mos Utility
पाइन ओक ग्लोबल फंड ने 292.9 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर एमओएस यूटिलिटी में 0.56% हिस्सेदारी खरीदी।
Fairchem Organics
एफआईएच प्राइवेट इन्वेस्टमेंट्स ने फेयरकेम ऑर्गेनिक्स में 1,132.28 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 21.51 करोड़ रुपये में 1.45% हिस्सेदारी हासिल की।
HEC Infra Projects
वेल्थ फर्स्ट पोर्टफोलियो मैनेजर्स ने एचईसी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में 1.1% हिस्सेदारी 128 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेच दी।
लिस्टिंग
आज विशाल मेगा मार्ट, वन मोबिक्विक सिस्टम्स और साई लाइफ साइसेंज के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग है। इसके अलावा पर्पल यूनाइटेड सेल्स और सुप्रीम फैसिलिटी मैनेजमेंट की एनएसई एसएमई पर लिस्टिंग है।
F&O Ban
आज बंधन बैंक, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, पीवीआर आईनॉक्स, ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, मणप्पुरम फाइनेंस, नेशनल एलुमिनियम कंपनी, आरबीएल बैंक और सेल में एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।