Stocks to Watch: 24 दिसंबर को फोकस में रहेंगे ये 16 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: 24 दिसंबर के कारोबार में कई बड़े स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। अधिग्रहण, बड़े ऑर्डर, रेगुलेटरी मंजूरी, फंड रेजिंग और पार्टनरशिप से जुड़े अपडेट्स के चलते इन 16 शेयरों में कमाई के मौके बन सकते हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Dec 23, 2025 पर 9:51 PM
Story continues below Advertisement
विक्रान इंजीनियरिंग को 600 मेगावॉट सोलर पावर प्लांट के लिए ₹2,035 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है।

Stocks to Watch: शेयर बाजार में बुधवार 24 दिसंबर के कारोबार के दौरान कई बड़े स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है। इन कंपनियों से जुड़ी अहम कॉर्पोरेट घोषणाएं, ऑर्डर अपडेट, रेगुलेटरी मंजूरी और फंड रेजिंग जैसे फैक्टर्स शेयरों में हलचल ला सकते हैं।

स्टील, आईटी, फार्मा, एनर्जी, इंफ्रा और रिन्यूएबल जैसे अलग-अलग सेक्टर्स से जुड़े ये स्टॉक्स शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स और लॉन्ग टर्म निवेशकों- दोनों के लिए अहम हो सकते हैं। अगर आप बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में मौके तलाश रहे हैं, तो इन 14 स्टॉक्स अपनी वॉचलिस्ट में रख सकते हैं।

Ola Electric


ओला इलेक्ट्रिक ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी Ola Electric Technologies (OET) ने ₹100 करोड़ की OCRPS जारी करने को मंजूरी दी है। इसके तहत कुल 10 करोड़ Optionally Convertible Redeemable Preference Shares अलॉट की गई हैं। यह रकम ओला इलेक्ट्रिक की बैटरी सब्सिडियरी में निवेश के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

Tata Steel

कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने Tata Steel को Tata Bluescope Steel में पूर्ण नियंत्रण हासिल करने के लिए प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

HCL Technologies

HCL Technologies ने Microsoft के Discovery प्लेटफॉर्म में अपनी भागीदारी का ऐलान किया है, जो एक एडवांस्ड एजेंटिक AI प्लेटफॉर्म है। यह प्लेटफॉर्म वैज्ञानिक रिसर्च और इनोवेशन को तेज करने के लिए कई सेक्टर्स में इस्तेमाल किया जाएगा।

Coal India

सरकारी कंपनी कोल इंडिया के बोर्ड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी South Eastern Coalfields की लिस्टिंग को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

Adani Ports

अदाणी पोर्ट्स के बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया की Abbot Point Port Holdings में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर अलॉटमेंट को मंजूरी दी है।

GAIL

सरकारी गैस कंपनी गेल ने गैस आधारित उर्वरक परियोजना विकसित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ MoU साइन किया है।

Godfrey Phillips India

Godfrey Phillips ने आंध्र प्रदेश में एक थर्ड-पार्टी टोबैको प्रोसेसिंग प्लांट और वेयरहाउस में लगी आग के बाद ₹344.49 करोड़ का इंश्योरेंस क्लेम फाइल किया है। यह आग प्रकाशम जिले में स्थित उस फैसिलिटी में लगी, जहां उसकी तंबाकू पत्तियों की प्रोसेसिंग और स्टोरेज होती है।

Ajanta Pharma

अजंता फार्मा ने Biocon के साथ 26 देशों में Semaglutide के मार्केटिंग अधिकारों को लेकर समझौते किए हैं।

Vikran Engineering

विक्रान इंजीनियरिंग को Onix Renewables से 600 मेगावॉट सोलर पावर प्लांट के लिए ₹2,035 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है।

Surana Telecom

Surana Telecom को 51.3 मेगावॉट सोलर पावर प्लांट के विकास के लिए ₹175 करोड़ का लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) मिला है।

GPT Infra

जीपीटी इंफ्रा को North Eastern Railway से निर्माण कार्य के लिए ₹199 करोड़ का ऑर्डर प्राप्त हुआ है।

Spandana Sphoorthy

Spandana Sphoorthy के बोर्ड ने नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के जरिए ₹415 करोड़ जुटाने को मंजूरी दी है।

SJS Enterprise

SJS Enterprise ने हॉन्गकॉन्ग स्थित OE Varitronix के साथ टेक्नोलॉजी लाइसेंस-कम-सप्लाई एग्रीमेंट साइन किया है।

Bliss GVS Pharma

Bliss GVS Pharma के बोर्ड ने एसएन कामत को तीन साल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। वह फिलहाल कंपनी के सीईओ हैं।

Supreme Petrochem

सुप्रीम पेट्रोकेम ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र स्थित उसके mBAS प्लांट को ऑपरेशनल खराबी के कारण अस्थायी रूप से बंद किया गया है, जबकि बाकी प्लांट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

Emcure Pharmaceuticals

फार्मा कंपनी ने बताया कि उसे गुजरात स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए US FDA से Establishment Inspection Report (EIR) मिल गई है। FDA ने इस निरीक्षण को ‘No Action Indicated’ (NAI) श्रेणी में रखा है।

Suzlon Energy Share: सुजलॉन का बिजनेस मजबूत, फिर शेयरों में तेजी क्यों नहीं? ब्रोकरेज ने बताई बड़ी वजह

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।