Stocks to Watch: आज 20 फरवरी को ABB India, RailTel, Pace Digitek समेत कई शेयरों पर नजर, दिख सकती है बड़ी हलचल
Stocks to Watch: कुछ कंपनियों ने गुरुवार को नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के डेवलपमेंट्स के बारे में शेयर बाजारों को बताया था। Karur Vysya Bank ने MCLR यानि कि मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट्स में 22 फरवरी से बदलाव की घोषणा की है
20 फरवरी को मैकनैली भारत इंजीनियरिंग कंपनी, बेनारा बेयरिंग्स एंड पिस्टन्स, समेत कई कंपनियां तिमाही नतीजे जारी करने वाली हैं।
शुक्रवार, 20 फरवरी को शेयर बाजार खुलने पर कई कंपनियों के शेयरों पर फोकस रहेगा। इनमें से कुछ कंपनियों ने गुरुवार को दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए। वहीं कुछ कंपनियां आज नतीजे जारी करने वाली हैं। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने गुरुवार को नई डील, कॉन्ट्रैक्ट्स और अन्य तरह के डेवलपमेंट्स के बारे में शेयर बाजारों को बताया था। उन अपडेट्स पर बाजार आज प्रतिक्रिया देगाा। किन शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, आइए जानते हैं...
आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
20 फरवरी को मैकनैली भारत इंजीनियरिंग कंपनी, बेनारा बेयरिंग्स एंड पिस्टन्स, RRP डिफेंस, और SRU स्टील्स अपनी तिमाही कमाई की घोषणा करेंगी।
इन शेयरों पर भी रहेगी नजर
ABB India: अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में प्रॉफिट सालाना आधार पर 18.1% घटकर 433 करोड़ रुपये रहा, जबकि पहले यह 528.4 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 5.7% बढ़कर 3,557 करोड़ रुपये रहा, जबकि पहले यह 3,364.9 करोड़ रुपये था।
CIE Automotive India: दिसंबर 2025 तिमाही में प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.4% बढ़कर Rs 204.3 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले यह 185 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 13.4% बढ़कर 2,393 करोड़ रुपये रहा, जबकि दिसंबर 2024 तिमाही में यह 2,110 करोड़ था।
GHV Infra Projects: कंपनी को एनमास EPC पावर प्रोजेक्ट्स (JV) से एक लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है। यह 14,416 SC और ST कंज्यूमर्स के लिए 28.83 MWp ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर (RTS) प्लांट के लिए सभी जरूरी मैटीरियल की सप्लाई के लिए है। साथ ही इनमें से हर कंज्यूमर के लिए RTS प्लांट के इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग (EEPC JV के साथ मिलकर) भी शामिल है। वर्क ऑर्डर की वैल्यू लगभग 123 करोड़ रुपये है।
Novartis India: प्रमोटर नोवार्टिस AG ने अपनी भारतीय सब्सिडियरी, नोवार्टिस इंडिया में 70.68 प्रतिशत हिस्सेदारी वेवराइज इनवेस्टमेंट्स, क्रिसकैपिटल फंड X, और टू इनफिनिटी पार्टनर्स को बेचने के लिए एग्रीमेंट किया है। डील के हिस्से के तौर पर, ये खरीदार नोवार्टिस AG से नोवार्टिस इंडिया के 1.74 करोड़ शेयर खरीदने के लिए सहमत हुए हैं।
Waaree Energies: कंपनी प्रपोज्ड ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी सेट अप करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार और कुछ दूसरी राज्य सरकारों के साथ बातचीत कर रही है।
Texmaco Rail & Engineering: कंपनी ने भारत का नेक्स्ट-जेनरेशन रोलिंग स्टॉक पावरहाउस बनाने और अपने ग्लोबल रेल EPC फुटप्रिंट को बढ़ाने के लिए रेल विकास निगम (RVNL) के साथ एक जॉइंट वेंचर शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट साइन किया है।
RailTel Corporation of India: कंपनी को रेलवे सिग्नलिंग प्रोजेक्ट के लिए 35.54 करोड़ रुपये के ऑर्डर के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। यह काम LoA मिलने की तारीख से 24 महीने के अंदर पूरा करना है।
Karur Vysya Bank: बैंक ने 22 फरवरी से अपने एक साल और छह महीने के MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट्स) को 9.20 प्रतिशत से बदलकर 9.10 प्रतिशत कर दिया है। एक महीने और तीन महीने के MCLR को 9.05 प्रतिशत से बदलकर 8.95 प्रतिशत कर दिया गया है।
Pace Digitek: कंपनी को LHB कोच में IP-बेस्ड वीडियो सर्विलांस सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग के लिए रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से 89 करोड़ रुपये का एडवांस लेटर ऑफ अवार्ड मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट में 3 साल की वॉरंटी और उसके बाद रेलटेल कस्टमर के लिए बैक-टू-बैक बेसिस पर 5 साल का कॉम्प्रिहेंसिव एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट शामिल है।
Exato Technologies: कंपनी को सॉफ्टवेयर लाइसेंस की सप्लाई के लिए डिलिजेंटा से एक एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। ऑर्डर की कुल कीमत $0.24 मिलियन है।
Religare Enterprises: डी एस ट्रस्ट ने कंपनी में 16.8 लाख शेयर 36.7 करोड़ रुपये में बेचे हैं।
Esab India: निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने ईसाब इंडिया में 4.11 लाख शेयर 226.1 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। SBI म्यूचुअल फंड ने ईसाब इंडिया में 4.11 लाख शेयर 226.07 करोड़ रुपये में बेचे हैं।
डिविडेंड और स्प्लिट पर ये शेयर करेंगे एक्स ट्रेड
एल्केम लैबोरेटरीज
पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन
भाटिया कम्युनिकेशंस एंड रिटेल (इंडिया)
कैंटेबल रिटेल इंडिया
डीवी प्लास्टिक्स इंडस्ट्रीज
फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस
QGO फाइनेंस
RACL गियरटेक
किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स
राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स
NCL इंडस्ट्रीज
निरलॉन
बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन
DCW
SJVN
तनेजा एयरोस्पेस एंड एविएशन
यूनाइटेड ड्रिलिंग टूल्स
इंडिया निप्पॉन इलेक्ट्रिकल्स
KSE
मोबावेन्यू AI टेक
इन्फो एज (इंडिया)
पंचशील ऑर्गेनिक्स
PTC इंडिया
सेन्को गोल्ड
स्टैंडर्ड इंडस्ट्रीज
वंडर इलेक्ट्रिकल्स
टाइटन बायोटेक
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।