Stocks to Watch: 10 जून को फोकस में रहेंगे ये 11 स्टॉक्स, दिख सकता है तगड़ा एक्शन

Stocks to Watch: बुधवार, 10 जून को कई शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। इसकी वजह कोर्ट का फैसला, OFS, ब्लॉक डील, अधिग्रहण जैसे अहम कारोबारी अपडेट हैं। जानिए किन 11 शेयरों पर रहेगी निवेशकों की खास नजर।

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 10:09 PM
इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन पर नजर रहेगी क्योंकि ATF की कीमतों में करीब 10% की बढ़ोतरी हुई है।

Stocks to Watch: बुधवार, 10 जून के कारोबारी सत्र में कई शेयर खबरों की वजह से फोकस में रह सकते हैं। कहीं कोर्ट के फैसले से बड़ी राहत मिली है तो कहीं हिस्सेदारी बिक्री, अधिग्रहण, जॉइंट वेंचर और OFS जैसी खबरें सामने आई हैं। ऐसे में बाजार खुलने पर इन 11 स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहेगी।

HDFC Bank

बॉम्बे हाई कोर्ट ने लीलावती ट्रस्ट की याचिका खारिज कर दी है। ट्रस्ट ने HDFC Bank और उसके सीईओ शशिधर जगदीशन पर मानहानिकारक बयान देने का आरोप लगाया था। इसी मामले में ट्रस्ट ने 1,000 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा भी दायर किया है।


Bharti Airtel और Vodafone Idea

बॉम्बे हाई कोर्ट ने वन-टाइम स्पेक्ट्रम चार्ज (OTSC) रद्द कर दिया है। इसके बाद भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने बताया कि इस फैसले से उन्हें कुल 10,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय राहत मिलेगी। इससे कंपनियों पर संभावित देनदारियों का दबाव कम होगा।

InterGlobe Aviation

इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन पर नजर रहेगी क्योंकि ATF की कीमतों में करीब 10% की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में ATF का भाव 104.93 रुपये से बढ़कर 115 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जिससे एयरलाइंस की लागत बढ़ सकती है।

Welspun Corp

वेलस्पन कॉर्प की सहायक कंपनी Welspun Mauritius Holdings ने सऊदी अरब की East Pipes Integrated Company for Industry (EPIC) में अपनी 4.5% हिस्सेदारी बेच दी है। यह सौदा करीब 75.6 मिलियन डॉलर में हुआ। हिस्सेदारी बिक्री के बाद भी कंपनी की अमेरिकी इकाई Welspun Pipes Inc. के पास EPIC में 22% हिस्सेदारी बनी रहेगी।

Quality Power

क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स ने Winwin Speciality Insulators Ltd (WSIL) की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए टर्म शीट पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सौदा करीब 315 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर होगा। जरूरी मंजूरियां और ड्यू डिलिजेंस पूरी होने के बाद अगले तीन महीनों में यह अधिग्रहण पूरा होने की उम्मीद है।

OMC Sector

सरकारी तेल कंपनियों ने ATF की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी के साथ नई प्राइस स्टेबिलाइजेशन व्यवस्था भी शुरू की है। इसके तहत एयरलाइंस तीन साल तक के लिए ईंधन की कीमतें लॉक कर सकेंगी, जिससे लागत को लेकर ज्यादा स्पष्टता मिलेगी।

Ajanta Pharma

अजंता फार्मा की प्रमोटर इकाई रवि अग्रवाल ट्रस्ट ने ब्लॉक डील के जरिए 34.5 लाख शेयर बेचे हैं। करीब 1,024 करोड़ रुपये की इस डील में कोटक महिंद्रा और आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने हिस्सेदारी खरीदी।

Emcure Pharmaceuticals

BC Investments IV ने ब्लॉक डील के जरिए Emcure Pharmaceuticals के 36 लाख शेयर करीब 612 करोड़ रुपये में बेचे हैं। ये शेयर कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने 1,700 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदे।

NLC India

सरकार ने NLC India के OFS में ओवरसब्सक्रिप्शन विकल्प का इस्तेमाल करते हुए हिस्सेदारी बिक्री का आकार 2% से बढ़ाकर 3% कर दिया है। इसके बाद कुल ऑफर साइज 4.16 करोड़ शेयर हो गया है।

Dixon Technologies

डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने Gemtek Technology के साथ ऑप्टिकल ट्रांसीवर और BOSA प्रोडक्ट्स बनाने के लिए जॉइंट वेंचर बनाने का समझौता किया है। प्रस्तावित JV में डिक्सन की 60% और Gemtek की 40% हिस्सेदारी होगी।

Dredging Corp

कंपनी ने जसमीत सिंह बिंद्रा को अतिरिक्त निदेशक और चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 9 जून 2026 से प्रभावी हो गई है।

Hinduja Group Solutions

हिंदुजा ग्रुप की ब्रॉडबैंड इकाई OneOTT Intertainment ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर Project GANGA लॉन्च किया है। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य राज्य के 20 लाख घरों तक ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाना है।

Upcoming IPO: ओयो समेत इन 5 कंपनियों के जल्द आ सकते हैं आईपीओ, SEBI से मिली मंजूरी

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।