Stocks to Watch: सोमवार 22 दिसंबर को फोकस में रहेंगे ये 15 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: सोमवार 22 दिसंबर को शेयर बाजार में 15 स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। कॉरपोरेट एक्शन, टैक्स नोटिस, अधिग्रहण, रेटिंग अपडेट और कोर्ट के फैसलों की वजह से इन शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Dec 21, 2025 पर 3:49 PM
Story continues below Advertisement
Infosys ने अपने ADR प्राइस में आई तेज वोलैटिलिटी पर सफाई दी है।

Stocks to Watch: सोमवार, 22 दिसंबर को शेयर बाजार में कई बड़ी कंपनियों के स्टॉक्स फोकस में रहने वाले हैं। कॉरपोरेट एक्शन, टैक्स नोटिस, रेटिंग अपडेट, अधिग्रहण और कोर्ट के फैसलों का असर इन शेयरों की चाल पर दिख सकता है। बीते सत्र की तेजी के बाद निवेशकों की नजर उन स्टॉक्स पर रहेगी, जहां खबरों के दम पर हलचल बढ़ने की संभावना है।

Corporate Actions

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, अगले हफ्ते Nuvama Wealth Management, Digital Fibre Infrastructure Trust, Canara Robeco Asset Management, GRM Overseas और Knowledge Marine जैसे शेयरों में कॉरपोरेट एक्शन के चलते एक्स-डेट्स रहने वाले हैं। ऐसे में इन स्टॉक्स में उतार-चढ़ाव बढ़ने की संभावना है।


Infosys

Infosys ने अपने ADR प्राइस में आई तेज वोलैटिलिटी पर सफाई दी है। Infosys के मुताबिक, फिलहाल कोई भी ऐसी प्राइस-सेंसिटिव जानकारी नहीं है जिसे सार्वजनिक न किया गया हो। रिपोर्ट्स में कहा गया कि कम ट्रेडिंग वॉल्यूम और सीमित लिक्विडिटी की वजह से ADR में यह तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

InterGlobe Aviation (IndiGo)

देश की प्रमुख एविएशन कंपनी IndiGo ने शनिवार, 20 दिसंबर को यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने बताया कि खराब मौसम और घने कोहरे के चलते कुछ उड़ानों के संचालन में दिक्कत आ सकती है। खासतौर पर रांची, जम्मू और हिंडन एयरपोर्ट पर कम दृश्यता की वजह से फ्लाइट्स प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

Vedanta

रेटिंग एजेंसी Fitch ने Vedanta Ltd की यूके स्थित पैरेंट कंपनी Vedanta Resources Ltd (VRL) का आउटलुक ‘Stable’ से बढ़ाकर ‘Positive’ कर दिया है। यह फैसला मजबूत कमाई की उम्मीद, कर्ज में कमी और बेहतर फाइनेंशियल डिसिप्लिन को देखते हुए लिया गया है। हालांकि Fitch ने VRL की लॉन्ग-टर्म फॉरेन करेंसी इश्यूअर डिफॉल्ट रेटिंग को ‘B+’ पर ही बरकरार रखा है।

Ola Electric

ओला इलेक्ट्रिक के इंजीनियर के. अरविंद की कथित आत्महत्या मामले की जांच में बड़ा अपडेट सामने आया है। जांच एजेंसियों ने सुसाइड नोट की प्रामाणिकता की पुष्टि कर दी है और फोरेंसिक जांच में उस पर मिले फिंगरप्रिंट का मिलान के. अरविंद से पॉजिटिव पाया गया है। CNBC TV-18 की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच से जुड़े सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस घटनाक्रम से ओला इलेक्ट्रिक और इसके फाउंडर भाविश अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Tata Steel

Tata Steel को झारखंड के जमशेदपुर स्थित CGST और सेंट्रल एक्साइज कमिश्नर के ऑफिस से ₹1,132.18 करोड़ की देनदारी चुकाने का आदेश मिला है। इसमें ₹493.35 करोड़ का GST, ₹638.83 करोड़ की पेनल्टी और कुल राशि पर लागू ब्याज शामिल है।

Tata Chemicals

Tata Chemicals ने बताया कि उसकी 100% सब्सिडियरी Tata Chemicals International Pte. Limited (TCIPL) ने सिंगापुर की Novabay Pte. Limited में 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट साइन किया है। यह अधिग्रहण करीब EUR 25 मिलियन में किया जाएगा, जो SPA में तय शर्तों के पूरा होने पर निर्भर करेगा।

UltraTech Cement

UltraTech Cement ने बताया कि उसे कुल ₹782.2 करोड़ के पेमेंट को लेकर GST डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने साफ किया है कि वह इस आदेश की समीक्षा कर रही है और सभी कानूनी विकल्पों पर विचार करते हुए इसे उचित फोरम में चुनौती देगी।

Shree Cement

Shree Cement ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में ₹2,000 करोड़ के निवेश का ऐलान किया है। इस निवेश के तहत कंपनी 2 मिलियन टन प्रति वर्ष (2 MTPA) क्षमता की नई सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी। कंपनी के मुताबिक, यह निवेश उसकी तीन साल की विस्तार योजना का हिस्सा है, जिसके तहत कुल क्षमता 68 MTPA से बढ़ाकर 80 MTPA करने का लक्ष्य है।

Fortis Healthcare

Fortis Healthcare ने बेंगलुरु के यशवंतपुर में स्थित 125 बेड वाले People Tree Hospital को ₹430 करोड़ में खरीदने के लिए समझौता किया है। यह अधिग्रहण People Tree Hospital की होल्डिंग कंपनी TMI Healthcare Pvt. Ltd. की 100% हिस्सेदारी खरीदकर किया जाएगा। यह डील Fortis की सब्सिडियरी International Hospital Ltd (IHL) के जरिए पूरी होगी।

IHCL

Indian Hotels Company Limited (IHCL) ने Taj GVK Hotels and Resorts Ltd में अपनी 25.52% हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी है। इस सौदे के पूरा होने के बाद GVK-भूपाल परिवार की हिस्सेदारी बढ़ जाएगी।

Waaree Energies

Waaree Energies ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई Waaree Forever Energies Private Limited (WFEPL) ने एक नई सब्सिडियरी Hydro Bloom Energy Private Limited का गठन किया है। यह कंपनी 18 दिसंबर 2025 को रजिस्टर्ड हुई और उसी दिन सर्टिफिकेट ऑफ इनकॉरपोरेशन प्राप्त हुआ।

KEC International

KEC International को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने Power Grid Corporation of India Limited (PGCIL) के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें कंपनी को नौ महीने के लिए टेंडर प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद कंपनी अगली सूचना तक चल रही बोलियों में हिस्सा ले सकेगी।

Jupiter Wagons

Jupiter Wagons के प्रमोटर Tatravagonka ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। प्रमोटर ने ₹470 प्रति शेयर के भाव पर करीब ₹135 करोड़ खर्च कर 0.55% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है। इस सौदे के तहत कुल 28.72 लाख शेयरों का अधिग्रहण किया गया है।

Craftsman Automation Ltd

Craftsman Automation की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई DR Axion India Pvt. Ltd. ने Suprash Developers Pvt. Ltd. में 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट साइन किया है। इस अधिग्रहण की कुल कीमत ₹146 करोड़ तय की गई है। कंपनी के मुताबिक, यह डील तमिलनाडु में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

Nifty Outlook: चार दिन की गिरावट थमी, अब 22 दिसंबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल; जानिए एक्सपर्ट से

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।