Stocks to Watch: मंगलवार, 16 जून के कारोबार में कई शेयर खबरों के दम पर फोकस में रह सकते हैं। कहीं बड़े निवेश का ऐलान हुआ है, तो कहीं नए ऑर्डर और रणनीतिक साझेदारी की खबर आई है। ऐसे में इन 8 शेयरों में बाजार खुलने पर अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है।
Stocks to Watch: मंगलवार, 16 जून के कारोबार में कई शेयर खबरों के दम पर फोकस में रह सकते हैं। कहीं बड़े निवेश का ऐलान हुआ है, तो कहीं नए ऑर्डर और रणनीतिक साझेदारी की खबर आई है। ऐसे में इन 8 शेयरों में बाजार खुलने पर अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है।
OMCs
ONGC, Oil India, GAIL, IOC, BPCL और HPCL जैसे ऑयल सेक्टर के शेयरों पर मंगलवार को नजर रहेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि तेल लेकर जाने वाले जहाज फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने लगे हैं। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के बीच इन शेयरों में हलचल दिख सकती है।
HCL Technologies
एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने Sarvam AI में 1,427.25 करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया है। इस सौदे के जरिए कंपनी Sarvam AI में 10.46% हिस्सेदारी खरीदेगी। यह पूरी तरह नकद सौदा होगा।
GMR Airports
जीएमआर एयरपोर्ट्स ने मई 2026 का ट्रैफिक अपडेट जारी किया है। कंपनी के एयरपोर्ट नेटवर्क पर यात्रियों की संख्या मजबूत रही। इसमें दिल्ली एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा ग्रोथ देखने को मिली।
Adani Enterprises
अदाणी एंटरप्राइजेज की ग्रुप कंपनी Adani Group और अमेरिकी कंपनी Jabil Inc. ने भारत में AI और डेटा सेंटर हार्डवेयर बनाने के लिए रणनीतिक साझेदारी करने की घोषणा की है। इसका मकसद AI डेटा सेंटर उपकरणों की बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करना है।
Patel Engineering
पटेल इंजीनियरिंग की जॉइंट वेंचर को महाराष्ट्र में Tasgaon Lift Irrigation Scheme प्रोजेक्ट का 126.37 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को महाराष्ट्र कृष्णा वैली डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से लेटर ऑफ अवॉर्ड भी मिल गया है।
Mahindra & Mahindra Financial Services
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 1,000 करोड़ रुपये तक के सिक्योर्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी करने को मंजूरी दी है।
YES BANK
यस बैंक ने नॉर्दर्न आर्क कैपिटल के साथ साझेदारी की है। इस समझौते का मकसद ज्यादा लोगों तक कर्ज पहुंचाना, डिजिटल लेंडिंग को बढ़ावा देना और ग्राहकों को डेट इन्वेस्टमेंट के नए अवसर उपलब्ध कराना है।
Craftsman Automation
क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन ने QIP के जरिए 2,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी ने 15 जून 2026 को रिलेवेंट डेट तय की है। इश्यू का फ्लोर प्राइस 8,966.13 रुपये प्रति शेयर रखा गया है और नियमों के तहत इस पर 5% तक की छूट दी जा सकती है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।