Stocks to Watch: 15 अप्रैल को फोकस में रहेंगे ये 14 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: बुधवार, 15 अप्रैल को किन स्टॉक्स पर रहेगी बाजार की नजर? रिजल्ट, बोनस, ऑर्डर और बड़े अपडेट्स के चलते 14 कंपनियां फोकस में हैं। जानिए किन शेयरों में दिख सकता है तेज मूवमेंट और कहां बन सकता है मौका।

अपडेटेड Apr 14, 2026 पर 3:32 PM
Story continues below Advertisement
सरकारी इंश्योरेंस कंपनी के बोर्ड ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है।

Stocks to Watch: बुधवार 15 अप्रैल के ट्रेडिंग सेशन में कई बड़े स्टॉक्स खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। इन कंपनियों से तिमाही नतीजे, बोनस शेयर और बड़े ऑर्डर जैसे अहम बिजनेस आए हैं। इनमें निवेशकों को शॉर्ट टर्म में अच्छी कमाई के मौके मिल सकते हैं।

Hindustan Zinc Ltd

वेदांता ग्रुप की हिंदुस्तान जिंक को राजस्थान में झंडावाली-सतीपुरा पोटाश और हैलाइट ब्लॉक के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया है। यह खनन ब्लॉक माइंस मंत्रालय द्वारा क्रिटिकल मिनरल्स की पांचवीं नीलामी में दिया गया है।


Just Dial

जस्ट डायल का मार्च तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 6.2% बढ़कर ₹307.2 करोड़ पहुंचा। वहीं नेट प्रॉफिट ₹100 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 36.6% कम है। EBITDA मार्जिन 28.9% रहा। तिमाही के दौरान यूनिक विजिटर्स 182.4 मिलियन रहे। ये सालाना 4.7% और तिमाही आधार पर 1.2% कम है।

ICICI Prudential AMC

Q4 में ऑपरेटिंग रेवेन्यू ₹1,520 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही से 0.2% ज्यादा है। ऑपरेटिंग प्रॉफिट 2% बढ़कर ₹1,130 करोड़ पहुंच गया। कस्टमर बेस दिसंबर तिमाही के मुकाबले 5% बढ़कर 1.7 करोड़ हो गया। हालांकि अन्य आय घटकर ₹760 करोड़ रहने की वजह से नेट प्रॉफिट 17% गिर गया। वहीं तिमाही का एवरेज AUM 2.6% बढ़कर ₹11,047 अरब हो गया।

Dixon Technologies (India) Ltd

डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने बताया कि नोएडा और आसपास के इलाकों में हुए लेबर प्रोटेस्ट का उसके ऑपरेशंस पर कोई खास असर नहीं पड़ा है और कंपनी पूरी तरह से नियमों के मुताबिक काम कर रही है।

Samvardhana Motherson International Ltd

संवर्धन मदरसन ने कहा है कि नोएडा और अन्य शहरों में हुए लेबर प्रोटेस्ट का उसके ऑपरेशंस पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। कंपनी के मुताबिक यह पूरा मामला इंडस्ट्री लेवल की समस्या है, जो वेज रिवीजन को लेकर फैली गलत जानकारी के कारण हुआ।

LIC

सरकारी इंश्योरेंस कंपनी के बोर्ड ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है। यानी निवेशकों को हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं हुई है। लिस्टिंग के बाद यह कंपनी का पहला बोनस इश्यू है।

LG Electronics India

कंज्यूमर गुड्स कंपनी के 6 महीने के लॉक-इन पीरियड के खत्म होने के बाद बुधवार को 441.2 मिलियन शेयर, यानी कुल इक्विटी का 65%, ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। फिलहाल शेयर अपने इश्यू प्राइस से ऊपर ट्रेड कर रहा है।

Bharat Coking Coal

सरकारी कंपनी भारत कोकिंग कोल के 59.4 मिलियन शेयर, यानी कुल इक्विटी का करीब 1%, अब ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। फिलहाल शेयर अपने इश्यू प्राइस से ऊपर ट्रेड कर रहा है।

Swaraj Engines Ltd

डीजल इंजन बनाने वाली कंपनी का Q4 नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.48% बढ़कर ₹54.6 करोड़ हो गया। यह पिछले साल इसी अवधि में ₹45.4 करोड़ था। कंपनी ने ₹110 प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

Minda Corporation Ltd

मिंडा कॉर्पोरेशन ने बताया कि उसकी ब्रिटेन की Turntide Drives Ltd के साथ जॉइंट वेंचर कंपनी 11 अप्रैल 2026 को भारत में रजिस्टर हो गई है। इसका नाम Spark Minda Turntide Private Ltd रखा गया है।

Indoco Remedies Ltd

कंपनी की छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद), महाराष्ट्र स्थित टेस्टिंग फैसिलिटी ने US FDA का प्री-अप्रूवल इंस्पेक्शन बिना किसी Form 483 ऑब्जर्वेशन के पूरा कर लिया है।

Arisinfra Solutions Limited

इंफ्रा कंपनी ने Capacit’e Infraprojects Limited के साथ एक MoU साइन किया है। इसके तहत कम से कम ₹800 करोड़ के कंस्ट्रक्शन और बिल्डिंग मटेरियल की सप्लाई की जाएगी।

HG Infra Engineering Ltd

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिर्जापुर थर्मल एनर्जी (UP) प्राइवेट लिमिटेड से ₹519.33 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़ा हुआ है।

Nifty Target: शेयर बाजार को एक और झटका, अब BNP पारिबा ने 11% घटाया निफ्टी का टारगेट

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।