Stocks to Watch: 6 मार्च को फोकस में रहेंगे ये 11 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: 6 मार्च के कारोबार में 11 कंपनियों के शेयर खबरों के कारण फोकस में रह सकते हैं। इन जुड़े कई अहम बिजनेस अपडेट आए हैं, जिनका शेयरों पर असर दिख सकता है। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 8:21 PM
Story continues below Advertisement
आईटी कंपनी विप्रो ने लॉरा मैरी मिलर को अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नियुक्त किया है।

Stocks to Watch: शेयर बाजार में हर दिन कुछ कंपनियां खबरों के कारण निवेशकों के रडार पर आ जाती हैं। 6 मार्च के कारोबार में भी कई स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं। इन कंपनियों से जुड़ी ताजा घोषणाएं, निवेश और ऑर्डर जैसी खबरें शेयर की चाल को प्रभावित कर सकती हैं।

Jio Financial Services

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी जॉइंट वेंचर कंपनी Allianz Jio Reinsurance में 147.45 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी ने 14.75 करोड़ इक्विटी शेयर नकद में पार वैल्यू पर खरीदे हैं। यह निवेश जॉइंट वेंचर के बिजनेस संचालन को समर्थन देने के लिए किया गया है।


TCS

देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज भारत में एआई डेटा सेंटर का नेटवर्क बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी ने पहले OpenAI के साथ 100 मेगावाट से 1 गीगावाट क्षमता के डेटा सेंटर बनाने का समझौता किया है और अब अन्य टेक कंपनियों से भी बातचीत कर रही है।

Wipro

आईटी कंपनी विप्रो ने लॉरा मैरी मिलर को अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नियुक्त किया है। कंपनी के मुताबिक मिलर के पास संगठनों को ट्रांसफॉर्मेशन, मॉडर्नाइजेशन और परफॉर्मेंस सुधार की दिशा में मार्गदर्शन देने का व्यापक अनुभव है।

Bajaj Auto

बजाज ऑटो की सब्सिडियरी Bajaj Auto International Holdings BV को KTM AG से 450 मिलियन यूरो का सुरक्षित टर्म लोन पूरी तरह वापस मिल गया है। इसके साथ ही 5 मार्च 2026 को इस सुविधा से जुड़ा एग्रीमेंट समाप्त हो गया। यह भुगतान मई 2025 में शुरू की गई फाइनेंशियल री स्ट्रक्चरिंग प्रक्रिया का हिस्सा था।

Tata Elxsi

टाटा ग्रुप की टाटा एलेक्सी ने DevStudio.ai नाम का मल्टी एजेंट जेनरेटिव एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो ऑटोमोबाइल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग को तेज करने के लिए बनाया गया है। यह प्लेटफॉर्म सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में एआई को को इंजीनियर की तरह सहयोग देने के लिए डिजाइन किया गया है।

DRL

डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित अपने फॉर्मुलेशन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए अमेरिकी नियामक US FDA से Establishment Inspection Report (EIR) मिल गई है। कंपनी ने बताया कि 4 मार्च 2026 को जारी रिपोर्ट में निरीक्षण को Voluntary Action Indicated (VAI) श्रेणी में रखा गया है और जांच को औपचारिक रूप से बंद कर दिया गया है।

Balmer Lawrie

बाल्मर लॉरी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 4.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने इसके लिए 11 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है।

GRSE

सरकारी डिफेंस कंपनी Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE) ने Kalyani Strategic Systems के साथ Maritime Innovation को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

DCX Systems

DCX Systems को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से 68 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी एयरबोर्न एप्लिकेशन के लिए विशेष एंटीना और पावर सप्लाई सिस्टम की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करेगी।

Zaggle Prepaid Ocean

जैगल प्रीपेड ओशन ने Blue Star Limited के साथ समझौता किया है। इसके तहत कंपनी Zaggle Save प्लेटफॉर्म के जरिए Blue Star को एंप्लॉयीज एक्सपेंस मैनेजमेंट और बेनिफिट्स सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएगी।

BMW Industries

बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज ने Indian Oil Corporation के साथ Piped Natural Gas (PNG) की आपूर्ति के लिए समझौता किया है।

मार्केट से 20 फीसदी रिटर्न की उम्मीद कर रहे हैं? तो रामदेव अग्रवाल की यह सलाह आपके लिए है

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।