Stocks to Watch: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स से लेकर RVNL तक, इन 10 शेयरों में आज दिख सकती है जोरदार हलचल
Stocks to Watch Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 25 मार्च को लगातार 7वें दिन भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 74.50 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है
Stocks to Watch Today: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को 115.79 करोड़ रुपये का नया वर्क ऑर्डर मिला है
Stocks to Watch Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 25 मार्च को लगातार 7वें दिन भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 74.50 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों में HCL टेक, ईजमायट्रिप से लेकर गार्डन रीच शिपबिल्डर्स और RVNL तक शामिल हैं।
1. एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Tech)
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी HCL Tech ने हाल ही में वेस्टर्न यूनियन के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत हैदराबाद में एक आधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर बनाया जाएगा, जो वेस्टर्न यूनियन की ग्लोबल तकनीकी क्षमताओं को और बढ़ाएगा। साथ ही इनोवोशेन और टैलेंट डेवलपमेंट के नए अवसर मुहैया कराएगा।
2. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India)
इस सरकारी बैंक ने 24 मार्च को अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है। बोर्ड ने 42.62 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस को मंजूरी दी है।
3. रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL)
यह कंपनी 115.79 करोड़ रुपये की सेंट्रल रेलवे परियोजना के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी है। इस परियोजना में सेंट्रल रेलवे के नागपुर डिवीजन में इटारसी-अमला सेक्शन में फीडिंग सिस्टम पर मौजूदा 1x25 केवी इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम को 2x25 केवी में अपग्रेड करने से जुड़े कार्य शामिल है, ताकि 3000 मीट्रिक टन लोडिंग लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
4. रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया (Restaurant Brands Asia)
कंपनी ने 24 मार्च को अपना क्यूआईपी इश्यू खोला है, जिसकी फ्लोर प्राइस 62.32 रुपये प्रति शेयर है। सीएनबीसी-टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बेस इश्यू का साइज 400 करोड़ रुपये है, जो ओवरसब्सक्रिप्शन की स्थिति में बढ़कर 500 करोड़ रुपये तक हो सकता है।
5. गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE)
डिफेंस सेक्टर की कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ने जर्मनी की कंपनी 'कार्स्टन रेहडर शिफ्समैकलर एंड रीडेरी जीएमबीएच' के साथ सातवें और आठवें 7,500 डीडब्ल्यूटी बहुउद्देशीय जहाजों (MPV) के निर्माण के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इस सौदे से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हुई है।
6. गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (GNFC)
कंपनी ने LEPC आधार पर एक वीक नाइट्रिक एसिड-III प्लांट की सप्लाई के लिए थिसेनक्रुप उधे इंडिया (TKUIPL) के साथ एक समझौता किया। TKUIPL ने वीक नाइट्रिक एसिड-III प्लांट के लिए प्रक्रिया जानकारी और लाइसेंस की आपूर्ति के लिए अपनी मूल कंपनी थिसेनक्रुप उधे के साथ गठजोड़ किया है।
7. ब्रिगेड एंटरप्राइजेज (Brigade Enterprise)
रियल एस्टेट कंपनी ने एक आवासीय परियोजना के विकास के लिए पूर्वी बेंगलुरु में 4.4 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है, जिसमें कुल विकास क्षमता 6 लाख स्क्वायरग फीट है और इसकी ग्रॉस डेवलपमेंट लगभग 950 करोड़ रुपये है।
8. ईजमायट्रिप (Easy Trip Planners)
ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी ईजमायट्रिप ने बिग चार्टर प्राइवेट लिमिटेड में 49% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए निवेश को मंजूरी दी है। यह कदम कंपनी के ग्लोबल विस्तार का हिस्सा है, जिसके चलते इसके शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।
9. सीमेक (SEAMEC)
सीमेक ने ONGC के पाइपलाइन रिप्लेसमेंट प्रोजेक्ट के तहत पॉश इंडिया ऑफशोर के साथ एक कंसोर्टियम बनाकर सबकॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। यह प्रोजेक्ट मई 2026 तक पूरा होगा, जिससे कंपनी के शेयरों में हलचल की संभावना है।
10. मैट्रिमोनी डॉट कॉम (Matrimony.com)
बोर्ड ने कंपनी के सिल्वर जुबिली के मौके पर 5 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने डिविडेंड के भुगतान के लिए योग्य शेयरधारकों की पहचान करने के लिए 28 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय किया है।
डिस्क्लेमरःMoneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।