Stocks to Watch: 7 अप्रैल को फोकस में रहेंगे ये 10 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: 7 अप्रैल को शेयर बाजार में कई बड़े स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। कंपनियों के ताजा अपडेट, ऑर्डर और रिजल्ट के चलते इनमें हलचल दिख सकती है। निवेशकों के लिए ये स्टॉक्स शॉर्ट टर्म में मौके लेकर आ सकते हैं। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 10:57 PM
Story continues below Advertisement
PDS Limited को अमेरिका के एक बड़े वैल्यू रिटेलर से करीब 450 करोड़ रुपये का सोर्सिंग ऑर्डर मिला है,

Stocks to Watch: मंगलवार 7 अप्रैल को शेयर बाजार में कई स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है। कंपनियों के ताजा अपडेट और बड़े ऑर्डर इन शेयरों को फोकस में ला सकते हैं। ज्वेलरी, बैंकिंग, फार्मा से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक कई सेक्टर के स्टॉक्स चर्चा में हैं। ऐसे में निवेशकों के लिए इन शेयरों पर नजर रखना अहम रहेगा।

PC Jeweller

ज्वेलरी कंपनी ने मार्च तिमाही में अपने स्टैंडअलोन रेवेन्यू में सालाना आधार पर 32% की बढ़ोतरी दर्ज की है। साथ ही कंपनी अपने टर्नअराउंड प्लान के तहत लगातार कर्ज भी कम कर रही है।


Jubilant FoodWorks Ltd

डोमिनोज पिज्जा ब्रांड चलाने वाली Jubilant ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की है। चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 19.1% बढ़कर 2,505.8 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि स्टैंडअलोन रेवेन्यू 6.2% बढ़कर 1,686 करोड़ रुपये रहा।

Aurobindo Pharma

फार्मा कंपनी की सब्सिडियरी CuraTeQ Biologics ने अपने ओमालिजुमैब बायोसिमिलर BP11 के फेज 3 ट्रायल में पॉजिटिव रिजल्ट दिए हैं। यह दवा रेफरेंस ड्रग Xolair के बराबर प्रभावी और सुरक्षित पाई गई है।

IRFC

सरकारी रेल नवरत्न कंपनी IRFC ने महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी (MAHAGENCO) को 1,000 करोड़ रुपये का टर्म लोन दिया है। कंपनी अब रेलवे के अलावा दूसरे सेक्टर में फाइनेंसिंग पर फोकस कर रही है।

PDS Limited

कंपनी को अमेरिका के एक बड़े वैल्यू रिटेलर से करीब 450 करोड़ रुपये का सोर्सिंग ऑर्डर मिला है, जिससे उसकी US मार्केट में पकड़ मजबूत होगी। PDS ने इस रिटेलर के साथ sourcing as a service (SaaS) कॉन्ट्रैक्ट किया है। इसके तहत कंपनी अपने ग्लोबल नेटवर्क के जरिए वेंडर मैनेजमेंट और सप्लाई चेन सपोर्ट देगी।

CreditAccess Grameen Ltd

CreditAccess का मार्च 2026 तक उसका ग्रॉस लोन पोर्टफोलियो 14% बढ़कर 29,590 करोड़ रुपये हो गया है। Q4FY26 में डिस्बर्समेंट 28% बढ़कर 8,313 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा कि उसे FY27 में ग्रोथ तेज होने की उम्मीद है।

Shyam Metalics and Energy Ltd

श्याम मेटालिक्स ने मार्च महीने में मजबूत प्रदर्शन किया है। स्टेनलेस स्टील की बिक्री सालाना आधार पर 58.9% बढ़ी है। वही, मासिक आधार पर यह 26.94% बढ़कर 10,519 टन पहुंच गई।

Godrej Consumer Products

गोदरेज ग्रुप की इस कंज्यूमर कंपनी ने कहा है कि Q4FY26 में उसका कारोबार अच्छा रह सकता है। स्टैंडअलोन बिजनेस डबल डिजिट सेल्स ग्रोथ और हाई सिंगल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज कर सकता है।

Titagarh Rail Systems

रेल कंपनी की सब्सिडियरी Titagarh Naval Systems Limited (TNSL) को पश्चिम बंगाल के फाल्टा में ब्राउनफील्ड विस्तार प्रोजेक्ट के लिए इन-प्रिंसिपल मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी केंद्र सरकार की शिपबिल्डिंग डेवलपमेंट स्कीम के तहत दी गई है।

Gallantt Ispat

स्टील कंपनी ने चौथी तिमाही में पावर प्रोडक्शन में सालाना आधार पर 14% की बढ़ोतरी दर्ज की है। इसके साथ ही पेलेट प्रोडक्शन में तेज बढ़त और स्टील सेल्स में भी स्थिर सुधार देखने को मिला।

Fino Payments Bank

बैंक ने चौथी तिमाही में करीब 7 लाख नए खाते जोड़े, जिससे कुल ग्राहक संख्या 1.75 करोड़ हो गई। मार्च 2026 में डिपॉजिट 2,950 करोड़ रुपये से ज्यादा के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। लोन रेफरल डिस्बर्समेंट 96% बढ़कर 600 करोड़ रुपये हो गया।

ईरान ने ठुकराया अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव, 10 पॉइंट में रखी जंग खत्म करने की शर्तें

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।