Stocks to Watch: गुरुवार, 29 जनवरी को फोकस में रहेंगे ये 20 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल
Stocks to Watch: गुरुवार, 29 जनवरी को Q3 नतीजों, नए लॉन्च और निवेश अपडेट्स के चलते 20 स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। L&T, Gland Pharma, Somany Ceramics समेत कई कंपनियों के नतीजों में मिक्स्ड ट्रेंड देखने को मिला है। चेक करें पूरी लिस्ट।
Larsen & Toubro का दिसंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4.3 फीसदी घटकर 3,215 करोड़ रुपये रहा।
Stocks to Watch: गुरुवार, 29 जनवरी को शेयर बाजार में कई बड़े और मिड-स्मॉलकैप स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है। दिसंबर तिमाही के नतीजों, नए लॉन्च, निवेश और ऑपरेशनल अपडेट्स के चलते ये शेयर फोकस में रहेंगे। कहीं मुनाफा उम्मीद से कमजोर रहा है तो कहीं मजबूत ग्रोथ और मार्जिन सुधार ने ध्यान खींचा है। ऐसे में निवेशकों की नजर इन 20स्टॉक्स पर बनी रह सकती है।
Larsen & Toubro
Larsen & Toubro का दिसंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4.3 फीसदी घटकर 3,215 करोड़ रुपये रहा। यह CNBC-TV18 के 4,380 करोड़ रुपये के अनुमान से काफी कम है। वहीं रेवेन्यू 10.5 फीसदी बढ़कर 71,449 करोड़ रुपये रहा। लेकिन, यह भी 73,691 करोड़ रुपये के स्ट्रीट अनुमान से नीचे रहा।
Gland Pharma
ग्लैंड फार्मा का दिसंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 205 करोड़ रुपये से बढ़कर 261 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही के दौरान कंपनी की आय 1,695 करोड़ रुपये रही, जो बाजार अनुमान 1,594.4 करोड़ रुपये से ज्यादा रही। EBITDA मार्जिन 25.6 फीसदी रहा।
Balkrishna Industries
टायर कंपनी Balkrishna Industries का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 14.98 फीसदी घटकर 382.15 करोड़ रुपये रह गया, हालांकि रेवेन्यू और ऑपरेटिंग आय में बढ़त दर्ज की गई। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 6.9 फीसदी बढ़कर 2,736.8 करोड़ रुपये रहा। वहीं, EBITDA 7.1 फीसदी बढ़कर 643.04 करोड़ रुपये पहुंच गया।
United Breweries
HEINEKEN की कंपनी United Breweries Ltd ने बुधवार, 28 जनवरी को कर्नाटक में Kingfisher Smooth लॉन्च करने की घोषणा की। यह लॉन्च मेनस्ट्रीम स्ट्रॉन्ग बीयर सेगमेंट में Kingfisher की मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
M&M Financial Services
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (M&M FIN) का शुद्ध मुनाफा 899.5 करोड़ रुपये से घटकर 810.4 करोड़ रुपये रहा। हालांकि यह बाजार के अनुमान से बेहतर रहा। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 20.6 फीसदी बढ़कर 2,304 करोड़ रुपये पहुंच गई, जिसे स्थिर लोन ग्रोथ का सपोर्ट मिला।
Macrotech Developers (Lodha Developers)
रियल एस्टेट कंपनी Lodha Developers का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 1.3 फीसदी बढ़कर 956.9 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 14.4 फीसदी बढ़कर 4,672 करोड़ रुपये पहुंच गया। EBITDA 8.4 फीसदी बढ़कर 1,415 करोड़ रुपये रहा, जबकि ऑपरेटिंग मार्जिन 32 फीसदी से घटकर 30.3 फीसदी रह गया।
SBI Cards and Payment Services
SBI Cards ने दिसंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 45.3 फीसदी बढ़कर 556.6 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 11 फीसदी बढ़कर 5,127.3 करोड़ रुपये रहा। कुल खर्च बढ़ा, लेकिन क्रेडिट कॉस्ट से पहले की कमाई 8 फीसदी बढ़कर 1,971 करोड़ रुपये पहुंची। कार्ड स्पेंड्स 33 फीसदी बढ़कर 1.15 लाख करोड़ रुपये रहे और कार्ड्स-इन-फोर्स 2.18 करोड़ पहुंच गए।
Phoenix Mills
Phoenix Mills ने भी दिसंबर तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया। शुद्ध मुनाफा 4.2 फीसदी बढ़कर 275.8 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 15 फीसदी बढ़कर 1,121 करोड़ रुपये और EBITDA 18.6 फीसदी बढ़कर 655.8 करोड़ रुपये पहुंच गया। ऑपरेटिंग मार्जिन 58.5 फीसदी रहा।
Balkrishna Industries
टायर कंपनी Balkrishna Industries का मुनाफा 15 फीसदी घटकर 382.15 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि रेवेन्यू 6.9 फीसदी बढ़कर 2,736.8 करोड़ रुपये और EBITDA 7.1 फीसदी बढ़कर 643.04 करोड़ रुपये रहा। ऑपरेटिंग मार्जिन 23.5 फीसदी पर स्थिर रहा।
Garden Reach Shipbuilders & Engineers
सरकारी डिफेंस कंपनी GRSE के नतीजे बेहद मजबूत रहे। शुद्ध मुनाफा 73.9 फीसदी बढ़कर 170.7 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 49 फीसदी बढ़कर 1,895 करोड़ रुपये रहा और EBITDA दोगुने से ज्यादा बढ़कर 172.1 करोड़ रुपये पहुंच गया। मार्जिन 9 फीसदी रहा।
RVNL
सरकारी रेल कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) और GPT Infra Projects के जॉइंट वेंचर को एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिला है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी पर ब्रिज बनेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत ₹1,201.36 करोड़ है, जिसमें सभी तरह के टैक्स शामिल हैं।
NSDL
NSDL का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। शुद्ध मुनाफा 4.4 फीसदी बढ़कर 89.6 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू में हल्की गिरावट आई और यह 359.6 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 18.5 फीसदी बढ़कर 107.4 करोड़ रुपये पहुंच गया, जिससे मार्जिन 29.9 फीसदी हो गया।
Birlasoft
Birlasoft के दिसंबर तिमाही नतीजे भी मिक्स्ड रहे। शुद्ध मुनाफा 2.5 फीसदी बढ़कर 119.8 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 1.1 फीसदी घटकर 1,347.5 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि EBIT 58.2 फीसदी उछलकर 225.1 करोड़ रुपये पहुंचा और ऑपरेटिंग मार्जिन 10.4 फीसदी से बढ़कर 16.7 फीसदी हो गया।
Union Bank of India
सरकारी बैंक Union Bank of India ने सीनियर मैनेजमेंट में बदलाव की घोषणा की है। बैंक के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) अविनाश प्रभु ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया है, जो 31 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। उनकी जगह 1 फरवरी 2026 से धीरेंद्र जैन नए CFO के तौर पर पदभार संभालेंगे।
Sagility Ltd
Sagility Ltd का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 23.37 फीसदी बढ़कर ₹267.6 करोड़ हो गया, जबकि रेवेन्यू 35.7 फीसदी उछलकर ₹1,971.1 करोड़ पहुंच गया। EBITDA 30.4 फीसदी बढ़कर ₹511 करोड़ रहा, हालांकि मार्जिन हल्का घटकर 25.9 फीसदी रह गया।
Maharashtra Seamless
महाराष्ट्र सीमलेस का प्रॉफिट मुनाफा 186 करोड़ रुपये से बढ़कर 242.9 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, आय 1,408 करोड़ रुपये से घटकर 1,090 करोड़ रुपये रह गई। EBITDA मार्जिन 19.9 फीसदी से घटकर 14 फीसदी पर आ गया।
Thyrocare Technologies
Thyrocare Technologies का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 36.7 फीसदी बढ़कर 26.1 करोड़ रुपये हो गया, जिसे बेहतर वॉल्यूम और ऑपरेटिंग लेवरेज का सपोर्ट मिला। इस दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू 19.3 फीसदी बढ़कर 182 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA 46.7 फीसदी उछलकर 58.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Fertilizers and Chemicals Travancore
फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर (FACT) ने तीसरी तिमाही में 68 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया। पिछले साल इसी तिमाही में 8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। आय में मजबूत बढ़त देखने को मिली। रेवेन्यू सालाना आधार पर 65 फीसदी बढ़कर 1,567.8 करोड़ रुपये पहुंच गया।
Heritage Foods
हेरिटेज फूड्स के तिमाही नतीजों में उपभोक्ता डेयरी कारोबार में मजबूती दिखी है। बल्क फैट बिक्री को छोड़कर कंज्यूमर डेयरी बिजनेस में सालाना आधार पर 13 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई। यह बढ़त मुख्य रूप से वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स के दम पर रही, जिनमें 13.8 फीसदी की वृद्धि हुई।
Exide Industries
एक्साइड इंडस्ट्रीज ने अपनी सहायक कंपनी Exide Energy Solutions Limited में 50 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस निवेश के बाद एक्साइड एनर्जी सॉल्यूशंस में कंपनी का कुल निवेश 4,252.23 करोड़ रुपये हो गया है। इस लेनदेन के बाद कंपनी की शेयरहोल्डिंग हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Somany Ceramics
Somany Ceramics का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 93.5 फीसदी बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गया, जिसे बेहतर ऑपरेटिंग एफिशिएंसी और मार्जिन में सुधार का सपोर्ट मिला। हालांकि रेवेन्यू ग्रोथ सीमित रही और ऑपरेशंस से आय 5.7 फीसदी बढ़कर 676.5 करोड़ रुपये पहुंची। इसके बावजूद EBITDA 16.1 फीसदी बढ़कर 56.1 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
Disclaimer:यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।