Stocks to Watch: शेयर बाजार में गुरुवार, 11 जून को कई स्टॉक्स एक्शन में रह सकते हैं। टैक्स नोटिस, ब्लॉक डील, फंड जुटाने की योजना, जैसी खबरें निवेशकों का ध्यान खींच सकती हैं। ऐसे में इन शेयरों पर निवेशकों की करीबी नजर रहेगी।
Stocks to Watch: शेयर बाजार में गुरुवार, 11 जून को कई स्टॉक्स एक्शन में रह सकते हैं। टैक्स नोटिस, ब्लॉक डील, फंड जुटाने की योजना, जैसी खबरें निवेशकों का ध्यान खींच सकती हैं। ऐसे में इन शेयरों पर निवेशकों की करीबी नजर रहेगी।
Eternal
जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी इटरनल को आंध्र प्रदेश के डिप्टी कमिश्नर (ST) की ओर से GST डिमांड ऑर्डर मिला है। टैक्स, ब्याज और पेनाल्टी समेत कुल मांग 9.63 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।
Lenskart Solutions
लेंसकार्ट में गुरुवार को बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। Platinum Jasmine 2.3% हिस्सेदारी बेच सकता है। डील का फ्लोर प्राइस 486 रुपये प्रति शेयर रखा गया है, जो पिछले बंद भाव से 2.8% कम है। इस सौदे से करीब 1,944 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं।
Rajesh Exports
राजेश एक्सपोर्ट्स ने कहा है कि वह SEBI के अंतरिम आदेश को चुनौती नहीं देगी। उसने SEBI की ओर से कराए जा रहे नए फोरेंसिक ऑडिट में पूरा सहयोग करने की भी बात कही है। कंपनी पर वित्त वर्ष 2020-21 से 2024-25 के बीच 15.15 लाख करोड़ रुपये तक की संभावित रेवेन्यू बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने की जांच चल रही है।
UltraTech Cement
अल्ट्राटेक सीमेंट ने FPEL Services में 13.99% हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। इसके लिए कंपनी ने एनर्जी सप्लाई एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। साथ ही शेयर सब्सक्रिप्शन और शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट भी साइन किया गया है।
Canara Bank
कैनरा बैंक ने अपनी MCLR दरों की समीक्षा कर उनमें बदलाव किया है। नई दरें 12 जून 2026 से लागू होंगी।
Bank of Baroda
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी MCLR दरों में बदलाव किया है। यह संशोधन अलग-अलग अवधि के लोन पर लागू होगा। नई दरें 12 जून 2026 से प्रभावी होंगी।
Zee Entertainment
जी एंटरटेनमेंट के बोर्ड ने फंड जुटाने की मंजूरी दी है। कंपनी कम से कम 2,300 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह रकम कारोबार बढ़ाने और रणनीतिक योजनाओं पर खर्च की जाएगी। फंड एक या एक से ज्यादा चरणों में जुटाया जा सकता है।
Deccan Gold Mines
डेक्कन गोल्ड माइंस ने स्पेन के Logrosan Tungsten Project के लिए समझौता किया है। इसके तहत कंपनी मार्च 2027 तक इस परियोजना में शुरुआती 51% हिस्सेदारी हासिल कर सकती है।
Krystal Integrated Services
क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज को महाराष्ट्र सदन, नई दिल्ली से 24.38 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी अगले चार साल तक फेसेलिटी मैनेजमेंट सेवाएं उपलब्ध कराएगी।
Vascon Engineers
वास्कॉन इंजीनियर्स को CPWD, गुवाहाटी से 347.43 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। यह ऑर्डर गुवाहाटी में RBI क्वार्टर्स के ध्वस्तीकरण और पुनर्विकास से जुड़ा है। कंपनी को यह प्रोजेक्ट 36 महीनों में पूरा करना होगा।
IOL Chemicals and Pharmaceuticals
आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स ने बताया कि 9 जून की रात पंजाब के बरनाला स्थित उसके मिनोक्सिडिल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में मामूली आग लग गई थी। कंपनी के मुताबिक, घटना में किसी कर्मचारी के घायल होने की खबर नहीं है और प्लांट, मशीनरी या संपत्ति को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।