Stocks to Watch: शुक्रवार 14 अगस्त को फोकस में रहेंगे ये 13 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका
Stocks to Watch: शुक्रवार 14 अगस्त के कारोबार में कई शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। इनमें LG इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।
Sammaan Capital का मुनाफा 27.2% घटकर ₹243 करोड़ रह गया।
Stocks to Watch: शुक्रवार 14 अगस्त के कारोबार में 13 शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है। तिमाही नतीजों, ब्लॉक डील और बड़े कारोबारी अपडेट से इनमें बड़ी हलचल दिख सकती है। कुछ कंपनियों ने मजबूत मुनाफा दर्ज किया है, जबकि कुछ के मार्जिन और कमाई पर दबाव नजर आया।
LG Electronics
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी LG Electronics India का नेट प्रॉफिट 27.2% बढ़कर ₹652.8 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 15.5% बढ़कर ₹7,233.3 करोड़ रहा। EBITDA और मार्जिन दोनों में सुधार हुआ। कंपनी को AC की मजबूत मांग से आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
Welspun Living
होम टेक्सटाइल कंपनी Welspun Living का मुनाफा 84% बढ़कर ₹160.7 करोड़ पहुंच गया। रेवेन्यू 23.7% बढ़कर ₹2,795.4 करोड़ रहा। EBITDA भी बढ़ा और मार्जिन 10% से बढ़कर 12% हो गया। मजबूत नतीजों से शेयर पर नजर रहेगी।
Brigade Enterprises
रियल एस्टेट कंपनी Brigade Enterprises का मुनाफा ₹150 करोड़ से बढ़कर ₹200 करोड़ हो गया। हालांकि कंसोलिडेटेड आय ₹1,281 करोड़ से घटकर ₹1,116 करोड़ रही। मुनाफा बढ़ने और कमाई घटने के मिले-जुले असर पर बाजार की नजर रहेगी।
Indigo Paints
पेंट कंपनी Indigo Paints का नेट प्रॉफिट 61% बढ़कर ₹41.7 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 19.7% बढ़कर ₹370 करोड़ रहा। EBITDA 40% बढ़ा और मार्जिन भी बेहतर हुआ। मजबूत तिमाही से शेयर में हलचल दिख सकती है।
Tata Motors
ऑटो कंपनी Tata Motors की पैसेंजर व्हीकल यूनिट का रेवेन्यू 9.3% बढ़कर ₹95,799 करोड़ रहा। लेकिन EBITDA और मार्जिन अनुमान से कमजोर रहे। कंपनी को इस तिमाही में ₹150 करोड़ का फॉरेक्स लॉस भी हुआ।
Max Financial Services
फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी Max Financial Services का APE ₹1,922 करोड़ रहा, जो अनुमान से थोड़ा कम है। वहीं VNB ₹446 करोड़ रहा और मार्जिन 23.2% पहुंच गया। बेहतर VNB मार्जिन निवेशकों का ध्यान खींच सकता है।
Premier Explosives
डिफेंस और विस्फोटक कंपनी Premier Explosives का मुनाफा 80.1% घटकर ₹3.1 करोड़ रह गया। रेवेन्यू और EBITDA दोनों में बड़ी गिरावट आई। EBITDA मार्जिन भी 14.68% से घटकर 5.71% रह गया।
Sammaan Capital
हाउसिंग फाइनेंस कंपनी Sammaan Capital का मुनाफा 27.2% घटकर ₹243 करोड़ रह गया। रेवेन्यू भी 31.2% गिरकर ₹1,642 करोड़ हो गया। कमजोर नतीजों का असर शेयर पर दिख सकता है।
Piramal Pharma
फार्मा कंपनी Piramal Pharma में बड़ी ब्लॉक डील की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 6% हिस्सेदारी बेची जा सकती है। इस डील से करीब ₹1,750 करोड़ जुटाए जाने की उम्मीद है।
JSW Cement
सीमेंट कंपनी JSW Cement ने जून तिमाही में घाटे से मुनाफे में वापसी की है। हालांकि EBITDA और मार्जिन में गिरावट दर्ज हुई। अब बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि कंपनी आगे ऑपरेटिंग प्रदर्शन कैसे सुधारती है।
KRBL
बासमती चावल बनाने वाली कंपनी KRBL का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 73.16% बढ़कर ₹260.74 करोड़ हो गया। हालांकि, रेवेन्यू 5.6% घटकर ₹1,496 करोड़ रहा। कंपनी India Gate ब्रांड के तहत बासमती चावल बेचती है।
Aditya Birla Real Estate
रियल एस्टेट कंपनी Aditya Birla Real Estate की सब्सिडियरी Birla Estates ने नवी मुंबई के वाशी में अपना पहला रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट से करीब ₹2,600 करोड़ का रेवेन्यू मिलने का अनुमान है। इससे कंपनी की इस माइक्रो-मार्केट में एंट्री हुई है।
Honasa Consumer
FMCG कंपनी Honasa Consumer का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 118.4% बढ़कर ₹90.2 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 27% बढ़कर ₹756 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। कंपनी का PAT मार्जिन 11.5% रहा, जो अब तक का सबसे ऊंचा है।
तिमाही नतीजे
जून तिमाही के नतीजों पर भी नजर रहेगी। Blue Chip India, Borosil, Cochin Shipyard, CSM Technologies, GMR Power & Urban Infra और Jindal Poly Films समेत कई कंपनियां शुक्रवार को अपने Q1 नतीजे जारी करेंगी।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।