Stocks to Watch: 1 जनवरी को फोकस में रहेंगे ये 14 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका
Stocks to Watch: नए साल के पहले कारोबारी दिन यानी 1 जनवरी 2026 को 14 स्टॉक्स पर बाजार की खास नजर रहेगी। इन कंपनियों से जुड़े ऑर्डर, टैक्स राहत, हिस्सेदारी बदलाव, मैनेजमेंट अपडेट और प्राइस कट जैसी अहम खबरें सामने आई हैं। इससे शेयरों में हलचल दिख सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट।
Stocks to Watch: साल 2025 के आखिरी कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी करीब 200 अंकों की बढ़त के साथ 26,100 के स्तर के ऊपर बंद हुआ, जबकि सत्र के दौरान यह 26,190 तक भी पहुंचा। अब साल 2026 के पहले कारोबारी दिन बाजार की नजर इंडेक्स के साथ-साथ कई चुनिंदा स्टॉक्स पर रहेगी, जिनके बारे में अहम बिजनेस अपडेट आए हैं।
RBL Bank Ltd
प्राइवेट सेक्टर बैंक RBL Bank Ltd ने बैंक में विदेशी शेयरहोल्डिंग को अस्थायी रूप से 24 प्रतिशत तक सीमित करने के लिए RBI और भारत सरकार के पास आवेदन किया है। यह सीमा बैंक की कुल इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स पर पूरी तरह डायल्यूटेड आधार पर लागू होगी।
Berger Paints
इस पेंट कंपनी में प्रमोटर UK Paints ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। प्रमोटर ने 14.48 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी, जिसके बाद कंपनी में उसकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 64.57 प्रतिशत हो गई है।
Indraprastha Gas Ltd
दिल्ली और NCR में घरेलू उपभोक्ताओं को नए साल से राहत मिलने जा रही है। देश की सबसे बड़ी सिटी गैस रिटेलर कंपनी Indraprastha Gas Ltd ने घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमत में ₹0.70 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की कटौती का एलान किया है। कंपनी के मुताबिक, नई दरें 1 जनवरी से लागू होंगी।
Voltas Ltd
Voltas Ltd ने बताया कि देहरादून सेंट्रल GST कमिश्नरेट ने कंपनी पर लगाई गई GST डिमांड को ₹265.25 करोड़ से घटाकर ₹10.77 करोड़ कर दिया है। यह राहत कंपनी की दलीलों के बाद ब्याज और पेनल्टी के साथ दी गई है।
Blue Dart
Blue Dart Express कंपनी की यूनिट Blue Dart Aviation को बड़ी राहत मिली है। GST विभाग ने कंपनी पर लगाई गई ₹421 करोड़ की टैक्स डिमांड वापस ले ली है।
NCC Ltd.
कंस्ट्रक्शन कंपनी ने एक्सचेंज को बताया है कि दिसंबर 2025 में उसे कुल ₹1,237 करोड़ के चार नए ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर कंपनी के अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट से जुड़े हैं।
Zaggle Prepaid
फिनटेक कंपनी Zaggle Prepaid Ocean Services Ltd ने Visa Worldwide Pte Ltd के साथ एक समझौता किया है। इस करार के तहत Visa, अपने नेटवर्क पर को-ब्रांडेड घरेलू प्रीपेड कार्ड्स को लॉन्च और प्रमोट करने के लिए Zaggle को प्रोत्साहित करेगा।
Hyundai India
ऑटोमोबाइल कंपनी के मौजूदा एमडी और डायरेक्टर Unsoo Kim ने 31 दिसंबर से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी को 1 जनवरी 2026 से तरुण गर्ग को नया एमडी और CEO नियुक्त करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल चुकी है।
Indian Bank
बैंक ने कर्ज दरों में कटौती का एलान किया है। इसमें MCLR, ट्रेजरी बिल से जुड़ी दरें, बेस रेट और बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट्स शामिल हैं।
Great Eastern Shipping
कंपनी ने 31 दिसंबर को लगभग 51,656 DWT क्षमता वाला एक सेकेंड-हैंड मीडियम रेंज टैंकर खरीदने का समझौता किया है।
NBCC (India) Ltd.
सरकारी नवरत्न कंपनी को कैनरा बैंक और नवोदय विद्यालय समिति से कुल ₹220.31 करोड़ के तीन नए ऑर्डर मिले हैं, जो घरेलू प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं।
Redington
कंपनी को गुरुग्राम टैक्स अथॉरिटी की ओर से पेनल्टी सहित ₹148 करोड़ की टैक्स डिमांड मिली है। कंपनी का कहना है कि वह इसके खिलाफ कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही।
Shlokka Dyes
कंपनी ने अपने CFO के इस्तीफे की जानकारी दी है। साथ ही नए चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर की नियुक्ति को मंजूरी भी दे दी गई है।
Wakefit Innovations
Wakefit Innovations ने भी अपने CFO के इस्तीफे की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि वह इस पद के लिए फिलहाल नए योग्य उम्मीदवार की तलाश कर रही है।
Disclaimer:यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।