Stocks to Watch: 21 मई को फोकस में रहेंगे ये 18 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल
Stocks to Watch: गुरुवार 21 मई को शेयर बाजार में Vodafone Idea, RVNL समेत 18 स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी। कुछ कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिले हैं, जबकि कई कंपनियों के तिमाही नतीजों ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। चेक करें पूरी लिस्ट।
टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी Vodafone Idea हरित ऊर्जा पर फोकस बढ़ा रही है।
Stocks to Watch: शेयर बाजार में 21 मई को कई बड़े स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहने वाली है। तिमाही नतीजों, नए ऑर्डर्स, डिविडेंड और बड़े कारोबारी अपडेट्स की वजह से कई कंपनियों के शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है। ऐसे में बाजार खुलने पर इन 18 स्टॉक्स पर नजर रखना निवेशकों के लिए अहम रहेगा।
Vodafone Idea
टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी Vodafone Idea हरित ऊर्जा पर फोकस बढ़ा रही है। कंपनी MTK Quantum Green Energy में कम से कम 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए 4.33 करोड़ रुपये निवेश करेगी। यह निवेश कंपनी की अपनी बिजली जरूरतों के लिए कैप्टिव पावर प्लांट से बिजली लेने की रणनीति का हिस्सा है।
Whirlpool
होम अप्लायंस बनाने वाली कंपनी Whirlpool के मार्च तिमाही नतीजों में आय बढ़ी, लेकिन मुनाफा और ऑपरेटिंग प्रदर्शन कमजोर रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट 32.7% घटकर 80.2 करोड़ रुपये रह गया। वहीं रेवेन्यू 8.8% बढ़कर 2,180.8 करोड़ रुपये पहुंच गया। EBITDA 33.8% गिरकर 121.3 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन घटकर 5.6% पर आ गया।
Pace Digitek
टेलीकॉम और नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Pace Digitek को BSNL से 264.65 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर सिक्किम टेलीकॉम सर्किल में BharatNet मिडल-माइल और लास्ट-माइल नेटवर्क प्रोजेक्ट के लिए दिया गया है। कंपनी इस प्रोजेक्ट के तहत नेटवर्क डिजाइन, सप्लाई, निर्माण, इंस्टॉलेशन, अपग्रेडेशन और ऑपरेशन व मेंटेनेंस का काम करेगी।
Glenmark Pharma
फार्मा कंपनी Glenmark Pharma ने Solid Tumors के इलाज के लिए नया डेवलपमेंट कैंडिडेट ISB 2301 पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह एक 'फर्स्ट-इन-क्लास' मल्टी-स्पेसिफिक इम्यून सेल एक्टिवेटर है। इसे खास तौर पर Solid Tumors को टारगेट करने के लिए विकसित किया गया है। कंपनी इसे कैंसर ट्रीटमेंट से जुड़े बड़े रिसर्च प्रोग्राम के तौर पर देख रही है।
GPT Infraprojects
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी GPT Infraprojects ने मार्च तिमाही में मजबूत नतीजे दर्ज किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 31.6% बढ़कर 31.9 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 8.9% बढ़कर 414.7 करोड़ रुपये रहा। बेहतर ऑपरेटिंग प्रदर्शन और मार्जिन विस्तार की वजह से कंपनी के नतीजों में मजबूती देखने को मिली।
Arvind SmartSpaces
रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी Arvind SmartSpaces ने मार्च तिमाही में मजबूत मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 121.5% बढ़कर 42.3 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि रेवेन्यू 4.7% घटकर 155.4 करोड़ रुपये रहा, लेकिन EBITDA 76.5% बढ़कर 59.3 करोड़ रुपये पहुंच गया और EBITDA मार्जिन बढ़कर 38.2% हो गया।
Bosch India
ऑटो कंपोनेंट कंपनी Bosch India का रेवेन्यू सालाना आधार पर 13.3% बढ़कर 5,566 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि नेट प्रॉफिट 2% बढ़कर 569 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा कि टू-व्हीलर और पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में मजबूत मांग की वजह से कारोबार को अच्छा सपोर्ट मिला। कंपनी 270 रुपये का प्रति शेयर का डिविडेंड देगी।
JK Cement
सीमेंट सेक्टर की कंपनी JK Cement को आंध्र प्रदेश सरकार से बड़ा खनन प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी ने कहा कि उसे Dommarnandyala Block-3 limestone block के लिए mining lease का Letter of Intent यानी LOI मिला है। यह लाइमस्टोन ब्लॉक आंध्र प्रदेश के YSR Kadapa जिले में स्थित है और करीब 1,188 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है।
Metro Brands
फुटवियर रिटेल सेक्टर की कंपनी Metro Brands ने मार्च तिमाही में मजबूत नतीजे दर्ज किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 23.5% बढ़कर 117.7 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 20.3% बढ़कर 773 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा कि त्योहारों, शादी सीजन की मजबूत मांग और 2,500 रुपये से कम कीमत वाले फुटवियर पर कम GST दरों की वजह से कारोबार को फायदा मिला।
Jubilant Food
फूड सर्विस और QSR सेक्टर की कंपनी Jubilant Food के चौथी तिमाही नतीजों में आय और ऑपरेटिंग मुनाफे में बढ़त रही, लेकिन शुद्ध मुनाफा घट गया। कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 14% गिरकर 42.5 करोड़ रुपये रहा। वहीं रेवेन्यू 6.4% बढ़कर 1,680 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी की बिक्री में सुधार दिखा, लेकिन मुनाफे पर दबाव बना रहा।
Sammaan Capital
फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी Sammaan Capital को मार्च तिमाही में भारी घाटा हुआ है। कंपनी का नेट लॉस बढ़कर 8,101.4 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 324.04 करोड़ रुपये था। NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम 92% गिरकर 84.3 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी ने वित्तीय इंस्ट्रूमेंट्स पर 2,958.1 करोड़ रुपये के इम्पेयरमेंट की भी जानकारी दी है।
RVNL
रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की सरकारी कंपनी RVNL को East Coast Railway की 164.2 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए L1 Bidder घोषित किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा है। इस ऑर्डर से कंपनी की ऑर्डर बुक और मजबूत होने की उम्मीद है।
JK Lakshmi Cement
सीमेंट सेक्टर की कंपनी JK Lakshmi Cement के मार्च तिमाही नतीजों में मुनाफे और ऑपरेटिंग प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई। कंपनी का नेट प्रॉफिट 23.4% घटकर 124.1 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा और EBITDA 18.5% गिरकर 286.1 करोड़ रुपये पहुंच गया। EBITDA मार्जिन भी घटकर 15.1% पर आ गया।
Apollo Hospitals
हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी Apollo Hospitals ने मजबूत तिमाही नतीजों के साथ 10 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 33% बढ़कर 547.2 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं रेवेन्यू 18.1% बढ़कर 6,606 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 31.3% बढ़ा और EBITDA मार्जिन 15.3% पर पहुंच गया।
Honeywell Automation
इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन कंपनी Honeywell Automation के चौथी तिमाही नतीजों में मुनाफा और आय दोनों बढ़े हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 14.2% बढ़कर 160 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं रेवेन्यू 5.9% बढ़कर 1,180.7 करोड़ रुपये रहा। हालांकि EBITDA में गिरावट आई, लेकिन EBITDA मार्जिन बढ़कर 15.7% पर पहुंच गया।
TeamLease Services
स्टाफिंग और HR सर्विसेज कंपनी TeamLease Services के मार्च तिमाही नतीजों में मुनाफे में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। कंपनी का नेट प्रॉफिट 25.6% बढ़कर 43.9 करोड़ रुपये पहुंच गया। रेवेन्यू 2.3% बढ़कर 2,924.9 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने 238 करोड़ रुपये तक के शेयर बायबैक को भी मंजूरी दी है।
Sanghvi Movers
क्रेन और हेवी इक्विपमेंट रेंटल सेक्टर की कंपनी Sanghvi Movers का नेट प्रॉफिट 27.8% बढ़कर 68.8 करोड़ रुपये पहुंच गया। रेवेन्यू 27.7% बढ़कर 351.4 करोड़ रुपये रहा। EBITDA में भी 16.2% की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि EBITDA मार्जिन घटकर 36.4% पर आ गया।
Garware Technical Fibres
टेक्निकल फाइबर्स और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Garware Technical Fibres के मार्च तिमाही नतीजों में मुनाफा, आय और EBITDA तीनों में गिरावट दर्ज की गई। कंपनी का नेट प्रॉफिट 19.5% घटकर 57.3 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 1.4% गिरकर 426.4 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि EBITDA मार्जिन 23% पर स्थिर बना रहा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।