Get App

Stocks to Watch: सोमवार 12 जनवरी को फोकस में रहेंगे ये 8 शेयर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: भारतीय शेयर बाजारों ने साल के पहले कारोबारी हफ्ते का अंत गिरावट के साथ किया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इस कारोबारी हफ्ते 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। यह पिछले चार महीनों की इनकी सबसे बड़ी वीकली गिरावट मानी जा रही है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 10, 2026 पर 8:25 PM
Stocks to Watch: सोमवार 12 जनवरी को फोकस में रहेंगे ये 8 शेयर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका
Stocks to Watch: लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels) के बोर्ड ने एक कॉम्पोजिट स्कीम को मंजूरी दी है

Stocks to Watch: भारतीय शेयर बाजारों ने साल के पहले कारोबारी हफ्ते का अंत गिरावट के साथ किया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इस कारोबारी हफ्ते 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। यह पिछले चार महीनों की इनकी सबसे बड़ी वीकली गिरावट मानी जा रही है। ग्लोबल स्तर पर पर बढ़ते जोखिम, भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार के सेंटीमेंट को कमजोर बनाए रखा।

अब निवेशकों की नजरें अगले कारोबारी हफ्ते (12 से 16 जनवरी) के चाल पर टिकी हैं। अगले हफ्ते कम से 8 कंपनियों के शेयर उनके कॉरपोरेट एक्शन और दूसरे ऐलानों के चलते सुर्खियों में रह सकते हैं-

1. आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस (ICICI Lombard General Insurance)

कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजारों को बताया कि उसके तीसरी तिमाही के अनऑडिटेड नतीजों से जुड़ी एक कर्मचारी ने गलती से अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर अपलोड कर दी थी। यह स्टेटस 9 जनवरी 2026 को डाला गया था और गलती का पता चलते ही एक घंटे के भीतर हटा दिया गया। हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया कि ये आंकड़े ड्राफ्ट थे और ऑडिट प्रक्रिया के दौरान बदल सकते हैं, फिर भी कॉरपोरेट गवर्नेंस के तहत इस घटना की जानकारी एक्सचेंजों को दी गई है। इस मामले को लेकर सेबी के इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत आंतरिक जांच शुरू की गई है, जिस पर निवेशकों की नजर रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें